[Online Form] बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें? | Balika Durasth Shiksha Yojana Rajasthan Online Apply

( Balika Durasth Shiksha Yojana Rajasthan Online Apply 2023 | राजस्थान मुख्यमंत्री बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना आवेदन फॉर्म | पात्रता | लाभ एवं विशेषताएं | Official Website | Helpline Number | बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया )

Rajasthan Balika Durasth Shiksha Yojana Online 2023: कहीं बार कोई महिला या फिर बालिकाओं को शिक्षा तो प्राप्त करनी होती है किंतु कुछ कारणों की वजह से वह यूनिवर्सिटी नहीं जा सकती। इसकी वजह से राज्य की महिलाएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाती है। इसी प्रश्न का समाधान करने हेतु राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा एक नई सरकारी स्कीम की शुरुआत की गई है जिसका नाम मुख्यमंत्री बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना है। Balika Durasth Shiksha Yojana Online Application Form भरके आप भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकती है।

किंतु इसके लिए आपको यह जानना बेहद जरूरी होगा कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरा जाता है? जिसकी पूरी जानकारी इस लेख के माध्यम से आपको मिलने वाली है। इसके अलावा भी इस योजना की पात्रता के नियम, योजना का उद्देश्य, कौन सी यूनिवर्सिटी में आप दूरस्थ शिक्षा प्राप्त कर सकती है? आदि जानकारी इस लेख में दे रखी है। यह जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ना होगा।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Balika Durasth Shiksha Yojana Rajasthan Online Apply
balika shiksha yojana rajasthan

Table of Contents

बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना क्या है? (Balika Durasth Shiksha Yojana in Hindi 2023)

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2022 23 का बजट पेश करते वक्त बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना को लागू करने की बात कही थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि इस योजना के तहत हर वर्ष 36,300 महा विश्वविद्यालय की सीटें दूरस्थ बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए भरी जाएगी। इस योजना के कारण जो भी महिलाएं एवं बालिका उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु विश्व विद्यालय नहीं जा सकती वह महिलाएं मुख्यमंत्री बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करके आसानी से कर बैठे शिक्षा प्राप्त कर सकेगी।

Rajasthan Balika Durasth Shiksha Yojana की खास बात यह है की जो भी आवेदक इस योजना के तहत आवेदन करेगा उसकी उच्च शिक्षा की फीस (Education Fees) की भरपाई राजस्थान राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। इस योजना का सफल संचालन के लिए राजस्थान राज्य सरकार में 14.83 करोड़ रुपए का बजट भी निर्धारित किया है। ताकि सभी महिलाओ को लाभान्वित किया जा सकें।

Quick Look – मुख्यमंत्री बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना 2023

योजना का नामBalika Durasth Shiksha Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा
कब शुरू हुईवर्ष 2022-23 के दौरान
राज्यराजस्थान
उद्देश्यमहिलाएं एवं बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करना
लाभार्थीराज्य की महिलाएं एवं बालिकाएं
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sso.rajasthan.gov.in/
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें

⚠️ ध्यान दें: अगर आप भविष्य में कोई भी सरकारी योजना से जुड़ी A टू Z जानकारी सबसे पहले और रेगुलर पाना चाहते हो तो कृपया करके हमारी टेलीग्राम चैनल को जरूर से ज्वाइन करें। (KhetiNiDuniya01).

राजस्थान अन्नपूर्णा फ्री फूड पैकेट योजना

Balika Durasth Shiksha Yojana का उद्देश्य

दोस्तों जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि प्रदेश की कई महिलाएं और बालिकाएं पर्सनल कारणों की वजह से उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु विश्वविद्यालय जा नहीं सकती। ऐसी महिलाएं एवं बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु राजस्थान राज्य सरकार द्वारा बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना शुरू की गई है। अब प्रदेश की वह महिलाएं जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती है वह आसानी से अपने घर बैठे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेगी। इस योजना के कारण प्रदेश में शिक्षा के दर में बढ़ोतरी होगी और महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेगी।

महिलाएं किन विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर सकेगी?

राजस्थान राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है कि प्रदेश में जो भी विश्वविद्यालय राज्य सरकार द्वारा फंडेड होगी यानी कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विश्वविद्यालयों में दूरस्थ के माध्यम से इन महिलाओं एवं बालिकाओं को बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। राजकीय संस्थान जैसे कि वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा ओपन यूनिवर्सिटी और IGNOU के अंतर्गत इन सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को शिक्षा प्रदान की जाएगी।

Rajasthan Gramin Paryatan Niti

हर वर्ष 36300 सीटें बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के तहत भरी जाएंगी

No.Course NameSeats
01UG Course16,000
02PG Course5300
03Diploma10,000
04PG Diploma3000
05Certificate Course2000
Total36,300

Balika Durasth Shiksha Yojana के लाभ (Benefits)

  • दोस्तों बालिका सुरक्षा योजना राजस्थान के शुरू होने के कारण महिलाएं एवं बालिकाओं को दुरुस्थ के माध्यम से आसानी से उच्च शिक्षा प्रदान की जा सकेगी।
  • इस योजना के कारण जो महिलाएं एवं बालिकाएं किसी कारणों की वजह से विद्यालय जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए नहीं जा सकती वह भी इस योजना के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेगी।
  • Balika Durasth Shiksha Yojana Rajasthan के अंतर्गत हर वर्ष कुल 36,300 सीटें भरी जाएगी।
  • जिसमे अंडर ग्रैजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और अन्य प्रमाण पत्र कोर्स का लाभ महिलाएं उठा सकेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदक महिलाएं एवं बालिकाओं को एजुकेशन फीस की भरपाई करने के लिए राजस्थान राज्य सरकार ने 14.83 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा जिसकी पूरी जानकारी इस लेख के माध्यम से आपको वीडियो द्वारा समझाई जाएगी। जो नीचे दी गई है।

