[Refund Process] सहारा रिफंड पोर्टल पर ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Sahara Refund Portal CRCS Online Apply Form in Hindi 2023

( Sahara Refund Portal CRCS Online Apply in Hindi | सहारा रिफंड पोर्टल क्या है | Sahara Refund Portal Website | Helpline Number | Sahara Refund Form Online | सहारा रिफंड पोर्टल लिंक | लॉन्च डेट | कब शुरू हुआ | Sahara Refund Portal Online Registration | Eligibility & Documents | Sahara Refund Portal par Apply Kaise Kare )

Sahara Refund Portal in Hindi 2023: दोस्तों हमारे देश में ऐसे करोड़ों लोग होंगे जिन्होंने सहारा इंडिया में निवेश किया था। इन सभी करोड़ों लोगों का पैसा डूब चुका था किंतु हाल ही में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा इन सभी लोगों को उनकी कमाई का पैसा वापस दिलाने हेतु एक नया पोर्टल शुरू किया गया है जिसका नाम सहारा रिफंड पोर्टल है। इस Sahara Refund Portal CRCS 2023 की मदद से आप Sahara Refund Form Online भरकर अपना डूबा हुआ पैसा बहुत ही आसानी से निकाल सकते हो।

तो यदि आप भी सहारा इंडिया में डूबा हुआ पैसा निकालना चाहते है तो हम आपको इस आर्टिकल में सहारा रिफंड पोर्टल लिंक प्रदान करेंगे जिससे आप अपना पैसा फिर से अपने बैंक में जमा करवा सकते हो। किंतु इसके लिए आपको हमे केवल 2 मिनट देनी होगी यानी की आपको यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा ताकि आप Sahara Refund Process की स्टेप बाय स्टेप जानकारी से अवगत हो सके। तो चलिए सबसे पहले जानते है की क्या है सहारा रिफंड पोर्टल?

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Sahara Refund Portal CRCS Online Apply Form in Hindi | सहारा रिफंड पोर्टल क्या है

Table of Contents

सहारा रिफंड पोर्टल क्या है? (Sahara Refund Portal CRCS Kya Hai in Hindi 2023)

सहारा रिफंड पोर्टल सीआरसीएस को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी द्वारा 18 जुलाई के दिन शुरू किया गया है। यह इकलौता ऐसा पोर्टल है जहां से आप सहारा इंडिया में डूबे हुए अपने पैसे को वापस निकाल सकेंगे। जिस भी भारतीय नागरिक ने सहारा ग्रुप में निवेश किया था वह सभी लोग Sahara Refund Portal Website की मदद से अपना पैसा वापस करने के लिए आवेदन कर सकते है। एक अनुमान के मुताबिक इस पोर्टल की मदद से पहले चरण में 1.7 करोड़ लोगो के लगभग 5000 करोड़ रुपए वापस दिए जाएंगे।

Sahara Refund Portal 2023 को इसीलिए शुरू किया जा रहा है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने 29 मार्च, 2023 के दिन सरकार को यह आदेश दिया था कि सहारा ग्रुप की सहकारी समितियों में जिस भी लोगों के पैसे डूब चुके हैं उन्हें जल्द से जल्द भुगतान किया जाए।

Sahara Refund Latest News

इस सेक्शन से आपको सभी नवीनतम न्यूज मिलेंगे।

सहारा रिफंड पोर्टल चर्चा में क्यों है?

18th July, 2023: हम आपको बता देना चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 29 मार्च के दिन सरकार को यह आदेश दिया था कि जिस भी लोगों ने सहारा ग्रुप में इन्वेस्ट किया था उन सभी लोगों को उनकी निवेश पूंजी 9 महीनों के भीतर रिफंड कर दी जाए। इसीलिए केंद्र सरकार द्वारा सहारा रिफंड पोर्टल वेबसाइट शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से पहले चरण में लगभग 1.7 करोड लोगों के 5000 करोड़ से अधिक रुपए रिफंड किए जाएंगे। इस पोर्टल पर दावा फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू हो चुकी है। दावा फॉर्म को जमा करने की प्रोसेस यानी कि सहारा रिफंड पोर्टल प्रोसेस के लिए इस लेख को आगे जरूर पढ़ें।

