मेरा युवा भारत पोर्टल क्या है और कैसे करें रजिस्ट्रेशन | My Bharat Portal Registration @ mybharat.gov.in

(My Bharat Portal Registration 2023 | मेरा युवा भारत पोर्टल की जानकारी | मेरा भारत पोर्टल रजिस्ट्रेशन | मेरा युवा भारत योजना क्या है | Mera Yuva Bharat Portal Online Registration @ mybharat.gov.in | Login | Eligibility)

Mera Yuva Bharat Scheme 2023 Registration: भारत की केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा युवाओं को लाभान्वित करने हेतु सरकारी योजनाएं चलाई जा रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए और राष्ट्र निर्माण में युवाओं को शामिल करने हेतु तू एक नए पोर्टल का शुभारंभ कर दिया है। इस पोर्टल का नाम मेरा युवा भारत पोर्टल है। जिसमें रजिस्ट्रेशन करके भारत के युवा राष्ट्र निर्माण से जुड़ सकेंगे साथ ही साथ अपना विकास भी सुनिश्चित कर सकेंगे।

तो आज इस लेख के माध्यम से हम आपको Mera Bharat Portal Online Registration Kaise Karein के साथ साथ इस योजना से जुड़ी सारी जानकारी के बारे में बात करेंगे। ताकि आप अपना रजिस्ट्रेशन कर राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग दे सकें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
My Bharat Portal Registration | मेरा युवा भारत पोर्टल क्या है

मेरा युवा भारत पोर्टल क्या है? (My Bharat Portal 2023 in Hindi)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुछ समय पूर्व मन की बात में मेरा युवा भारत पोर्टल शुरू करने की बात की गई थी जिसे हाल ही में 31 अक्टूबर के दिन सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि पर भारत सरकार द्वारा लांच किया गया है। इस पोर्टल पर भारत के सभी युवा अपना रजिस्ट्रेशन कर देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अपना सहयोग दे सकेंगे। मेरा युवा भारत पोर्टल की एक खास विशेषता यह है कि यदि आप राष्ट्र निर्माण में सहयोग देंगे तो इसके साथ-साथ आपका भी विकास सुनिश्चित हो सकेगा।

जैसा कि हम सब जानते हैं कि कोई भी राष्ट्र हो उसकी ताकत उसके युवा ही होता है। इसीलिए भारत के सभी युवाओं को यह आह्वान दिया जा रहा है कि सभी युवा My Yuva Bharat Portal पर Registration कर राष्ट्र निर्माण हेतु एकत्रित हो।

Highlights – Mera Yuva Bharat Portal

पोर्टल का नामMy Bharat Portal
शुरू किया गयाभारत सरकार द्वारा
कब शुरू हुआ31 अक्टूबर, 2023
लाभार्थीभारत देश के युवा
लाभराष्ट्र निर्माण और स्वयं का विकास
रजिस्ट्रेशन कैसे होगाऑनलाइन
Official Websitehttps://www.mybharat.gov.in/

मेरा भारत पोर्टल का उद्देश्य

भारत के युवाओं को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में उसकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य के साथ मेरा युवा भारत पोर्टल को विकसित किया गया है। ताकि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में भारत के युवा ग्राउंड स्तर पर काम करके अन्य लोगों के साथ-साथ अपना विकास भी कर सके। किंतु इसके लिए युवाओं को मेरा भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है जिसकी अधिक जानकारी इसी आर्टिकल में आगे दे रखी है।

Mera Yuva Bharat Portal के लाभ (Benefits)

