यूपी हॉट कुक्ड फूड योजना हुई शुरू 2023 | Hot Cooked Meal Yojana in Hindi

(Uttar Pradesh Hot Cooked Meal Yojana Apply Online 2023 | हॉट कुक्ड फूड योजना क्या है | Hot Cooked Food Scheme Meal details | उत्तर प्रदेश हॉट कुक्ड मील योजना के बारे में | पात्रता | लाभ एवं विशेषताएं | खाने में क्या क्या मिलेगा)

UP Hot Cooked Food Yojana 2023: योगी सरकार द्वारा छोटे बच्चों को एवं छात्रों को लाभान्वित करने हेतु प्रदेश में कई तरह की सरकारी योजनाएं चलाई जा रही है। ऐसे में पहले शुरू की जा चुकी हॉट कुक्ड फूड योजना को बंद कर दिया था उन्हें फिर से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। Hot Cooked Meal Yojana Uttar Pradesh 2023 के अंतर्गत आंगनबाड़ी जा रहे बच्चों को गर्म एवं शुद्ध पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाने के लिए इस योजना को शुरू किया जा रहा है।

क्या आप भी अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर भेज रहे हैं और हॉट कुक्ड फूड योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इस योजना के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे साथ अंत तक जरूर बने रहे।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Hot Cooked Meal Yojana in Hindi | यूपी हॉट कुक्ड फूड योजना

यूपी में हॉट कुक्ड फूड योजना क्या है? (Hot Cooked Meal Yojana 2023 in Hindi)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 10 अक्टूबर के दिन आयोजित की गई कैबिनेट बैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि इसी वर्ष 2023 में नवरात्रि शुरू होने के दिन से ही आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को शुद्ध और पौष्टिक गर्म खाना उपलब्ध करवाया जाए। ताकि उन बच्चों में पोषण स्तर में सुधार देखने को मिले। ‌Hot Cooked Meal Yojana के कारण बच्चो को आंगनबाड़ी केंद्र पर जाने की इच्छा जागृत होगी और इसी के कारण उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश हॉट कुक्ड फूड योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी जा रहे 3 से 6 आयु वर्ष वाले सभी बच्चों को इस योजना के तहत पोस्टिक आहार प्रदान किया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी आंगनबाड़ी केंद्र को प्री प्राइमरी की तर्ज पर संचालित करने के भी आदेश दिए गए हैं।

Hot Cooked Meal Yojana: इस योजना को अलग अलग ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुखों द्वारा 24 नवंबर के दिन उत्तर प्रदेश में शुरू की जा चुकी है। जिसके तहत 3 से 6 वर्ष के आयु के बच्चों को पहले सूखा अनाज दिया जाता था। अब हॉट कुक्ड मील योजना के तहत बच्चों को गर्म भोजन दिया जाएगा। जिसका खर्च प्रति बच्चा 4.50 पैसा होगा और खाना बनाने वाले को 0.50 पैसा भी दिया जाएगा।

Key Highlights – हॉट कुक्ड मील योजना 2023

योजना का नामHot Cooked Meal Yojana
शुरु की गईसीएम योगी आदित्यनाथ जी द्वारा
कब शुरू हुईनवरात्रि के दिन से
राज्यउत्तर प्रदेश (UP)
उद्देश्यबच्चों को शुद्ध एवं पौष्टिक आहार प्रदान करना
लाभार्थी3-6 आयु वाले आंगनवाड़ी जा रहे बच्चे
टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिएयहां क्लिक कीजिए
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग

UP Hot Cooked Food Yojana का उद्देश्य (Objective)

योगी सरकार द्वारा शुरू की जा रही हॉट कुक्ड फूड योजना का एकमात्र मुख्य लक्ष्य आंगनबाड़ी जा रहे बच्चों में पोषण स्तर को बढ़ावा देना है। इसीलिए इस योजना के तहत छोटे बच्चों को गरमागरम शुद्ध खाना परोसा जाएगा। ताकि एक तरफ से तो वह पोषण भी प्राप्त कर सके और दूसरी तरफ से आंगनबाड़ी आने के लिए प्रेरित हो सके।