Quick Look – Sahara Refund Portal in Hindi

🟠 पोर्टल का नाम🟢 सहारा रिफंड पोर्टल
🟠 Sahara Refund Portal Launch किया गया🟢 केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा
🟠 Sahara Refund Portal Launch Date🟢 18 जुलाई, 2023
🟠 उद्देश्य🟢 Sahara Group में डूबे हुए निवेशकों के पैसे रिफंड करना
🟠 लाभार्थी की संख्या🟢 ~ 1.7 करोड़
🟠 Refund Amount🟢 ~ 5000 करोड़ रुपए
🟠 आवेदन प्रोसेस🟢 ऑनलाइन
🟠 Sahara Refund Website🟢 https://mocrefund.crcs.gov.in/
🟠 टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए🟢 यहां क्लिक करें

Sahara Refund Portal से केवल इन्हे मिलेगा रिफंड (पात्रता)

  • सहारा रिफंड पोर्टल पर वही लोग अपना पैसा रिफंड पा सकते हैं जिनके पास पैसा निवेश करने का पुख्ता सबूत होगा।
  • यानी कि आपने जितने भी पैसों का निवेश किया होगा उनकी रसीद आपके पास होनी जरूरी है।
  • आपने जितने भी पैसों का निवेश किया है यदि उसकी टाइमलाइन यानी की समय अवधि पूर्ण हो चुकी होगी तब ही आपको रिफंड प्राप्त होगा।
  • सहारा ग्रुप की 4 सहकारी समितियों में जिन्होंने पैसों का निवेश किया होगा केवल उन्हें ही रिफंड मिलेगा। ‌इन सहकारी समितियों की जानकारी नीचे दे रखी है।

सहारा रिफंड पोर्टल के तहत सहकारी समिति की लिस्ट

भारत के जिस भी निवेशक के पैसे सहारा ग्रुप के तहत डूब चुके हैं उन्हें रिफंड देने के लिए बनाया गया बेहद यूजर फ्रेंडली है। किंतु जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि सहारा ग्रुप की 4 समितियों में जिन्होंने अपने पैसों का निवेश किया होगा वह ही फिलहाल रिफंड के लिए पात्र होंगे। इन समितियों की लिस्ट नीचे दे रखी है।

  1. सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड
  2. सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड
  3. स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड
  4. हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड

केवल 45 दिन में मिलेगा रिफंड

यदि आपका पैसा भी सहारा इंडिया समूह में डूब चुका था सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल Website के माध्यम से अपनी निवेश पूंजी को केवल 45 दिनों में वापस ले सकते हो। सूत्रों के मुताबिक जैसे ही आप इस पोर्टल पर रिफंड प्रोसेस के लिए अप्लाई करेंगे तो आपके दस्तावेजों को वेरीफाई करने की प्रक्रिया सहारा ग्रुप की समिति द्वारा 30 दिन के भीतर पूर्ण की जाएगी। इसके पश्चात ऑनलाइन क्लेम दर्ज करने में 15 दिन लगेंगे।

उसके पश्चात आपको एसएमएस के जरिए सूचित किया जाएगा उसके पश्चात आपके बैंक खाते में अपने सहारा इंडिया ग्रुप के तहत जितने भी पैसों का निवेश किया होगा उन पैसों की मेच्योरिटी अवधि पूर्ण हो गई होगी तो केवल 45 दिन के भीतर ही आपके बैंक खाते में आपके पैसे रिफंड हो जाएंगे।

LIC द्वारा बचत के साथ साथ सुरक्षा प्रदान करने के लिए एलआईसी धन वृद्धि पॉलिसी शुरू की है। जिससे आप अपने धन की वृद्धि के साथ बीमा भी प्राप्त कर सकेंगे।

Sahara Refund Portal Process के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • निवेश कर्ता का आधार कार्ड
  • आधार लिंक बैंक खाते की डिटेल्स (जिसमे आप रिफंड लेना चाहते हो)
  • निवेश करने की रसीद (Deposit Receipt)
  • आधार लिंक मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर दावा फॉर्म भरने के लिए जरूरी दिशा निर्देश