राजस्थान राशन कार्ड सूची ऑनलाइन देखें

राजस्थान बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना की पात्रता

  • इस योजना का लाभ के राजस्थान राज्य के नागरिक उठा सकते हैं।
  • इसमें भी केवल महिलाएं एवं बालिकाएं ही इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • इस योजना का लाभ प्रदान करने हेतु किसी भी तरह की जाति का भेदभाव नहीं रखा गया।
  • कोई भी आयु वर्ग की महिलाएं एवं बालिका उच्च शिक्षा का लाभ प्राप्त करने के लिए इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।
  • ऊपर टेबल में बताए गए कोर्स करने के लिए ही महिलाएं एवं बालिका आवेदन कर सकती है इसके अलावा अन्य कोर्स को इस योजना के तहत शामिल नहीं किया गया।
  • आवेदक 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना जरूरी है।

महिला सम्मान बचत योजना – सबसे अधिक ब्याज दर मिलेगा।

Balika Durasth Shiksha Yojana Online Apply के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • आवेदक का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बारहवीं कक्षा का प्रमाण पत्र
  • आवेदक के परिवार का वार्षिक आय का प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना

राजस्थान में बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Balika Durasth Shiksha Yojana Online Application Form)

Balika Durasth Shiksha Yojana Online Apply करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को जरूर फॉलो करें।

स्टेप 1: Balika Durasth Shiksha Yojana Online Application Form भरने के लिए सबसे पहले आप SSO Rajasthan की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: अगर आपने SSO Rajasthan पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कर ले।

स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात एसएसओ आईडी ओपन करें। जिसमें आप Citizen App पर क्लिक करेंगे।

स्टेप 4: उसके पश्चात आप Scholarship (CE, TAD, Minority) के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 5: उसके पश्चात एक नया पेज खुलेगा जिसमें आप Continue के विकल्प पर क्लिक करके Student के विकल्प का चयन करें।

स्टेप 6: उसके पश्चात आने वाली स्क्रीन पर आप अपना नाम सिलेक्ट करके, अपना आधार नंबर दर्ज करके उन्हे OTP के माध्यम से वेरीफाई कर लें।

स्टेप 7: उसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको सभी सामान्य जानकारी दर्ज करनी होगी और सभी जानकारी दर्ज होने के पश्चात जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।

स्टेप 8: अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

दोस्तों इस प्रकार से बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के तहत ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं अगर आपको अधिक जानकारी स्टेप बाय स्टेप देखना चाहते हैं तो आप इस वीडियो को जरूर देखें।

Balika Durasth Shiksha Online Application Form

हमें आशा है कि इस वीडियो से आपको Balika Durasth Shiksha Yojana Online Application Form भरने की सम्पूर्ण जानकारी मिली होगी।

Rajasthan Balika Durasth Shiksha Yojana 2023: के बारे में हमने आपको संपूर्ण जानकारी सबसे आसान भाषा में प्रदान की। अगर आप इसी तरह अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आसान भाषा में प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया करके हमारी खेती नी दुनिया वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएं। जहां पर आपको Govt Yojana सेक्शन में सभी सरकारी योजनाओं की सूची स्टेट वाइज प्राप्त होगी। दोस्तों अब तक हमसे जुड़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और आगे भी जुड़े रहने के लिए आप हमारी टेलीग्राम चैनल या फिर व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हो। क्योंकि सबसे पहला अपडेट हम उसी प्लेटफार्म पर प्रदान करते हैं।

होम पेजयहां क्लिक करें
राजस्थान की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

अगर आपको हमारा यह लेख “मुख्यमंत्री बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना 2023” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

दुसरे रीडर्स के मनपसंद लेख:

FREE TIP: अगर आप यह लेख फिर से पढ़ना चाहते हो तो आप google में यह keyword सर्च करें। 👉 “Balika Durasth Shiksha Yojana by Pranav Patel” यह keyword सर्च करते ही आपके सामने KhetiNiDuniya.in वेबसाईट का यही लेख खुल जाएगा। आभार।

FAQs: Balika Durasth Shiksha Yojana 2023

प्रश्न: Balika Durasth Shiksha Yojana Application Form Online कैसे भरें?

उत्तर: दोस्तो इसके लिए सबसे पहले आपको SSO Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है। उसके पश्चात इस लेख में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न: बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना वर्ष 2023 में आवेदन कब शुरू होंगे?

उत्तर: दोस्तो इसकी जानकारी राजस्थान राज्य सरकार द्वारा अभी जारी नहीं हुई है। किंतु जब भी नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा तब सबसे पहले इस लेख के माध्यम से आपको जानकारी देंगे। इसलिए सबसे पहले अपडेट लेने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को जरूर ज्वाइन करें।

प्रश्न: दूरस्थ बालिका शिक्षा योजना में कितनी सीटें रिजर्व रखी जाती है?

उत्तर: इस योजना के तहत हर वर्ष 36,300 सीटें रिजर्व रखी जाती है।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now