[Jalyukt Shivar 2.0] महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार योजना/अभियान 2023 | Maharashtra Jalyukt Shivar Yojana in Hindi

( Maharashtra Jalyukt Shivar Yojana in Hindi | महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार योजना 2.0 | Jalyukt Shivar 2.0 | Jalyukt Shivar information in Hindi | जलयुक्त शिवार अभियान माहिती | जलयुक्त शिवार योजना के लाभ एवं विशेषताएं | फिर से शुरू हुई जलयुक्त शिवार योजना )

Maharashtra Jalyukt Shivar Yojana 2.0: दोस्तों पानी की जरूरत किसे नहीं पड़ती! इसलिए महाराष्ट्र के जिन इलाकों में बहुत ज्यादा सूखा पड़ता है उसी इलाकों के लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाने हेतु महाराष्ट्र राज्य सरकार ने जलयुक्त शिवार योजना शुरू की है। Maharashtra Jalyukt Shivar Yojana 2.0 को “जल ही जीवन है” को सार्थक बनाने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के 5000 गावों को जल की आपूर्ति के लिए हर साल सिलेक्ट किया जाएगा।

अगर आप भी जलयुक्त शिवार अभियान की माहिती प्राप्त करना चाहते है तो हम आपको आज खेती नी दुनिया वेबसाइट के माध्यम से Jalyukt Shivar Yojana की संपूर्ण जानकारी आपको देने जा रहे हैं। तो हमारा आपसे निवेदन है कि आप Jalyukt Shivar Abhiyan Maharashtra की माहिती प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Maharashtra Jalyukt Shivar Yojana in Hindi

Table of Contents

Maharashtra Jalyukt Shivar Yojana in Hindi (जलयुक्त शिवार अभियान 2023)

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार अभियान को पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने वर्ष 2016 में शुरू किया था। जिसका मुख्य लक्ष्य आने वाले 5 सालों के भीतर महाराष्ट्र के सभी गांवों को सूखे से मुक्ति दिलाना था। किंतु उसके पश्चात महा विकास अघाड़ी सरकार आने के कारण इस योजना को रोक दिया गया था। किंतु अब फिर से Jalyukt Shivar Yojana (JSY) को शुरू किया जा रहा है जिसके अंतर्गत महाराष्ट्र राज्य के किसानों को सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था प्रदान की जाएगी। इस योजना के कारण महाराष्ट्र की जिन विस्तार में सबसे ज्यादा सूखा पड़ता है उन विस्तार को सबसे पहले पानी की सुविधा प्रदान की जाएगी इस Maharashtra Jalyukt Abhiyan 2023 के तहत प्रतिवर्ष 5000 गावों में पानी की आपूर्ति की जाएगी।

Jalyukt Shivar Yojana Latest Update

इस विभाग में आपको नवीनतम समाचार प्राप्त होंगे।

वर्ष 2023 के मॉनसून में जलयुक्त शिवार को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा

16th May, 2023: मुख्यमंत्री ने 16 मई के दिन सभी जिला अधिकारियों और जल संरक्षण के अधिकारियों से विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की है की इस वर्ष बारिश कम होने के चांस है और समय पर बारिश नहीं होने की भी संभावना जताई जा रही है। इसलिए जल्द से जल्द पानी का संरक्षण करने के लिए जलयुक्त शिवार योजना को अमल में लाया जाए। और दूसरे चरण की भी शुरुआत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बताया की जलयुक्त शिवार 2.0 के लिए 545 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

Maharashtra Jalyukt Shivar 2.0 को मिली मंजूरी

दोस्तों जैसे कि हमने आपको पहले बताया कि जलयुक्त शिवार योजना को वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा शुरू किया गया था। किंतु 2019 में शिवसेना सत्ता में आने के कारण इस योजना को आगे बढ़ने में देरी हो रही थी किंतु अब फिर से वर्ष 2022 में एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनने के कारण हाल ही में यानी कि 13 दिसंबर 2022 के दिन हुई कैबिनेट बैठक में Jalyukta Shivar Yojana को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया जा चुका है जिसे Maharashtra Jalyukt Shivar 2.0 के नाम से जाना जाएगा।