  • जिस भी व्यक्ति दावा फॉर्म भर रही है उनके पास आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर और बैंक खाता होना अनिवार्य है।
  • आवेदक द्वारा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दर्ज किए गए दावों पर ही एक्शन लिया जाएगा यानी कि ऑनलाइन दवा जमा करने पर ही आपको रिफंड मिलेगा।
  • आवेदक को सभी 4 समितियों से संबंधित दावों को एक ही दावा आवेदन पत्र में जोड़ना होगा।
  • एक बार आवेदन पत्र यानी कि दावा फॉर्म जमा करने के पश्चात कम से कम 45 दिन आपको रिफंड करने में लगेंगे।
  • आपके पास पैसे जमा करने की रसीद होनी जरूरी है। जिसे आप दावा फॉर्म ऑनलाइन भरते वक्त जमा कराएंगे।

सहारा रिफंड पोर्टल पर कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (जमाकर्ता पंजीकरण) | CRCS – Sahara Refund Portal Registration Process

दोस्तों, सबसे पहले आपको सहारा रिफंड पोर्टल पर जमाकर्ता पंजीकरण करना अनिवार्य है उसके पश्चात ही आप Login करके अपना दावा फॉर्म (सहारा रिफंड पोर्टल फॉर्म) भर सकते हो। जिसकी जानकारी नीचे दे रखी है।

सहारा रिफंड पोर्टल पर जमाकर्ता पंजीकरण करने की प्रक्रिया

स्टेप 1: सबसे पहले आपको सहारा रिफंड पोर्टल Website पर जाना होगा। (जिसकी डायरेक्ट लिंक आर्टिकल के अंत में दी गई है)

स्टेप 2: डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करने से आप ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।

स्टेप 3: अब होम पेज पर आपको “जमाकर्ता पंजीकरण” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Sahara Refund Portal Process

स्टेप 4: जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर एक नवीन पेज खुलेगा। जिसमे आपको एक फॉर्म दिखाई देगा।

स्टेप 5: इस आवेदन फॉर्म में आपको अपने (निवेशकर्ता) आधार नंबर के पिछले 4 अंक और आधार कार्ड से जुड़ा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करके कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

सहारा रिफंड पोर्टल लॉगिन

स्टेप 6: अब आपको “ओटीपी प्राप्त करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिसे आपको संबंधित बॉक्स में दर्ज करके “ओटीपी सत्यापित करें” के विकल्प पर क्लिक करने से आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

सहारा रिफंड पोर्टल लॉगिन (Login)

स्टेप 7: जैसे ही ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आपका पंजीकरण पूर्ण हो जाता है तो उसके पश्चात आपको “जमाकर्ता लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 8: अब आपको फिर से आधार कार्ड के पिछले 4 अंक, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।

स्टेप 9: उसके बाद आपको “ओटीपी प्राप्त करें” के विकल्प।पर क्लिक करना है।

स्टेप 10: अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। जिसे आपको संबंधित बॉक्स में दर्ज कर सत्यापित कर लेना है।

इस तरह से आप आसानी से सहारा रिफंड पोर्टल लॉगिन कर सकते हो।

Sahara Refund Process Online in Hindi (Sahara Refund Portal par Apply Kaise Kare?)

स्टेप 11: जैसे ही आप लॉगिन करेंगे तो अब आपको 6 चरणों में आवेदन कंप्लीट करना होगा जिसमे पहले। चरण के तहत आपकी स्क्रीन पर दिशा निर्देश या जमाकर्ता की सहमति का पेज खुल जाएगा। जिसे आपको पूरा पढ़कर “में सहमत हूं” के बटन पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 12: दूसरा चरण व्यक्तिगत विवरण का होगा। जिसमे आपको 12 अंको का आधार और ओटीपी सत्यापित कर देना है। जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर आपके आधार से ली गई डिटेल्स दिखाई देगी जिसे आपको वेरीफाई कर लेना है। और “अगला” के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 13: अब तीसरे चरण में आपको दावा विवरण दर्ज करना होगा जैसे की सोसायटी का नाम, सदस्यता संख्या, खाता खोलने की तिथि, जमा राशि और उसके पश्चात आपको सभी जमा प्रमाणपत्र (रसीद) अपलोड करनी होगी।

