Maa Bharati ke Sapoot (MBKS) | मां भारती के सपूत वेबसाइट पर योगदान देने की ऑनलाइन प्रक्रिया | मां भारती के सपूत प्रमाण पत्र डाउनलोड | Maa Bharati ke Sapoot Contribution Certificate Download Online
दोस्तों भारतीय सैन्य का हम आम लोगों पर जीतना ऋण है उसे हम चाह कर भी नहीं चुका सकते। क्योंकि हमारे देश की सरहद की सुरक्षा हो या फिर देश के अंदर कठिन परिस्थिति हो तो वहां पर हमारे देश की सेना ही काम आती है। इसलिए आम लोग भी भारतीय सेना के काम आ सके उस कारण सर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मां भारती के सपूत वेबसाइट को लॉन्च किया है। Maa Bharati ke Sapoot (MBKS) Website के अंतर्गत घायल व शहिद सैनिकों के परिवारों की मदद के लिए जितना हो सके उतना फंड ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा सकते हो।

तो चलिए दोस्तों आज KhetiNiDuniya के माध्यम से आपको मां भारती के सपूत वेबसाइट के बारे में सभी जानकारी देने वाले हैं जैसे कि आप इस वेबसाइट पर अपना योगदान ऑनलाइन किस प्रकार से दे सकते हो साथ ही साथ MBKS Certificate Download कैसे करें? तो हमारी आपसे बिनती है कि इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Maa Bharati ke Sapoot (MBKS) Website
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 14 अक्टूबर 2022 के दिन राष्ट्रीय युद्ध स्मारक परिसर दिल्ली में मां भारती के सपूत (MBKS) वेबसाइट को लॉन्च किया है। इस वेबसाइट के जरिए आप AFBCWF (आर्म्ड फोर्सेज बैटल कैजुअल्टीज वेलफेयर फंड) में आपसे जितना हो सके उतना फंड दे सकते हो। इस वेबसाइट को लॉन्च करते वक्त बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी उपस्थित रहे थे। यह AFBCWF एक भारतीय तीनों सेना का संयुक्त कोष है। जिसका उपयोग युद्ध के समय गंभीर या शहीद होते सैनिकों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किया जाता है। इस फंड का इस्तेमाल भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना तीनों के लिए किया जाता है।
So proud to have been a part of such a significant event & initiative by the Indian Government and the Armed forces, to support our fallen soldiers & their families.
— Sidharth Malhotra (@SidMalhotra) October 15, 2022
Let us all come together, unite & show our gratitude & respect to them with this initiative 🙏🏼#MaaBharatiKeSapoot pic.twitter.com/1k8FyC0Fk2
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Maa Bharati ke Sapoot वेबसाइट का ब्रांड एंबेसडर अभिनेता अमिताभ बच्चन को रखा गया है। मंत्रालय ने बताया कि अमिताभ बच्चन के 80 वें जन्मदिन के लिए यह भेंट स्वरूप है। तो दोस्तों क्या अगर आप भी भारतीय सेना को योगदान देना चाहते हैं तो आप घर बैठे ही ऑनलाइन MBKS वेबसाइट के माध्यम से दे सकते हो। जिसकी पूरी प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने वेबसाइट लॉन्च करते वक्त कहीं यह बातें
दोस्तों जैसे आपको बताया गया है कि मां भारती के सपूत वेबसाइट लॉन्च करते वक्त बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा उपस्थित रहे थे। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा एक सेना परिवार से आते हैं। मंच पर अभिनेता ने कप्तान विक्रम बत्रा की यात्रा को टीवी स्क्रीन पर वहां मौजूद सभी लोगों को बताई और यह इंडियन आर्मी के ऑफिसर थे और इन्हें परमवीर चक्र से भी नवाजा गया है। इसके साथ साथ अभिनेता ने अपनी पुरानी यादें भी ताजा करते हुए कहा की भारतीय सैन्य बल सर्वश्रेष्ठ है इसीलिए ही हमारे देश की सुरक्षा आज तक टिकी हुई है। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सभी लोगों को यह अपील की कि आपसे जितना हो सके उतना फंड जरूर दें।
SBI ने दिए 2 करोड़ रुपए
On 14th October 2022, Raksha Mantri Shri Rajnath Singh launched the ‘Maa Bharati Ke Sapoot’ website (https://t.co/qNI0YK9L5V) for contribution to the AFBCWF. As part of its philanthropic responsibilities, #SBI donated ₹ 2 Cr to the Fund.#philanthropy #donation #armedforces pic.twitter.com/tpvdAtPphp
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) October 15, 2022