Maharashtra Budget 2023: Jalyukt Shivar 2.0 की हुई घोषणा

हाल ही में 9 मार्च, 2023 कितनी वित्त मंत्री और राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जलयुक्त शिवार 2.0 शुरू करने की घोषणा कर दी गई है। इस योजना के कारण 22,500 गांवों के लोगों को पानी की समस्या से छुटकारा मिला है। जलयुक्त शिवार योजना के तहत वर्ष 2023-24 के अंतर्गत महाराष्ट्र राज्य सरकार के सॉइल एंड वॉटर कंजर्वेशन डिपार्टमेंट की ओर से 3886 करोड़ रुपये का व्यय किया जाएगा।

Quick Look – Jalyukt Shivar Yojana (JSY)

🟠 योजना का नाम🟢 जलयुक्त शिवार योजना/अभियान (JSY)
🟠 शुरू की गई🟢 मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस द्वारा
🟠 कब शुरू हुई🟢 26 जनवरी, 2016
🟠 राज्य🟢 महाराष्ट्र
🟠 विभाग🟢 जल संरक्षण विभाग, MH
🟠 योजना का उद्देश्य🟢 सिंचाई हेतु पानी को उपलब्ध करवाना
🟠 लाभार्थी🟢 महाराष्ट्र राज्य के किसान
🟠 जलयुक्त शिवार 2.0 कब शुरू हुई🟢 13 दिसंबर 2022
🟠 आधिकारिक वेबसाइट🟢 http://mrsac.maharashtra.gov.in/jalyukt/
🟠 टेलीग्राम चैनल🟢 यहां क्लिक करें
🟠 वित्तीय वर्ष🟢 2023

⚠️ ध्यान दें: अगर आप भविष्य में कोई भी सरकारी योजना से जुड़ी A टू Z जानकारी सबसे पहले और रेगुलर पाना चाहते हो तो कृपया करके हमारी टेलीग्राम चैनल को जरूर से ज्वाइन करें। (KhetiNiDuniya01).

जलयुक्त शिवार योजना महाराष्ट्र का उद्देश्य 2023

Jalyukt Shivar Yojana शुरू करने के पीछे महाराष्ट्र राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के जिन विस्तार में सबसे ज्यादा सूखा पड़ता है उन विस्तारो तक पानी पहुंचाना है। ताकि उस विस्तार के किसान भाइयों को सूखे की वजह से फसल बर्बाद ना हो। इसलिए महाराष्ट्र राज्य सरकार जलयुक्त शिवार योजना के अंतर्गत हर वर्ष 5000 गांव को पानी पहुंचाने का कार्य करेगी। इसके लिए सरकार जरूरी कंपार्टमेंट बंडिंग, नाला, सीमेंट कंक्रीट का नाला बाध और केनाल का मरम्मत करेगी। इन सभी कार्यों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने 75 हजार करोड़ रुपये का बजट में निर्धारित किया है।

Universal Travel Pass

Jalyukt Shivar 2.0 Yojana के तहत होने वाले कार्यों कि सूची

  • जलयुक्त शिवार 2.0 योजना के तहत खेत तालाब को चौड़ा और गहरा बनाया जाएगा।
  • खेत तलाब चौड़े और गहरे बनने के कारण जल संरक्षण की कैपेसिटी बढ़ सकेगी।
  • Maharashtra Jalyukt Shivar Yojana के अंतर्गत कैनाल और बाध का मरम्मत किया जाएगा।
  • महाराष्ट्र जल युक्त शिवार अभियान के तहत सूखे पड़े प्रदेशों में भूगर्भ जल स्तर को बढ़ाया जाएगा।
  • महाराष्ट्र के गावो के बाहरी इलाके में बारिश के कारण होते पानी का संग्रह करने की कैपेसिटी को बढ़ाया जाएगा।
  • राज्य के सूखे प्रदेशों में जो भी बांध बंद पड़े हैं उनको सीमेंट कंक्रीट की मदद से रिनोवेशन किया जाएगा।
  • Jalyukt Shivar 2.0 Scheme 2023 के अंतर्गत प्रतिवर्ष 5000 गांवों में पानी की आपूर्ति की जाएगी।
  • जलयुक्त शिवार योजना महाराष्ट्र का मुख्य उद्देश्य गांवों में रहते किसानों को पानी की समस्या से मुक्त करना है। इसीलिए उन्हें सिंचाई दिलाने हेतु हर संभव प्रयास इस योजना के तहत किया जाएगा।
Maharashtra Jalyukt Shivar 2.0 Yojana

