उत्तराखंड लखपति दीदी योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन एवं पात्रता | Lakhpati Didi Yojana kya hai Uttarakhand

( Lakhpati Didi Yojana Uttarakhand online apply 2023 | मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना उत्तराखंड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | lakhpati didi Yojana kya hai | लाभ एवं विशेषताएं | जरूरी दस्तावेज की सूची | लखपति दीदी योजना का उद्देश्य )

दोस्तों उत्तराखंड राज्य बहुत जल्द ही अपनी वर्षगांठ मना रहा होगा। इस अवसर को पूरे जोश से मनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को एक नई भेंट दी है। इस भेंट के स्वरूप में महिलाओं को अपने पैरों पर सक्षम होने के लक्ष्य से एक नई योजना शुरू की गई है जिसका नाम उत्तराखंड लखपति दीदी योजना है। Lakhpati Didi Yojana Uttarakhand के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार उन्हें प्रशिक्षण एवं मार्केटिंग स्किल सिखाने वाली है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की नींव रखी जाएगी।

आज खेती नी दुनिया के माध्यम से आपको इस लेख Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana Uttarakhand के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जैसे कि Lakhpati Didi Yojana kya hai?, योजना का उद्देश्य क्या है?, महिलाओं को मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना से क्या-क्या लाभ मिलेंगे?, लखपति दीदी योजना की पात्रता एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज की सूची किया है? उत्तराखंड लखपति दीदी योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? आदि तो हमारा आपसे यह निवेदन है कि इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Lakhpati Didi Yojana kya hai Uttarakhand

Table of Contents

उत्तराखंड लखपति दीदी योजना 2023 | Lakhpati Didi Yojana kya hai

प्यारी बहनों, हमारे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गत शुक्रवार यानी कि 4 नवंबर के दिन सर्वे ऑफ इंडिया ग्राउंड, हाथीबड़कला, देहरादून में लखपति दीदी मेला के समारोह में लखपति दीदी योजना को शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत राज्य में मौजूद महिला स्वयं सहायता समूहों को नए उत्पाद करने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि Uttarakhand Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2023 के अंतर्गत वर्ष 2025 तक राज्य में सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा।

उत्तराखंड लखपति दीदी स्कीम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति बनाने के लिए बैंकों से लोन के अलावा तकनीकी मार्गदर्शन प्रशिक्षण एवं उत्पादों की बिक्री और मार्केटिंग स्कील सिखाई जाएगी। ताकि वे महिला आत्मनिर्भर बनके सालाना 1 लाख से अधिक आय अर्जित कर सके। मुख्यमंत्री ने यह बताया कि वर्ष 2025 में जब हमारा उत्तराखंड राज्य रजत जयंती वर्ष मना रहा होगा तब हम Lakhpati Didi Yojana के अंतर्गत प्रदेश की सवा लाख महिलाओं को सालाना 100000 से अधिक इनकम करने पर सम्मानित कर रहे होंगे।

लखपति योजना के तहत महिलाओं को लखपति कैसे बनाया जाएगा? (How women will become Lakhpati under Lakhpati Didi Scheme Uttarakhand?)

सभी के मन में यह प्रश्न उठ रहा होगा कि आखिरकार हमारी उत्तराखंड सरकार किस प्रकार से हम महिलाओं को लखपति बनाएगी? उत्तराखंड राज्य सरकार ग्रामीण विकास विभाग से जुड़ी स्वयं सहायता महिलाओं को लघु उद्योग की स्थापना हेतु उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करेगी। ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सके। इसके साथ-साथ राज्य सरकार ई-कॉमर्स कंपनी जैसे कि फ्लिपकार्ट और अमेजॉन पर घरेलू उत्पाद की बिक्री के लिए संधि कर सकती है। इस प्रकार से वर्ष 2025 तक लखपति दीदी योजना उत्तराखंड के अंतर्गत सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का निर्णय लिया गया है।

लखपति दीदी योजना के उद्घाटन समारोह में महिलाओं को “लखपति दीदी” के रूप में सम्मानित किया गया

प्यारी बहनों, शुक्रवार यानी कि 4 नवंबर के दिन Lakhpati Didi Yojana Uttarakhand के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले 1 वर्ष में 100000 से अधिक इनकम करने वाली स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को “लखपति दीदी” के रूप में स्टेज पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ साथ मुख्यमंत्री ने ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को भी चेक हस्तांतरित किए गए।

👉 यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना

उत्तराखंड लखपति दीदी योजना का उद्देश्य (Objective)

Lakhpati Didi Yojana को शुरू करने के पीछे उत्तराखंड राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लघु उद्योग के लिए प्रेरित करना है। इसके लिए उसे ट्रेनिंग भी प्रदान की जाएगी। ताकि वे अपना लघु उद्योग के माध्यम से सालाना 100000 से अधिक आय अर्जित कर सके। बस इसी उद्देश्य के साथ मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड लखपति दीदी योजना को शुरू किया है। लखपति दीदी योजना के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने लोक पर्व इगास और बूढ़ी दिवाली की शुभकामनाएं भी दी है।

