eSARAS Mobile App 2023: अब आसानी से सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं अपने प्रोडक्ट को मोबाइल एप्लीकेशन से बेच सकेगी

( eSARAS Mobile App in Hindi 2023 | eSARAS Mobile App Download | ई सरस मोबाइल एप्लीकेशन | क्या है | eSARAS App डाउनलोड कैसे करें? | उद्देश्य | लाभ एवं विशेषताएं | Official Website | Helpline Number )

eSARAS App 2023: भारत सरकार द्वारा देश में सेल्फ हेल्प ग्रुप (SHGs) से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तरह-तरह की नई सरकारी योजना शुरू की जाती है। इसी प्रकार से एसएचजी से जुड़ी महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री के लिए ई सरस पोर्टल शुरू किया गया था। और हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा ई सरस मोबाइल एप्लीकेशन को भी लॉन्च किया गया है। eSARAS Mobile Application के जरिए एसएचजी से जुड़ी महिलाएं आसानी से अपने प्रोडक्ट को मोबाइल ऐप के जरिए बेच सकेगी।

आज इस लेख के माध्यम से हम आपको eSARAS मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड कैसे करें? के साथ-साथ ई सरस मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में और डिटेल जानकारी प्रदान करेंगे। तो कृपया करके इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े ताकि आप इस मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सके।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
eSARAS Mobile Application | ई सरस मोबाइल एप्लीकेशन

eSARAS Mobile App in Hindi 2023

दोस्तों केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 4 अप्रैल के दिन एसएचजी से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पाद की बिक्री में सहूलियत देने के लिए ऑनलाइन पोर्टल के साथ-साथ अब eSARAS Mobile App को भी लॉन्च कर दिया है। ई सरस मोबाइल ऐप को दीनदयाल अंत्योदय योजना ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत शुरू किया गया है। इसके साथ-साथ ई सरस पूर्ति केंद्र का भी उद्घाटन किया गया। इस केंद्र को The Foundation for Development of Rural Value Chains (FDRVC) द्वारा संचालित किया जा रहा है।

Quick Look – ई सरस मोबाइल एप्लीकेशन

🟠 आर्टिकल का नाम🟢 eSARAS Mobile App
🟠 शुरू किया गया🟢 श्री शैलेश कुमार सिंह द्वारा
🟠 विभाग🟢 ग्रामीण विकास मंत्रालय (MoRD)
🟠 कब शुरू हुआ🟢 4 जुलाई, 2023
🟠 SARAS full form🟢 Sale of Articles of Rural Artisans Society
🟠 लाभ🟢 हस्तशिल्प और हथकरघा के प्रोडक्ट का विपणन आसान होना
🟠 लाभार्थी🟢 SHGs से जुड़ी महिलाएं
🟠 eSARAS Official Website🟢 https://www.esaras.in/
🟠 टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए🟢 यहां क्लिक करें

eSARAS App का उद्देश्य (Objective)

ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा शुरू की गई ई सरस मोबाइल ऐप का एकमात्र मुख्य उद्देश्य यही है कि सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं को अपने प्रोडक्ट का मार्केटिंग और सेलिंग करने में अच्छी सुविधा प्रदान की जाए। ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर ई सरस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भारत का कोई भी नागरिक आसानी से एसएचजी से जुड़ी महिलाओं द्वारा बनाई गई प्रोडक्ट को खरीद सकेगा। मंत्रालय के सचिव शैलेश कुमार सिंह ने बताया की यह eSARAS Mobile App वोकल फॉर लोकल (Vocal for Local) की भावना को बढ़ावा तो देगा ही इसके साथ साथ यह एप डिजिटल भारत का भी एक उदाहरण स्थापित करेगा।

eSARAS मोबाइल एप्लीकेशन के लाभ एवं विशेषताएं

  • सरस मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च होने की वजह से अब भारत के सभी नागरिक आसानी से अपने मोबाइल फोन के जरिए ई-कॉमर्स साइट की तरह ही ई सरस मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकेंगे।
  • eSARAS Mobile App को भारत का कोई भी नागरिक गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है।
  • इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से हस्तनिर्मित हथकरघा के प्रोडक्ट आसानी से एसएचजी दीदियों द्वारा मार्केटिंग और बेचा भी जा सकेगा।
  • इस मोबाइल एप्लीकेशन के लॉन्च होने के कारण जो भी ई सरस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से प्रोडक्ट को खरीदेगा उनके घर तक डिलीवरी हो सकेगी।
  • FDRVC ग्रामीण विकास मंत्रालय और टाटा ट्रस्ट दोनों के माध्यम से बनाई गई एक कंपनी है जिसका कार्य ई सरस के माध्यम से खरीदे जा चुके प्रोडक्ट को खरीददारों के घर पहुंचाने का है।
  • इसके अलावा कंपनी पैकेजिंग और उत्पादों के प्रसंस्करण का कार्य भी करती है।

eSARAS Mobile App Features

  • Free Shipping
  • 100% Purchase Protection
  • Secure Payment
  • Best Price Promise
  • Assured Quality
  • 100% Original Products

eSARAS App का उपयोग कोन कर सकेगा?

  • इस मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग केवल सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाएं अपने प्रोडक्ट को लिस्टिंग करने के लिए कर सकते हैं।
  • इसके अलावा भारत का कोई भी नागरिक जो eSARAS मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए सामान की खरीद करना चाहता है वह भी आसानी से इस मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग कर सकते हैं।

भारत सरकार द्वारा महिलाओ को 7.5% का ब्याज देने हेतु महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की है। जिसके बारे में आप हिन्दी और English में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हो।

eSARAS Mobile App Download करने की प्रक्रिया

स्टेप 1: सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Google Play Store को ओपन करना होगा।

स्टेप 2: अब सर्च के सेक्शन में आपको eSARAS टाइप करके Search के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 3: अब आपकी स्क्रीन पर नीचे दिखाए गए फोटो के अनुरूप एक पेज खुल जाएगा।

eSARAS Mobile App Download

स्टेप 4: अब आपको Install के बटन पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 5: जैसे ही डाउनलोड हो जाएगा। तो उसके पश्चात आप न्यू अकाउंट बनाकर ई सरस एप्लीकेशन का उपयोग कर सकते है।

e Saras Helpline Number

दोस्तों, यदि आप eSARAS Portal पर Seller हो या फिर Buyer हो यदि आपको किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप नीचे दिए गए टोल फ्री नंबर का उपयोग कर सकते हो। जिसमे आप सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक कॉल कर सकते हो।

  • Address: Saras Aajeevika, Gallery No 4, Handicraft Bhawan, Baba Kharak Singh Road, New Delhi, Delhi 110001.
  • Toll Free Number: 1800 1020 988
होम पेजयहां क्लिक करें
eSARAS Portalयहां क्लिक करें
eSARAS Mobile Appयहां क्लिक करें
अन्य केंद्र सरकार की योजनाएंयहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें:

FAQs: e Saras Aajeevika Mobile App

प्रश्न: eSARAS Mobile App कब लॉन्च हुआ?

उत्तर: 4 जुलाई, 2023 के दिन

प्रश्न: eSARAS मोबाइल ऐप को किसके द्वारा शुरु किया गया?

उत्तर: इस मोबाइल ऐप को ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव श्री शैलेश कुमार सिंह द्वारा शुरू किया गया है।

प्रश्न: ई सरस पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर: 1800 1020 988

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now