Jalyukt Shivar 2.0 Yojana के कार्यान्वयन के लिए महाराष्ट्र राज्य सरकार की जिम्मेदारियां

  • Jalyukt Shivar 2.0 Yojana को सफल बनाने के लिए महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा सभी गांवों में ग्राम सभा का आयोजन करके जलयुक्त शिवार योजना के बारे में माहिती प्रदान करना है।
  • Maharashtra Jalyukt Shivar Yojana की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा टीवी के माध्यम से एडवर्टाइजमेंट करवाना है।
  • राज्य सरकार द्वारा जलयुक्त शिवार योजना की बुकलेट्स और टेंपलेट्स सभी गांवों में वितरण करना है।
  • बच्चों को पहले से ही Jalyukt Shivar 2.0 के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए शिक्षा के साथ-साथ उन्हें जलयुक्त शिवार योजना के संबंधित निबंध कंपटीशन और ड्राइंग कंपटीशन को पाठ्यक्रम में शामिल करना है।
  • महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा Jalyukt Shivar 2.0 Scheme की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गांवों के किसानों तक पहुंचाना है।

महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन Form

Jalyukt Shivar 2.0 Scheme के लाभ एवं विशेषताएं

  • Jalyukt Shivar 2.0 Scheme को फिर से 13 दिसंबर 2022 के दिन हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी प्रदान की गई है।
  • जलयुक्त शिवार 2.0 योजना के अंतर्गत खेत तालाबों को गहरा और चौड़ा बनाया जाएगा।
  • गांवों में जल भंडारण बांधों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
  • महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार योजना के कारण किसान भाइयों को सूखा पड़ने की स्थिति से डरने की जरूरत नहीं रहेगी।
  • जलयुक्त शिवार 2.0 योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र राज्य सरकार ने 75000 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया है।
  • Maharashtra Jalyukt Shivar Yojana के कारण राज्य में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत केनाल और धाराओं को गहरा बनाया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत सीमेंट और कंक्रीट की मदद से बांधों का निर्माण किया जाएगा। जिसके कारण जल भंडारण की क्षमता बढ़ सकेगी।
  • Maharashtra Jalyukt Shivar Yojana को बॉलीवुड अभिनेता द्वारा भी मदद की जाएगी।
  • जलयुक्त शिवार योजना राज्य में बेरोजगारी दर को कम करने में भी मददगार साबित होगी क्योंकि इस योजना के अंतर्गत नए बांधों का निर्माण करने के लिए नए-नए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।

जलयुक्त शिवार 2.0 अभियान 2023 के तहत किन गांवों को पहले सिलेक्ट किया जाएगा

  1. Jalyukt Shivar 2.0 Yojana Maharashtra के अंतर्गत पिछले 5 सालों में जिन गांवों में सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की होगी उन गांवों को सबसे पहले सिलेक्ट किया जाएगा।
  2. पिछले 5 वर्षों के दौरान किसी 1 वर्ष भी जिन इलाकों में सूखा पड़ा होगा उन गांवों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
  3. महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार अभियान के अंतर्गत जिन गांवों के किसानों में सबसे ज्यादा सूखा पड़ने का डर होगा उन गांवों को भी योजना के अंतर्गत प्राथमिकता दी जाएगी।

जलयुक्त शिवार अभियान की पात्रता

  • Jalyukt Shivar Abhiyan 2023 के अंतर्गत केवल महाराष्ट्र राज्य के स्थाई निवासी लोगों को ही योजना का लाभ मिलेगा।
  • जलयुक्त शिविर योजना महाराष्ट्र के अंतर्गत केवल राज्य के किसानों को ही सिंचाई के लिए पानी का लाभ प्रदान किया जाएगा।

मेधावी छात्र पुरस्कार योजना up

योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • खेत के जरूरी दस्तावेज
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार योजना (JSY) के अंतर्गत आवेदन कैसे करें

दोस्तों अगर आप हमारा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई Jalyukt Shivar Yojana 2.0 (JSY) का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा क्योंकि राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। किंतु आप बेफिक्र रहें क्योंकि जैसे ही राज्य सरकार द्वारा आवेदन से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक की जाती है उसी वक्त हम आपके लिए खेती नी दुनिया वेबसाइट के इस लेख को सबसे पहले अपडेट करेंगे। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए आप इस लेख को बुकमार्क कर के रख सकते हो।