Important Points of Lakhpati Didi Yojana 2023

🟠 लेख का नाम🟢 Lakhpati Didi Yojana kya hai
🟠 योजना का नाम🟢 लखपति दीदी योजना
🟠 शुरु की गई🟢 मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी द्वारा
🟠 कब शुरू हुई🟢 04 नवंबर, 2022 शुक्रवार के दिन
🟠 राज्य🟢 उत्तराखंड
🟠 लखपति दीदी योजना क्यों शुरू की गई🟢 महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए
🟠 लाभार्थी🟢 उत्तराखंड राज्य की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं
🟠 आवेदन का प्रकार🟢 ऑनलाइन/ऑफलाइन
🟠 आधिकारिक वेबसाइट🟢 जल्द ही जारी होगी
🟠 टेलीग्राम चैनल🟢 KhetiNiDuniya01

ध्यान दें: अगर आप भविष्य में कोई भी सरकारी योजना से जुड़ी A टू Z जानकारी सबसे पहले और रेगुलर पाना चाहते हो तो कृपया करके हमारी टेलीग्राम चैनल को जरूर से ज्वाइन करें। (KhetiNiDuniya01)

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • Lakhpati Didi Yojana Uttarakhand को राज्य सरकार ने 4 नवंबर के दिन महिलाओं के उत्थान के लिए शुरू की है।
  • इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को बैंकों से सस्ते ब्याज दर में ऋण भी मुहैया कराया जाएगा।
  • लखपति दीदी योजना का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2025 तक प्रदेश की सवा लाख महिलाओं को सालाना 100000 से अधिक इनकम तक पहुंचाना है।
  • प्यारी बहना हम जानते हैं कि हमारा राज्य पहाड़ों का राज्य है जहां पर महिलाएं लघु उद्योग से जुड़ेगी तभी ही हमारा परिवार आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेगा।
  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी स्कीम के अंतर्गत राज्य सरकार महिलाओं को तकनीकी शिक्षण, उत्पादों की बिक्री एवं मार्केटिंग स्किल्स और बैंकों से लोन पर उपलब्ध करवाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार इकॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे कि अमेजॉन और फ्लिपकार्ट से संधि भी करेगी ताकि महिलाओं द्वारा बनाया गया उत्पाद देश और विदेशों में आसानी से बिक सके।
  • उत्तराखंड लखपति दीदी योजना के अंतर्गत आने वाले 3 सालों के भीतर सवा लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए तैयार किया जाएगा।
  • मौजूदा परिस्थिति में उत्तराखंड राज्य में 10% ही ऐसे परिवार है चीन की महिलाएं सालाना 100000 से अधिक इनकम कमा रही है इसी संख्या को बढ़ाने के लिए लखपति दीदी स्कीम को शुरू किया गया है।

Lakhpati Didi Yojana की पात्रता

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपके पास उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
  • लखपति दीदी योजना के अंतर्गत केवल स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को ही लाभ मिलेगा।

उत्तराखंड लखपति दीदी योजना Documents

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाते की पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

How to Apply Online Lakhpati Didi Yojana Uttarakhand? | लखपति दीदी योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

जो भी महिला मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का लाभ उठाकर ऑनलाइन आवेदन करना चाहती है उन्हें थोड़ा सा इंतजार करना होगा क्योंकि राज्य सरकार द्वारा हाल ही में इस योजना की घोषणा मात्र की गई है। जैसे ही उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना के अंतर्गत अधिकारिक वेबसाइट लांच की जाएगी उसी वक्त आपको भी खेती नी दुनिया के इस लेख के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में अपडेट सबसे पहले दी जाएगी। किंतु तब तक अपडेट रहने के लिए आप इस लेख को बुकमार्क कर के रख सकते हो या फिर हमारी टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हो।

टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें
होम पेजयहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुपयहां क्लिक करें
उत्तराखंड की अन्य योजनाएंयहां क्लिक करें

अगर आपको हमारा यह लेख “उत्तराखंड लखपति दीदी योजना 2023” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें:

FAQs for Lakhpati Didi Yojana Uttarakhand

प्रश्न: लखपति दीदी योजना कब व किसके द्वारा शुरू की गई?

उत्तर: इस योजना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 नवंबर 2022 शुक्रवार के दिन शुरू की है।

प्रश्न: Lakhpati Didi Yojana किस राज्य में शुरु की गई?

उत्तर: उत्तराखंड

प्रश्न: लखपति दीदी स्कीम उत्तराखंड के अंतर्गत कितनी महिलाओं को लाभ मिलेगा?

उत्तर: इस योजना के अंतर्गत राज्य की सवा लाख महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा।

प्रश्न: लखपति दीदी योजना की पात्रता क्या है?

उत्तर: इस योजना का लाभ केवल उत्तराखंड राज्य की महिला जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है उन्हें ही पात्रता दी गई है।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now