Note: आपको यह ध्यान में रखना होगा की आगे बढ़ने से पहले सभी रसीद यानी की दवा फॉर्म जमा करा दिया है क्योंकि फिर आगे जाकर उसमे बदलाव संभव नहीं है।

स्टेप 14: वेरिफिकेशन हो जाने के पश्चात आपको दावा फॉर्म डाउनलोड कर लेना है। और उसके बाद आपको उसकी प्रिंट निकालकर उसमें अपने फोटो और हस्ताक्षर कर देने है।

स्टेप 15: उसके पश्चात आपको यह दावा फॉर्म अपलोड के देना है। (यदि आपका दावा 50,000 रुपए से अधिक है तो आपको पैन कार्ड की कॉपी भी अपलोड करनी जरूरी है)

स्टेप 16: दावा फॉर्म अपलोड होने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर धन्यवाद का पेज दिख जाएगा। जिसमे आपको दावा अनुरोध संख्या दिखाई देगी जिसे आपको कही पर सेव कर लेनी है।

जैसे ही आपका सहारा रिफंड फॉर्म वेरीफाई हो जाएगा तो 45 दिन के भीतर आपके बैंक खाते में पैसा भेज दिया जाएगा।

इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से Sahara Refund Portal CRCS Website – Refund Process के लिए आवेदन कर सकते हो।

Sanchar Sathi Portal की मदद से आप अपने खो चुके मोबाईल फोन को ट्रैस और ब्लॉक भी कर सकते हो।

सहारा रिफंड पोर्टल लिंक

दोस्तों यदि आप अभी ऊपर बताई गई प्रोसेस को फॉलो करके सहारा रिफंड पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो सहारा रिफंड पोर्टल लिंक पर क्लिक करके आप भी आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। सहारा रिफंड पोर्टल की डायरेक्ट लिंक नीचे दी गई है।

Sahara Refund Portal Last Date

हम आपको बताना चाहते है की फिलहाल सरकार की ओर से इस पोर्टल पर अपनी जमापूँजी रिटर्न लेने के लिए Sahara Refund Portal Registration Last Date की जानकारी सांझा नहीं की गई।

Sahara Refund Portal Helpline Number

दोस्तों, यदि आपको दावा फॉर्म भरने में किसी तरह की समस्या हो रही है तो आप नीचे दिए गई हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हो।

  • सहारा रिफंड टोल फ्री नंबर:- 1800 103 6891 or 1800 103 6893
होम पेजयहां क्लिक करें
Sahara Refund Portal Websiteयहां क्लिक करें
अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

दूसरे रीडर्स के पसंदीदा आर्टिकल:

FAQs: सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल 2023

प्रश्न: सहारा रिफंड पोर्टल पर दावा फॉर्म भरने के लिए कितनी फीस देनी होगी?

उत्तर: दावा फॉर्म भरने की प्रक्रिया बिल्कुल निशुल्क है।

प्रश्न: दावा राशि 50,000 से अधिक होने पर पैन नहीं होने पर क्या करें?

उत्तर: आपकी दावा राशि 50,000 से अधिक है तो आपको पैन कार्ड की जरूरत तो पड़ेगी ही। इसके अलावा आप दावा फॉर्म नही भर सकते।

प्रश्न: सहारा रिफंड पोर्टल पर दावा फॉर्म भरने के पश्चात कितने दिनों में रिफंड मिलेगा?

उत्तर: 45 दिन

प्रश्न: सहारा रिफंड पोर्टल पर अप्लाई करने के लिए कौन पात्र होगा?

उत्तर: भारत का कोई भी व्यक्ति जिसने सहारा इंडिया ग्रुप में निवेश किया था वह इस पोर्टल पर अप्लाई करने के लिए पात्र है।

प्रश्न: क्या सहारा रिफंड पोर्टल पर आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर और बैंक खाता अनिवार्य है?

उत्तर: जी हां, बिलकुल

प्रश्न: सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च डेट क्या है?

उत्तर: 18 जुलाई, 2023

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now