मिष्टी योजना क्या है और योजना के लाभ एवं विशेषताएं | MISHTI Scheme in Hindi 2023

( MISHTI Scheme in Hindi | मिष्टी योजना क्या है | मिष्टी योजना कब शुरू हुई | Mishti Yojana Benefits | मिष्टी स्कीम का उद्देश्य | किसके द्वारा शुरु हुई | mishti Yojana full form | kya hai )

Mishti Yojana in Hindi 2023: दोस्तों मिष्टी का सामान्य अर्थ मीठा होता है किंतु यहां पर मिष्टी योजना से मीठा का कुछ लेना देना नहीं है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार समुद्र तट के किनारे जो मैंग्रोव वन होते है उसका संरक्षण करने के लिए इस मिष्टी योजना को शुरू किया गया है। क्योंकि दिन ब दिन मैंग्रोव वनों को नष्ट किया जा रहा है। जिसकी वजह से पर्यावरण पर काफी खराब असर देखने को मिल रहा है। मैंग्रोव वन ऐसे होते है जो समुद्र तट के किनारे पाए जाते है। जो एक प्रकार से वृक्ष ही होते है जो खारे (दरियाई) पानी में भी जिंदा रह सकते है।

तो दोस्तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Mishti Scheme के बारे में जानकारी सबसे आसान भाषा में देने वाले है। जैसे की इस योजना का फुल फॉर्म क्या है?, योजना का उद्देश्य क्या है?, इस योजना से क्या लाभ प्राप्त होंगे? आदि। तो चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
MISHTI Scheme in Hindi | मिष्टी योजना क्या है
मिष्टी योजना

मिष्टी योजना क्या है? (MISHTI Yojana in Hindi 2023)

दोस्तों इस योजना को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2023 का बजट पेश किया तब सत्र के दौरान इसे शुरू करने की घोषणा की गई है। मिष्टी योजना के अंतर्गत सरकार समुद्र तट के किनारे जो मैंग्रोव वन है उनका संरक्षण करना चाहती है और समुद्र तट के किनारे जो लाल, सफेद, काले और बटनवुड मैंग्रोव वृक्ष पाए जाते है उनका अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए इस Mishti Yojana को अमल में लाया जा रहा है। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता देना चाहते है की मैंग्रोव वृक्ष अक्सर खारे पानी में उगते है जिसके कारण वह समुद्र में ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन पसार करते है और कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करते है।

इसके अलावा मैंग्रोव वन के तहत जो वृक्ष उगते है उसके नीचे कई समुद्री जीव अपना जीवन व्यतीत करते है। इस तरह से मैंग्रोव वनों को बचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2023 के बजट सत्र के दौरान Mishti Scheme को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस स्कीम के माध्यम से सरकार ज्यादा से ज्यादा मैंग्रोव वनों को बचाने के लिए कार्य करेगी और जरूरत पड़ने पर वृक्षारोपण भी करेगी। मनरेगा योजना के तहत लोगो को रोजगार देकर वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा।

Mishti Scheme Latest News

इस सेक्शन के जरिए आपको मिष्टी योजना की नवीनतम अपडेट प्राप्त होगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने मिष्टी योजना का शुभारंभ किया

5th June, 2023: जैसे की हमने आपको अभी अभी बताया की मिष्टी स्कीम की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सितारमन द्वारा वर्ष 2023 के अंतर्गत यूनियन बजट के दौरान की थी। जिसका शुभारंभ पीएम मोदी ने पर्यावरण दिवस पर किया है। मिष्टी योजना के साथ साथ पीएम मोदी ने भारत में वेट लेंडस को सुरक्षित रखने के लिए अमृत धरोहर योजना का भी शुभारंभ किया है। जिसकी अधिक जानकारी के लिए आप योजना के नाम पर क्लिक कर सकते है।

Mangrove Plantation Drive Organise in Tamil Nadu

14th July, 2023: On this day Environment, Forest and Climate Change Minister Shre Bhupender Yadav Organised Mangrove Plantation Drive in Chengalpattu in Tamil Nadu. He also encourage that please use the local names of Mangroves for the local community that’s why they also encourage about the Mishti Scheme and understand the importance of Mangroves. For your Information Tamil Nadu has a second largest coastal areas about 1076 km in the country. At this moment Minister also released the book titled “Biodiversity and Importance of Mangrove Ecosystem”.

Quick Look – Mishti Scheme 2023

योजना का नाममिष्टी योजना
mishti yojana full formMangrove Initiative for Shoreline Habitats & Tangible Incomes
घोषणा की गईवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा
डिपार्ट्मन्टThe Ministry of Environment, Forest and Climate Change (MoEFCC)
कब घोषणा हुईफरवरी, 2023
उद्देश्यमैंग्रोव वनों का संरक्षण करना
लाभऑक्सीजन में वृद्धि, समुद्री जीवों का रक्षण और समुद्र तट के किनारे रहते लोगो को रोजगार मिलना
आवेदन प्रक्रिया
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें

ध्यान दें: भारत सरकार द्वारा प्राचीन स्मारकों का रक्षण करने हेतु मोन्यूमेंट मित्र योजना को भी शुरू किया है। जिसकी अधिक जानकारी आपको इस लिंक के जरिए प्राप्त हो जाएगी।

मिष्टी योजना का उद्देश्य (Objective)

दोस्तों मिष्टी योजना को अमल में लाकर केंद्र सरकार एक तीर से कई सारे निशाने को साधना चाह रही है। मैंग्रोव वनों का विस्तार होने से अनेक फायदे है। जैसे कि मैंग्रोव वृक्ष के नीचे कई सारे समुद्री जीव अपना जीवन व्यतीत करते हैं इसके अलावा यह वृक्ष समुद्र में लवणता को कम करते हैं, ऑक्सीजन को बढ़ाते हैं आदि। इसीलिए मिष्टी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य मैंग्रोव वनों का विस्तार करना है और इनके साथ साथ मौजूदा मैंग्रोव वनों का संरक्षण भी करना है। ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकें।

भारत में मैंग्रोव वन कहां पाए जाते हैं?