दोस्तों जब माँ भारती के सपूत ऑनलाइन वेब पोर्ट लॉन्च किया गया उसके दूसरे दिन ही SBI बैंक ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर के माध्यम से यह जानकारी दी की एसबीआई ने AFBCWF में 2 करोड़ रुपए डोनेट किए है। इसके साथ साथ Web Portal के लॉन्च के दौरान सिंगर मोहित चौहान भी उपस्थित रहें थे। जिसने सभी लोगो को अपील करते कहा की आपसे जितना हो सके उतना Maa Bharati Sapoot Website पर योगदान जरुर दें। ताकि Bharat ke Veer को हम सहायता कर सकें।
मां भारती के सपूत पोर्टल 2023 – Overview
🟠 लेख का नाम | 🟢 Maa Bharati ke Sapoot Online Portal |
🟠 लॉन्च की गई | 🟢 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के द्वारा |
🟠 कब शुरू हुई | 🟢 14 अक्टूबर 2022 के दिन |
🟠 कहा से लॉन्च की गई | 🟢 राष्ट्रीय युद्ध स्मारक परिसर, दिल्ली |
🟠 विभाग | 🟢 रक्षा विभाग |
🟠 उदेश्य | 🟢 देश के आम नागरिकों को भारतीय तीनों सेना के घायल व शहीद सैनिकों के परिवारों की मदद के लिए AFBCWF का गठन करके योगदान करने की आनलाइन सुविधा प्रदान करना |
🟠 योगदान कर्ता | 🟢 भारत के नागरिक, उद्योगों एवं संस्थान |
🟠 ब्रांड एंबेसडर | 🟢 अमिताभ बच्चन |
🟠 आधिकारिक वेबसाइट | 🟢 https://maabharatikesapoot.mod.gov.in/home |
🟠 टेलीग्राम चैनल | 🟢 यहां क्लिक करें |
ध्यान दें: अगर आप ऐसी ही खबरें साथ ही साथ सरकारी योजना की खबरों को सबसे पहले और रेगुलर पाना चाहते हो तो कृपया करके हमारी टेलीग्राम चैनल को जरूर से ज्वाइन करें। (KhetiNiDuniya01)
Maa Bharati ke Sapoot Online Portal का उद्देश्य
भारतीय रक्षा मंत्रालय द्वारा Maa Bharati ke Sapoot Online Portal लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य ऐसे लोग जो भारतीय सेना के घायल व शहीद सैनिकों के परिवारों को मदद करना चाहते है उन्हें ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा उपलब्ध करवाना है। जिसके जरिए देश के आम नागरिक, व्यापारी और सस्थाएं भारतीय सैन्य के परिवारों को आर्थिक सहायता दे सकें। दोस्तो इस AFBCWF में जो भी फंड एकत्र होगा उसे आपातकालीन स्थिति में या फिर सैनिक की घायल अवस्था को ठीक करने और शहीद होने पर उनके परिवारों की मदद करने के लिए उपयोग किया जाएगा।
COVID 19 के दौरान कई सारे साउथ फिल्म स्टार ने पीएम केयर्स फंड में अपना योगदान दिया था। तभी से आम नागरिकों ने आवाज उठाई थी की ऐसा एक फंड देश के वीर जवानों के लिए भी बनाया जाए। जो भारत के तीनों सेना के सैनिकों की मदद कर सके। इसलिए मां भारती के सपूत (MBKS) ऑनलाइन पोर्टल को विकसित किया गया है। जहा पर कोई भी अपना योगदान दें सकता है।
Maa Bharati ke Sapoot Website के लाभ एवं विशेषताएं
- MBKS Online Portal को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 14 अक्टूबर के दिन सैनिकों के परिवारों की सहायता के लिए शुरू किया है।
- Maa Bharati ke Sapoot website पर किसी भी प्रकार की न्यूनतम या फिर महत्तम आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आपको बाध्य नहीं किया जाएगा।
- आपसे जितना हो सके उतना स्वैच्छिक योगदान सैनिकों के लिए कर सकते हो।
- इस ऑनलाइन पोर्टल का ब्रांड एंबेसडर अभिनेता अमिताभ बच्चन को बनाया गया है।
- इस वेबसाइट के जरिए देश का आम नागरिक या फिर कोई भी संस्था AFBCWF (सशत्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष) में घायल सैनिक या पीर शहीद होते सैनिक के परिवारों की मदद के लिए अपना योगदान दे सकता है।
- आपका दिया हुआ योगदान भारत के तीनों सेनाओं जैसे की एयर फोर्स, नेवी और मिलिट्री फोर्स के सैनिकों को मिलेगा।
- मां भारती का सपूत वेबसाइट लॉन्च करते वक्त अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा उपस्थित रहे थे और उन्होंने कप्तान विक्रम बत्रा कि स्टोरी वहा पर मौजुद लोगो को स्क्रीन पर दिखाई थी।
- MBKS वेबसाइट लॉन्च करते वक्त भारत के तीनों सेना के प्रमुख CDS अनिल चौहान भी उपस्थित रहे थे।
- वेबसाइट को लॉन्च करते वक्त रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भावुक हो कर बताया की हमें देश के सैनिकों की मदद के लिए आगे आ कर काम करना चाहिए।
मां भारती के सपूत वेबसाइट पर ऑनलाइन कंट्रीब्यूट कैसे करें?
