महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना: ऑनलाइन आवेदन व रजिस्ट्रेशन | Maharashtra Vidhwa Pension Yojana Apply Online Form 2023

( Maharashtra Vidhwa Pension Yojana Online form Apply | widow pension form online Maharashtra | महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन Form | रजिस्ट्रेशन | पीडीएफ फॉर्म | पंजीकरण प्रक्रिया | पात्रता एवं जरूरी दस्तावेज )

महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य की विधवा महिलाओं को पेंशन प्रदान करने हेतु महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना शुरू की गई है। Maharashtra Vidhwa Pension Yojana के अंतर्गत राज्य की आर्थिक रूप से निर्बल परिवार की महिलाओं को मासिक ₹600 का पेंशन दिया जाता है। ताकि वे अपना जीवन आसानी से व्यतीत कर सकें। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको ऑनलाइन PDF Download करनी होगी जिसकी लिंक आपको इस लेख में दी जाएगी।

अगर आप महाराष्ट्र राज्य की विधवा महिला है और विधवा पेंशन योजना महाराष्ट्र का लाभ लेना चाहती है तो KhetiNiDuniya के इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। ताकि आपको योजना के बारे में सही सही जानकारी मिल सके और आप इस योजना का लाभ उठा सकें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Vidhwa Pension Scheme Maharashtra

ध्यान दें: अगर आप भविष्य में कोई भी सरकारी योजना से जुड़ी ए टू जेड जानकारी सबसे पहले और रेगुलर पाना चाहते हो तो कृपया करके हमारी टेलीग्राम चैनल को जरूर से ज्वाइन करें। (KhetiNiDuniya01)

Maharashtra Vidhwa Pension Yojana 2023 | विधवा पेंशन योजना महाराष्ट्र

महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना को राष्ट्रीय इन्दिरा गांधी विधवा पेंशन योजना के तर्ज पर शुरू किया गया है। जिसके तहत विधवा महिलाओं को ₹600 प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। किन्तु अगर विधवा महिला के एक से अधिक बच्चें है तो उनको ₹900 रूपए प्रति माह आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ऐसी महिलाओं को यह लाभ केवल तब तक ही प्रदान किया जाएगा जब तक उनके बच्चें की आयु 25 साल ना हो या फिर उनको जॉब मिल जाए। इन दोनों में से जो भी पहले होगा तब तक विधवा पेंशन का लाभ प्रदान किया जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Maharashtra Vidhwa Pension Yojana 2023 के अंतर्गत अगर विधवा महिला को केवल बेटियां है तो उन महिला को ₹900 प्रति माह उनकी आयु 65 साल ना हो तब तक लाभ दिया जाएगा। फिर चाहें उनकी बेटियां की आयु 25 साल से ज्यादा हो या फिर उनकी शादी हो जाए। इस योजना के कारण राज्य की विधवा महिलाएं आत्मनिर्भर बन पाएगी।

Objective of Maharashtra Vidhwa Pension Yojana

हम सब को यह मालूम है कि विधवा महिला को अपना जीवन व्यतीत करने में कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी परिस्थिति में अगर उनके पास मासिक इनकम नहीं होगी तो वह बिल्कुल निराधार हो जाएगी। इसलिए राज्य सरकार ने ऐसी विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता देने हेतु महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना की शुरुआत की है। Maharashtra Widow Pension Yojana के अंतर्गत आप Online Form भर सकते हो। और आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हो। मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।

Highlights of Vidhva Pension Yojana 2023

🟠 योजना का नाम🟢 विधवा पेंशन योजना
🟠 राज्य🟢 महाराष्ट्र
🟠 उदेश्य🟢 विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
🟠 लाभार्थी🟢 राज्य की विधवा महिलाएं
🟠 Maharashtra Vidhwa Pension Yojana Amount🟢 Rs 600 per month
🟠 आधिकारिक वेबसाइट🟢 https://mumbaisuburban.gov.in/
🟠 टेलीग्राम चैनल🟢 यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना का लाभ राज्य की विधवा महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। ताकि उन्हें आर्थिक मुसीबतों का सामना ना करना पड़े।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹600 प्रति माह का विधवा पेंशन दिया जाएगा।
  • अगर विधवा महिला को 1 से ज्यादा बच्चे हो तो ऐसी परिस्थिति में उस विधवा महिला को ₹900 प्रति माह का विधवा पेंशन मिलेगा।
  • अगर विधवा महिला को केवल लड़कियां है तो ऐसी परिस्थिति में ₹900 प्रति महीना का विधवा पेंशन जिंदगी भर मिलेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी के बैंक खाते में मासिक पेंशन डीबीटी के जरिए प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के कारण विधवा महिलाएं आत्म निर्भर व आर्थिक रूप से सशक्त हो पाएगी।

विधवा पेंशन योजना महाराष्ट्र के लिए पात्रता (Eligibility)

  • इस योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र के मूल निवासी महिलाओं को ही प्रदान किया जाएगा। इसलिए आपके पास महाराष्ट्र का मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
  • Maharashtra vidhva pension Yojana का लाभ केवल विधवा महिलाओं को ही प्रदान किया जाएगा।
  • विधवा महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹21000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन करती होनी चाहिए। यानी कि उनके पास बीपीएल कार्ड होना आवश्यक है।
  • इस योजना का लाभ महिला की आयु 65 साल से कम हो तभी ही उठा सकती है।
  • महिला के पास अपने नाम का सेविंग अकाउंट होना जरूरी है।

Documents Required for Maharashtra Vidhwa Pension Yojana

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
  • बीपीएल कार्ड
  • बैंक खाते की पासबुक
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें? | Maharashtra Vidhwa Pension Yojana Apply Online Form

स्टेप 1: महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

स्टेप 2: अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको इस योजना के अंतर्गत एप्लीकेशन फॉर्म की पीडीएफ फाइल करनी होगी।

Widow Pension Form Online Maharashtra

स्टेप 3: उसके पश्चात इस पीडीएफ फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी।

स्टेप 4: उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को इस फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।

स्टेप 5: अब आपको महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना के इस आवेदन फॉर्म को कलेक्टर कार्यालय या फिर तहसीलदार या फिर तलाठी के पास जमा करवाना होगा।

इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप Maharashtra Vidhwa Pension Yojana का लाभ उठा सकती हैं।

Maharashtra Vidhwa Pension Yojana के बारे में आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया है। अगर आप इसी तरह महाराष्ट्र राज्य की अन्य योजनाओं के बारे में भी आसान भाषा में पढ़ना चाहते हैं तो आप KhetiNiDuniya.in पर जा कर पढ़ सकते हो।

टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें
होम पेजयहां क्लिक करें
महाराष्ट्र की अन्य योजनाएंयहां क्लिक करें

अगर आपको हमारा यह लेख “Vidhwa Pension Yojana Maharashtra” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें:

FAQs: Widow Pension Form Online Maharashtra

प्रश्न: Vidhwa Pension Yojana Online form कैसे करें?

उतर: KhetiNiDuniya के इस लेख में आपको पीडीएफ फॉर्मेट में फॉर्म करने की लिंक दी गई है।

प्रश्न: महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत विधवा महिलाओं को कितना पेंशन मिलता है?

उतर: ₹600 से लेकर ₹900 प्रति माह

प्रश्न: Maharashtra Vidhwa Pension Yojana में आवेदन कैसे करें?

उतर: इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में इस लेख में विस्तार से दीया गया है।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now