एक सामान्य जानकारी के लिए हम आपको बताना चाहते हैं कि भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्र का 0.15% हिस्सा मैंग्रोव वन कवर करता है। यानी कि तकरीबन 5000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में समुद्र तट के किनारे मैंग्रोव वन भारत में पाए जाते हैं। जिसमें से सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में बंगाल की खाड़ी पर 40% से अधिक मैंग्रोव वन पाए जाते हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों की लिस्ट नीचे दी गई है।

  1. पश्चिम बंगाल
  2. तमिल नाडु
  3. महाराष्ट्र
  4. अंडमान और निकोबार
  5. आंध्र प्रदेश
  6. गोवा
  7. कर्नाटक
  8. केरल
  9. उड़ीसा

Mishti Yojana के लाभ एवं विशेषताएं (Benefits)

  • मिष्टी योजना के जरिए भारत में समुद्र तट के किनारे मैंग्रोव वनों में वृद्धि की जाएगी।
  • मनरेगा योजना के तहत लोगों को रोजगार प्रदान करने के साथ-साथ मैंग्रोव वृक्षों का वृक्षारोपण भी मिष्टी योजना के अंतर्गत किया जाएगा।
  • MISHTI Yojana के अंतर्गत जैसे जैसे मैंग्रोव वृक्षों की संख्या बढ़ेगी वैसे वैसे समुद्री जीवों का संरक्षण भी बढ़ने लगेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत जो मौजूदा मैंग्रोव वन है उनका संरक्षण भी किया जाएगा और उनका विस्तार बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण भी किया जाएगा।
  • भारत के अलावा अन्य देशों में भी मैंग्रोव वनों को बचाने की योजनाएं चलाई जा रही है।
  • अब इस लिस्ट में भारत भी शामिल हो गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत CAMPA (Compensatory Afforestation Fund Management and Planning Authority) Fund का उपयोग किया जाएगा।

मिष्टी योजना में आवेदन कैसे करें? (Mishti Yojana Online Apply)

दोस्तों अगर आप मिष्टी योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो हम आपको बता देना चाहते हैं कि इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि मिष्टी स्कीम के अंतर्गत किसी भी तरह से व्यक्तिगत लाभ पहुंचाया नहीं जाएगा। इस योजना के अंतर्गत मैंग्रोव वनों को संरक्षण प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत आपको आवेदन करने की जरूरत नहीं है। फिर भी अगर आने वाले समय में केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत कुछ भी नहीं अपडेट प्रकाशित की जाएगी तो तुरंत ही हम आपको इस लेख के माध्यम से सबसे पहले अपने प्रदान करेंगे। इसीलिए इस लेख को आप बुकमार्क कर सकते हो या फिर हमारे सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो कर सकते हैं।

मिष्टी योजना का हेल्पलाइन नंबर

दोस्तों इस योजना की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा फिलहाल घोषणा मात्र की गई है जैसे ही इस योजना से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जाएगा तुरंत ही हम आपको इसी वेबसाइट के जरिए सबसे पहले अपडेट प्रदान करेंगे।

होम पेजयहां क्लिक करें
केंद्र सरकार की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

अगर आपको हमारा यह लेख “Mishti Yojana in Hindi” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

दूसरे रीडर्स की मनपसंद योजनाएं:

FREE TIP: अगर आप यह लेख फिर से पढ़ना चाहते हो तो आप google में यह keyword सर्च करें। 👉 “Mishti Yojana by Pranav Patel” यह keyword सर्च करते ही आपके सामने KhetiNiDuniya.in वेबसाईट का यही लेख खुल जाएगा। आभार।

FAQs: Mishti Yojana

प्रश्न: Mishti Yojana Kya hai?

उत्तर: इस योजना को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2023 के बजट में शुरू की गई है जिसके अंतर्गत भारत में समुद्र तट के किनारे जो मैंग्रोव वन है उनका विस्तार करने की बात कही गई है। इस योजना की अधिक जानकारी के लिए इस लेख को आप पढ़ सकते हैं।

प्रश्न: Mishti Yojana का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर: Mangrove Initiative for Shoreline Habitats & Tangible Incomes

प्रश्न: मिष्टी योजना किससे संबंधित है?

उत्तर: यह योजना समुद्र तट के किनारे उगते मैंग्रोव वृक्ष से संबंधित है। इस योजना के तहत ऐसे वृक्षों को बचाने एवं वृद्धि करने की बात कही गई है।

प्रश्न: मिष्टी योजना की घोषणा कब हुई?

उत्तर: इस योजना की घोषणा 1 फरवरी, 2023 के दिन यूनियन बजट के दौरान हुई है।

प्रश्न: मिष्टी स्कीम की घोषणा किसके द्वारा की गई है?

उत्तर: वित्त मंत्री निर्मला सितारमन द्वारा की गई है।

प्रश्न: Mishti Scheme under Which Ministry?

उत्तर: The Ministry of Environment, Forest and Climate Change (MoEFCC)

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now