अगर आपको महाराष्ट्र जलयुक्त शिविर योजना का लाभ प्राप्त करना है तो आपको बता दें कि इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र राज्य के सभी गांवों को धीरे-धीरे योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा किंतु इस योजना के अंतर्गत सिलेक्शन प्रक्रिया के बारे में भी हमने आपको इसी लेख में जानकारी दी है इसलिए अगर आप आवेदन नहीं करेंगे तब भी अगर आपके गांव में सबसे ज्यादा सूखा पड़ता है तो आपको सबसे पहले लाभ प्रदान किया जाएगा।

Jalyukt Shivar 2.0: के बारे में हमने आपको संपूर्ण जानकारी सबसे आसान भाषा में प्रदान की अगर आप इसी तरह अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया करके हमारी खेती नी दुनिया वेबसाइट के होम पेज पर चले जाए जहां पर आपको स्टेट वाइज सरकारी योजनाओं की सूची प्राप्त होगी। दोस्तों अब तक हम से जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और आगे भी जुड़े रहने के लिए आप हमारी टेलीग्राम चैनल या फिर व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हो।

होम पेजयहां क्लिक करें
Jalyukt Shivar Yojana Official Websiteयहां क्लिक करें
महाराष्ट्र की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

अगर आपको हमारा यह लेख “Jalyukt Shivar 2.0 Yojana” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें:

FREE TIP: अगर आप यह लेख फिर से पढ़ना चाहते हो तो आप google में यह keyword सर्च करें। 👉 “Jalyukt Shivar Yojana by Pranav Patel” यह keyword सर्च करते ही आपके सामने KhetiNiDuniya.in वेबसाईट का यही लेख खुल जाएगा। आभार।

FAQs for जलयुक्त शिवार अभियान/योजना

प्रश्न: जलयुक्त शिवार योजना (JSY) क्या है?

उत्तर: योजना को महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा शुरू किया गया था। जिसके अंतर्गत राज्य के जिन गांवों में सूखा पड़ता है उनका वक्त तक सिंचाई का पानी पहुंचाना है इसके लिए महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा खेत तालाब को गहरा और चौड़ा बनाया जाएगा। गांव के बहार जल भंडारीत करने के लिए बने बांधों को सीमेंट और कंक्रीट से मजबूत बनाया जाएगा। अगर आप Jalyukt Shivar 2.0 के बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो कृपया करके खेती नी दुनिया वेबसाइट के इस लेख को जरूर पढ़ें।

प्रश्न: Jalyukt Shivar 2.0 अभियान को कब व किसके द्वारा शुरू किया गया?

उत्तर: दोस्तों जलयुक्त शिविर 2.0 अभियान को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा 13 दिसंबर 2022 के दिन हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी प्रदान की गई है।

प्रश्न: Maharashtra Jalyukt Shivar Yojana के लाभ क्या है?

उत्तर: इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र राज्य के जिस भी प्रदेश में सबसे ज्यादा सूखा पड़ता है उन प्रदेश के लिए पानी का प्रबंधन करके पानी की सुविधा पहुंचाई जाएगी। इसके साथ साथ जल भंडारण के लिए बने बांधों सीमेंट और कंक्रीट की मदद से मजबूत किया जाएगा इसके साथ साथ ही खेत तालाबों को गहरा और चौड़ा बनाया जाएगा।

प्रश्न: महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार अभियान के अंतर्गत हर वर्ष कितने गांवों को लाभ मिलेगा?

उत्तर: इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा हर वर्ष 5000 गांव को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

प्रश्न: जलयुक्त शिवार योजना सबसे पहले कब व किसके द्वारा शुरू की गई?

उत्तर: इस योजना को सबसे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा 26 जनवरी 2016 को शुरू की गई थी जिसका मुख्य लक्ष्य आने वाले 5 सालों के भीतर महाराष्ट्र के सभी गांवों में पानी की पूर्ति करना था।

प्रश्न: Jalyukt Shivar 2.0 in which state?

उत्तर: महाराष्ट्र

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now