  • भारत के युवाओं की मेरा भारत पोर्टल के जरिए राष्ट्र निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।
  • भारत के सभी युवा इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करके राष्ट्र निर्माण से जुड़ सकते हैं।
  • भारत सरकार द्वारा समर्थ युवा सशक्त भारत के जरिए युवा अप व्यवहारिक ज्ञान और राष्ट्र निर्माण का अवसर देना चाहती है।
  • Mera Yuva Bharat एक विशिष्ट प्लेटफार्म होगा जहां पर सारे युवा एक साथ मिलकर विकसित भारत का संकल्प करेंगे।
  • संकल्प ही नहीं बल्कि विकसित राष्ट्र को बनाने के लिए हर एक संभव प्रयास किया जाएगा।
  • इस पोर्टल से जुड़कर भारत के युवा देश के विकास में तो साथ देंगे ही उनके साथ-साथ खुद का विकास भी संभव हो सकेगा।

My Bharat Registration Eligibility

  • इस पोर्टल पर मात्र भारत के युवा ही रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
  • जिसकी आयु 15 वर्ष से लेकर 29 वर्ष के बीच है ऐसे सभ्य युवा पात्र होंगे।
  • लड़का और लड़की दोनो ही रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र होंगे।
  • कोई भी जाति या धर्म का युवा इस योजना में आवेदन कर सकता है।

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • जन्म तिथि
  • ईमेल आईडी

My Bharat gov in Yuva Registration

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु नीचे दिए गए स्टेप्स को जरूर फॉलो करें।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको Mera Yuva Bharat Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। (https://www.mybharat.gov.in/)

स्टेप 2: अब आपकी स्क्रीन पर My Bharat Portal का होम पेज खुल जाएगा।

स्टेप 3: अब होम पेज पर स्क्रॉल डाउन करने पर आपको Register Now का एक बटन दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक कर देना है।

स्टेप 4: अब आपकी स्क्रीन पर Youth Registration वाला पेज ओपन हो जाएगा। जिसमे 2 विकल्प दिखाई देंगे।

  1. Register with Mobile Number
  2. Register as Youth with Email ID
Mera Yuva Bharat Online Registration

स्टेप 5: इसमें से किसी एक का चयन कर लेना हैं।

स्टेप 6: चयन करते ही एक नया पेज ओपन हो जाएगा। जिसमे आपको सभी जरूरी जानकारी दर्ज कर देनी है। जैसे नाम, मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आईडी, जन्म तिथि आदि।

स्टेप 7: सभी जानकारी दर्ज हो जाने के बाद आपको Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

इस प्रकार से आप मेरा युवा भारत पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। और हां इसी प्रकार यदि कोई बिजनेस ऑनर है या यूथ क्लब चलाता है या फिर एनजीओ है तो वह Register as Partner के विकल्प का चयन कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकता है।

Login @ mybharat.gov.in

स्टेप 1: लॉगिन करने के लिए आपको फिर से आधिकारिक पोर्टल पर जाना है।

स्टेप 2: होम पेज पर मुख्य मेनू में ही आपको Login का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर क्लिक करना हैं।

स्टेप 3: अब आपकी स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको मोबाइल नंबर, ईमेल या फिर यूजरनेम दर्ज कर देना है।

स्टेप 4: इसके पश्चात आपने जो भी दर्ज किया है उस पर आया हुआ ओटीपी वेरीफाई कर लेना है।

स्टेप 5: वेरीफाई होने के बाद आपको Sign in के विकल्प पर क्लिक कर देना हैं।

My Bharat Portal Toll Free Number

हेल्पलाइन नंबर:- 1800 2122 729

होम पेजयहां क्लिक करें
My Bharat Portal Websiteयहां क्लिक करें
अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

इसे पढ़े:

FAQs: Mera Yuva Bharat Scheme 2023

क्या सभी युवा My Bharat Portal पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है?

हां, जिसकी आयु 15 से 29 वर्ष बीच है वह सभी युवा रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

My Bharat Portal किसने शुरू किया?

पीएम मोदी की ओर से भारत सरकार द्वारा शुरु किया गया।

Mera Yuva Bharat Portal कब शुरू हुआ?

31 अक्टूबर, 2023 के दिन

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now