संगठन से समृद्धि अभियान क्या है? | Sangathan Se Samriddhi Yojana in Hindi 2023

( Sangathan Se Samriddhi Yojana in Hindi | संगठन से समृद्धि अभियान क्या है? | Sangathan Se Samriddhi Abhiyan Launched | संगठन से समृद्धि योजना से क्या लाभ होंगे | उद्देश्य | विशेषताएं )

संगठन से समृद्धि अभियान 2023: दोस्तों पूरे देश में शहर और ग्रामीण इलाके की बस्ती में ग्रामीण क्षेत्र का हिस्सा 65% है, और इन्हीं ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर महिलाएं ऐसी है जो रोजगार सृजन (Employment Generation) कार्यों से नहीं जुड़ी है। ऐसी महिलाओं को स्वयं सहायता समूह (SHGs) से जोड़ने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संगठन से समृद्धि अभियान की शुरुआत की गई है। आज हम आपको खेती नी दुनिया वेबसाइट के माध्यम से Sangathan Se Samriddhi Yojana के बारे में A 2 Z जानकारी देने वाले है। तो हमारा आपसे निवेदन है कि कृपया करके इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Sangathan Se Samriddhi Yojana in Hindi | संगठन से समृद्धि अभियान क्या है | Sangathan Se Samriddhi Abhiyan
संगठन से समृद्धि

संगठन से समृद्धि अभियान क्या है? (Sangathan Se Samriddhi Abhiyan in Hindi 2023)

दोस्तों संगठन से समृद्धि अभियान की शुरुआत ग्रामीण विकास मंत्रालय के मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा 18 अप्रैल के दिन की गई है। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण विकास मंत्रालय का एकमात्र मकसद यही है कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए। इसीलिए ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा देश की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को एसएचजी यानी कि सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) से जोड़ी जाएगी। दोस्तों आपको बता दें की Sangathan Se Samriddhi Yojana एक राष्ट्रव्यापी अभियान है जो कि पूरे देश में चलाया जाएगा।

Quick Look – संगठन से समृद्धि योजना 2023

अभियान का नामसंगठन से समृद्धि अभियान
शुरू किया गयाग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा
विभागग्रामीण विकास मंत्रालय
विस्तारपूरा भारत
उद्देश्यग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को SHGs से जोड़ना
लाभार्थीदेश की महिलाएं
लाभमहिलाओ को सशक्त बनाना
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें

ध्यान दें: भारत सरकार द्वारा महिलाओ को पोस्ट ऑफिस में निवेश करने पर सबसे ऊंचा ब्याज महिला सम्मान बचत पत्र से प्रदान किया जा रहा है। तो अगर आप भी इस योजना की अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहती है तो इस लिंक पर जरूर क्लिक करें।

Sangathan Se Samriddhi Abhiyan का उद्देश्य (Objective)

दोस्तों अगर भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनामी बनाना है तो उसके लिए ग्रामीण क्षेत्र की महिला आत्मनिर्भर व सशक्त हो यह बहुत जरूरी हो जाता है। ‌इसके लिए केंद्र सरकार निरंतर कुछ ना कुछ नई सरकारी योजना लेकर आती रहती है। बिल्कुल इसी तरह संगठन से समृद्धि अभियान को शुरू किया गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास किया जाए। अगर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं संगठन से समृद्धि के कारण सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी होंगी तो उन्हें दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

संगठन से समृद्धि अभियान से सरकार 10 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को SHG से जोड़ेगी

दोस्तों हम आपको बता देना चाहते हैं कि भारत सरकार द्वारा पिछले 9 वर्षों में की गई कोशिशों के कारण आज सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं की संख्या में तकरीबन 4 गुना बढ़ोतरी हुई है। आज के समय में ग्रामीण क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की संख्या 9 करोड़ के आसपास है। अब Sangathan Se Samriddhi Abhiyan से इस संख्या में और भी बढ़ोतरी करते हुए इन्हें 10 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा रखा गया है। इस अभियान को बहुत जोर शोर से 30 जून तक पूरे देश में चलाया जाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ सके।

Sangathan Se Samriddhi Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस अभियान ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • संगठन से समृद्धि अभियान 18 अप्रैल से शुरू हुआ है जो 30 जून तक शुरू रहेगा।
  • संगठन से समृद्धि योजना के तहत ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • Sangathan Se Samriddhi Yojana के तहत महिलाओं को SHG से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाया जाएगा।
  • Sangathan Se Samriddhi Abhiyan के कारण जो एसएचजी बनेंगे उसके माध्यम से महिलाओ को DAY-NRLM योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस अभियान से भारत देश को सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में सहायता मिलेगी।
  • यह अभियान ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ी करने में कारगर साबित होगा।

संगठन से समृद्धि अभियान में जुड़ने के लिए क्या करें?

प्यारी बहनों एवं माताओं, अगर आप संगठन से समृद्धि अभियान में जुड़ना चाहती है तो आपके गांव में या फिर आपके आसपास सेल्फ हेल्प ग्रुप यानी कि स्वयं सहायता समूह (SHGs) की रचना करें अगर पहले से ही स्वयं सहायता समूह बना हुआ है तो उसमें जुड़ जाए। ताकि आपको भारत सरकार द्वारा एनआरएलएम के तहत आत्मनिर्भर होने का मौका मिल सके। अधिक जानकारी के लिए आप ग्राम पंचायत से कांटेक्ट कर सकती है। और अधिकारी से स्वयं सहायता समूह में जुड़ने की जानकारी प्राप्त कर सकती है।

निष्कर्ष: दोस्तों हमने आपको संगठन से समृद्धि के बारे में ए टू जेड जानकारी प्रदान कर दी है। अगर भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं एवं आपके राज्य द्वारा चलाई जाने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करना चाहती है तो इस वेबसाइट के होम पेज पर चली जाए जहां पर आपको मुख्य मेनू में से सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

होम पेजयहां क्लिक करें
केंद्र सरकार की योजनाएंयहां क्लिक करें

अगर आपको हमारा यह लेख “संगठन से समृद्धि 2023” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

दूसरे रीडर्स की मनपसंद योजनाएं:

FREE TIP: अगर आप यह लेख फिर से पढ़ना चाहते हो तो आप google में यह keyword सर्च करें। 👉 “Sangathan Se Samriddhi Abhiyan by Pranav Patel” यह keyword सर्च करते ही आपके सामने KhetiNiDuniya.in वेबसाईट का यही लेख खुल जाएगा। आभार।

FAQs: Sangathan Se Samriddhi Abhiyan

प्रश्न: Sangathan Se Samriddhi Abhiyan Kya hai?

उत्तर: दोस्तों इस अभियान को ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है जिसका एकमात्र मकसद यही है कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप से जोड़ कर उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाया जाए। इस अभियान की अधिक जानकारी इस लेख में दी गई है।

प्रश्न: संगठन से समृद्धि अभियान कब तक शुरू रहेगा?

उत्तर: यह अभियान 30 जून 2023 तक शुरू रहेगा।

प्रश्न: संगठन की समृद्धि योजना किसके द्वारा शुरू की गई?

उत्तर: इस योजना को ग्रामीण विकास मंत्रालय के मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा शुरू की गई है।

प्रश्न: संगठन से समृद्धि अभियान कब शुरू हुआ?

उत्तर: यह अभियान 18 अप्रैल 2023 के दिन शुरू हुआ है।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now