स्टेप 1: ऑनलाइन कंट्रीब्यूट करने के लिए सबसे पहले आपको Maa Bharati ke Sapoot Official Website पर जाना होगा।
स्टेप 2: अब आपके सामने होम पेज खुलेगा। जिसमे आपको CLICK HERE TO CONTRIBUTE का बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमे आपको अपना मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
स्टेप 4: इसके बाद आप Send OTP के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 5: अब आपके मोबाइल में OTP आएगा। जिसको संबंधित बॉक्स में दर्ज करें।
स्टेप 6: उसके पश्चात Submit के विकल्प पर क्लिक करें। अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम, ईमेल और सिक्योरिटी कोड डालकर Submit के विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 7: अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी करंसी और अमाउंट भरना होगा।

स्टेप 8: उसके बाद आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इस स्टेप्स को फॉलो करके आप Maa Bharati ke Sapoot Website पर Online Contribution कर सकते हो।
👉 यह पढ़ें: मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना
Maa Bharati ke Sapoot Dashboard देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। (Maabharatikesapoot.mod.gov.in)
- अब आपके सामने होम पेज खुलेगा। जिसमें आपको मेनू में Dashboard के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- जिस पर आप डैशबोर्ड की सभी जानकारी देख सकते हो। जैसे की Total number of Battle Casualties, Total number of Contributors और Total number of Contributions.
Maa Bharati ke Sapoot Website पर अपना कंट्रीब्यूशन कैसे देखें?
- अपना कंट्रीब्यूशन देखने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- जहा होम पेज पर आपको Contribute To ऑप्शन दिखाई देगा।
- जिस पर क्लिक करने से आपको 2 विकल्प दिखाई देगा।
- Armed Forces Battle Casualties Welfare Fund
- My Contributions
- जिसमें आपको 2 नंबर के ऑप्शन का चयन करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना टोटल कंट्रीब्यूशन देखने को मिलेगा।
- इस कंट्रीब्यूशन सर्टिफिकेट को आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Maa Bharati ke Sapoot Contact Us (हेल्पलाइन नंबर)
Address: Room NO 281-B South Block Integrated HQ of MoD (Army) Ceremonial and Welfare Directorate DHQ PO New Delhi – 110011.
Nodal Officer: Maa Bharati ke Sapoot: Room NO 281-B South Block Integrated HQ of MoD (Army) Ceremonial and Welfare Directorate DHQ PO New Delhi – 110011.
Helpline Number: 011-23015086
E-mail: [email protected]
टेलीग्राम चैनल | यहां क्लिक करें |
होम पेज | यहां क्लिक करें |
सरकारी योजनाएं | यहां क्लिक करें |
यह भी पढ़ें:
- Digital Banking Units (DBU) क्या है?
- यूनिवर्सल ट्रैवल पास डाउनलोड कैसे करें?
- पीएम डिवाइन योजना
- Canara Bank 666 FD scheme
- SBI Utsav Fixed Deposit Scheme
FAQs for Maa Bharati ke Sapoot Website
प्रश्न: मां भारती के सपूत वेबसाइट कब व किसके द्वारा शुरु की गई?
उतर: यह वेबसाइट रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी द्वारा 14 अक्टूबर 2022 के दिन शुरू की गई।
प्रश्न: Maa Bharati ke Sapoot Website पर क्यूं योगदान किया जाता है?
उतर: भारतीय सेना के जवान घायल या शहीद होने पर उनके परिवारों को आर्थिक सहायता देने हेतु योगदान दिया जाता है।
प्रश्न: MBKS Website पर कंट्रीब्यूट कैसे करें?
उतर: इस वेबसाइट पर कंट्रीब्यूट करने की प्रक्रिया KhetiNiDuniya.in पर दी गई है। जिसे फॉलो करके आप जल्द सिख पाएंगे।
प्रश्न: Maa Bharati ke Sapoot Website का ब्रांड एंबेसडर कोन है?
उतर: अमिताभ बच्चन