उत्तराखंड में शुरू होगी मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना: 50% तक मिलेगी सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

(Uttarakhand Mukhyamantri Matsya Sampada Yojana 2023 Online Apply | मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना (MMMSY) क्या है | कैसे करें आवेदन | क्या है लाभ और विशेषताएं | How to Apply Online | Eligibility)

Mukhyamantri Matsya Sampada Yojana Uttarakhand 2023: प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी की सरकार निरंतर छोटे व्यवसाय के लिए कई सरकारी योजनाएं चल रही है। हाल ही में आयोजित की गई बैठक के दौरान उन्होंने प्रदेश में मछली पालन को बढ़ावा देने हेतु नई सरकारी योजना को मंजूरी दी गई है जिसका नाम मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना है। इस योजना के जरिए राज्य सरकार मछली पालन के व्यवसाय से जुड़े लोगों को 50% तक सब्सिडी भी उपलब्ध कराने वाली है।

ताकि मत्स्य पालन से जुड़े सभी परिवार आसानी से अपना जीवन निर्वाह कर सके। तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इस योजना से जुड़ी सारी जानकारी से अवगत कराते हैं ताकि आप भी इस योजना का लाभ उठा सके।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Mukhyamantri Matsya Sampada Yojana Uttarakhand | मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना को मंजूरी मिली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में मछली पालन को बढ़ावा देने हेतु इस योजना को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। आपको बताना चाहते हैं कि आने वाले 5 साल तक इस योजना को प्रदेश में लागू किया जाएगा और सरकार ने यह लक्ष्य नहीं किया है कि कम से कम 4000 अधिक नए लोगों को इस योजना से लाभान्वित करके मत्स्य पालन से जोड़ा जाए। प्रदेश में ज्यादातर पहाड़ी इलाका होने की वजह से फिलहाल प्रधानमंत्री मत्स्य संप्रदाय योजना जो कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई है जिसके तहत मत्स्य पलकों को केवल दो प्रतिशत ही ब्याज अनुदान मिल रहा है। जिसे इस योजना के तहत बढ़ाया जाएगा।

महिला समूहों को मिलेगी 50% तक सब्सिडी (Subsidy)

जी हां यह बात सच है कि यदि कोई महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप इस योजना के तहत मत्स्य पालन का व्यवसाय शुरू करना चाहता है तो उन्हें सरकार की ओर से कुल लागत में 50% तक सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा यदि कोई भी प्रदेश का नागरिक मत्स्य पालन की इच्छा रखता है तो उन्हें अब तक केवल केंद्र सरकार की ओर से दो प्रतिशत ही ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाती थी किंतु अब इसमें 3% ब्याज सब्सिडी सरकार की ओर से अतिरिक्त दी जाएगी। यानी की कुल मिलाकर 5% सब्सिडी लाभार्थी को मिलेगी।

मत्स्य पालकों को मिलेगा बीमा का लाभ

जो भी लाभार्थी मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना उत्तराखंड के अंतर्गत आवेदन कर रहा है उन्हें सरकार की ओर से एक लाख रुपए का बीमा भी प्रदान किया जाएगा। खुशी की बात तो यह है कि यह जो मत्स्य पालकों को ₹100000 का बीमा प्रदान किया जाने वाला है जिसमें प्रीमियम की राशि लगभग 90% तक सरकार द्वारा वहन की जाएगी। ताकि लाभार्थियों को ज्यादा प्रीमियम का बोझ सहन न करना पड़े।

मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना (MMMSY) में कैसे करना होगा आवेदन?

हम आपको यह जानकारी देना चाहते हैं कि फिलहाल उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मत्स्य संप्रदाय योजना को कैबिनेट से मंजूरी प्रदान की गई है इसलिए कुछ समय पश्चात इस योजना को किस तरह से लागू किया जाएगा और किस तरह से आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे उसकी जानकारी आने वाले समय में सरकार की ओर से सार्वजनिक की जाएगी। इस समय पर हम आपको सबसे पहले इसी वेबसाइट के जरिए सूचित करेंगे ताकि आप भी जल्द से जल्द Mukhyamantri Matsya Sampada Yojana Online Apply कर सकें।

किसे मिलेगा मत्स्य संपदा योजना का लाभ?

फिलहाल तो सरकार द्वारा यह जानकारी दी गई है कि जो भी महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हुई है ऐसी महिला समूह को इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र माना जाएगा इसके अलावा अन्य किन लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा इसकी जानकारी भी आने वाले समय में सूचित की जाएगी। सभी लेटेस्ट जानकारी के लिए आप हमसे व्हाट्सएप या फिर टेलीग्राम पर जुड़ सकते हैं।

होम पेजयहां क्लिक कीजिए
उत्तराखंड की अन्य योजनाएंयहां क्लिक कीजिए

इसे पढ़ें: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बहनों को आजीविका में सहायता हेतु मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना को शुरू किया है।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now