हॉट कुक्ड फूड योजना के तहत भोजन में मौसमी फल भी मिलेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यह निर्देश दिए है कि बच्चों को गर्म शुद्ध भोजन के साथ-साथ मौसमी फल भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। क्योंकि हम सब जानते हैं कि मौसमी फल से ही अच्छा पोषण प्राप्त हो सकता है। इतना ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई श्री अन्न योजना को प्रभावी बनाने हेतु हॉट कुक्ड मील योजना के अंतर्गत बच्चों को मोटे अनाज के बिस्किट भी उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसके कारण मोटे अनाज के प्रति जागरूकता भी फैलेगी।

नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के निर्देश मिले

इस कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह जायजा लिया कि फिलहाल जो 12800 आंगनबाड़ी केंद्र किराए पर चल रहे हैं उन्हें भी खुद के भवन में शिफ्ट कराया जाए। इसके लिए जरूरी फंडिंग सरकार से प्रदान की जाएगी। इसके अलावा यह भी निर्देश दिया कि किसी भी मोहल्ले में यदि वहां पर आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है तो उसके बगीचे के पास कोने में ही आंगनवाड़ी भवन का निर्माण किया जाए इसके लिए जरूरी फंडिंग नगर विकास के फंड से या फिर निजी कंपनियों के सीएसआर फंड से प्रदान की जाएगी।

Uttar Pradesh Hot Cooked Meal Yojana की विशेषताएं

  • इस योजना के चलते गरीब एवं मध्यम परिवार के बच्चे जो आंगनवाड़ी केंद्र जाने के लिए प्रोत्साहित नहीं है वह भी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाने के लिए प्रोत्साहित हो सकेंगे।
  • आंगनबाड़ी केंद्र पर उन्हें प्री प्राइमरी की तर्ज पर शिक्षा के साथ-साथ शुद्ध पौष्टिक गर्म भोजन भी प्राप्त होगा।
  • जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि गर्म भोजन के साथ-साथ मौसमी फल और मोटे अनाज के बिस्किट भी प्रदान किए जाएंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत 12800 आंगनबाड़ी केंद्र जो फिलहाल किराए के भवन में चल रहे हैं उन्हें भी खुद के भवन में शिफ्ट होने के निर्देश दिए गए।
  • आंगनबाड़ी केंद्र को प्री प्राइमरी की तर्ज पर रेडी करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 26000 आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती भी की जाएगी।

Hot Cooked Meal Yojana में पात्रता

  • इस योजना का लाभ केवल यूपी के बच्चो को ही मिलेगा।
  • जिस बच्चे की आयु 3 से 6 वर्ष है उन्हे इस योजना के तहत पात्र माना जाएगा।
  • सभी जाति के बच्चे इस योजना के तहत हॉट कुक्ड फूड प्राप्त कर सकेंगे।

Note: इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको किसी भी तरह के दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी।

हॉट कुक्ड फूड योजना में आवेदन कैसे करें?

यदि आपका बच्चा भी 3 से 6 वर्ष के आयु के बीच में है और आंगनबाड़ी केंद्र जा रहा है तो हम आपको बता देना चाहते हैं कि आपको किसी भी सरकारी कार्यालय पर जाकर या फिर ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सरकार द्वारा नवरात्रि के दिन से ही आंगनबाड़ी केंद्र पर शुद्ध गर्म पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसका लाभ आप अवश्य ही उठा पाएंगे।

होम पेजयहां क्लिक करें
यूपी की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

इसे भी जरूर पढ़ें:

FAQs: UP Hot Cooked Meal Scheme 2023

प्रश्न: हॉट कुक्ड मील योजना के तहत भोजन में क्या मिलेगा?

उत्तर: मौसमी फल, मोटे अनाज से बने बिस्किट के साथ साथ अन्य गर्म पौष्टिक आहार

प्रश्न: कितनी आयु के बच्चे Hot Cooked Meal प्राप्त कर सकेंगे?

उत्तर: 3 से 6 वर्ष के बच्चे

प्रश्न: हॉट कुक्ड फूड योजना किस राज्य की है?

उत्तर: उत्तर प्रदेश

प्रश्न: Hot Cooked Meal Yojana कब शुरू हुई?

उत्तर: 24 नवंबर, 2023 के दिन

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now