eMulakat System: जेल में कैदियों से मिलने या फिर वीडियो कॉल के लिए ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

( eMulakat System 2023 | eMulakat Portal | ई मुलाकात पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें | जेल में कैदी से वीडियो कॉल पर बात करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें | eMulakat Online Registration | Official Website )

eMulakat Portal Registration 2023: दोस्तों भारत सरकार द्वारा जेल में अपने किए गए गुनाह की सजा काट रहे कैदियों को मिलने के लिए एक नया पोर्टल शुरू किया गया है जिसका नाम ई मुलाकात पोर्टल है। eMulakat System के माध्यम से आप अपने करीबी दोस्त एवं संबंधी को जेल में आसानी से मिल भी सकते हो तो अपने घर बैठे वीडियो कॉल भी कर सकते हो। इसके लिए आपको ही मुलाकात पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है तो दोस्तों आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इस प्रकार से आप eMulakat Online Registration कर सकते हो इसकी पूरी जानकारी देने वाले है। तो चलिए इस आर्टिकल की शुरुआत करते है।

eMulakat System
ई मुलाकात सिस्टम

Table of Contents

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

ई मुलाकात सिस्टम क्या है? (eMulakat System in Hindi 2023)

दोस्तों हम अच्छी तरह से जानते हैं कि कहीं बार जब हम जेल में सजा काट रहे कैदी को मिलने जाते हैं तब किसी कारणों की वजह से उन्हें मिलना असंभव हो जाता है। वहां जाकर उसे ना मिलने की वजह से हमारा भी समय बर्बाद होता है इसके साथ साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। इस तरह की समस्या से निजात पाने हेतु केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी 37 राज्यों के कैदियों को मिलने हेतु इस ई मुलाकात होटल को शुरू किया है।

अगर आप अभी अपने जान-पहचान वाले कैदी से मुलाकात करना चाहते हैं या फिर वीडियो कॉल पर बात करना चाहते हैं तो eprisons.nic.in पर जाकर आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हो। इसकी पूरी प्रक्रिया आपको इसी लगा के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी।

About eMulakat Portal

आर्टिकल का नामई मुलाकात पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें
पोर्टल का नामeMulakat Portal
शुरू किया गयाकेंद्र सरकार द्वारा
उद्देश्यकैदी और उनके रिलेटिव को ऑनलाइन के माध्यम से मुलाकात करवाना
लाभार्थीजेल में बंद कैदी और उनके रिलेटिव
सुविधा का विस्तारभारत के सभी राज्य
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://eprisons.nic.in/public/Home
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें

ध्यान दें: अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई है अगर आप भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की संपूर्ण प्रक्रिया जान सकते हैं।

ई मुलाकात सिस्टम का उद्देश्य (Objective)

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई ई मुलाकात सिस्टम का एकमात्र उद्देश्य यही है कि जेल में जो कैदी अपनी सजा काट रहे हैं उनको मिलने के लिए उनके परिवार या फिर रिलेटिव्स को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए ताकि वह वीडियो कॉल के माध्यम से कैदी के साथ मुलाकात कर सके। इस तरह का पोर्टल विकसित करने से अब कैदी के रिलेटिव्स को बार-बार फिजिकली जेल की विजिट करने की जरूरत नहीं रहेगी। वह ऑनलाइन के माध्यम से कैदी से बात करके उनके हाल-चाल पूछ सकते हैं।

मुलाकात सिस्टम के लाभ एवं विशेषताएं क्या है? (Benefits & Features)

  • eMulakat Portal जेल के कैदी और उनके परिजनों को आपस में बातचीत करने की सुविधा प्रदान करता है।
  • यह सुविधा ऑनलाइन होने के कारण कैदी के परिजनों का समय, ऊर्जा एवं पैसे की भी बचत होती है।
  • कोई भी परिजन कैदी से मिलने के लिए अपने घर बैठे बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
  • e Mulakat System को देश के सभी राज्यों के लिए शुरू किया गया है। यानी की कैदी किसी भी जेल में सजा काट रहा होगा तब भी उनके रिलेटिव्स इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
  • इस पोर्टल के जरिए आप कैदी से मोबाइल या फिर कंप्यूटर के जरिए ऑनलाइन वीडियो कॉल पर बात कर सकेंगे।
  • ई मुलाकात पोर्टल के कारण कैदी से मिलने के लिए अब आपको जेल के चक्कर काटने की भी जरूरत नहीं है।

e mulakat Portal की पात्रता

  • इस पोर्टल का उपयोग केवल आप भारतीय कैदी को मिलने के लिए ही कर सकते हैं।
  • इस सुविधा को भारत के सभी 37 राज्यों के तहत शुरू किया गया है।
  • कैदी चाहे भारत की किसी भी जेल में हो आप उनसे इस पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करके बात कर सकते हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • आईडेंटिटी प्रूफ
  • इसके अलावा रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको जाति, आयु, रिलेशन अधिक जानकारी दर्ज करनी होगी।

मुलाकात सिस्टम पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया (eMulakat System Online Registration)

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को जरूर फॉलो करें।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको ई प्रिजनर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। (https://eprisons.nic.in/public/Home)

स्टेप 2: अधिकारिक वेबसाइट की लिंक इस लेख के नीचे दी गई है इस प्रोसेस को पूरा समझने के पश्चात उस लिंक पर क्लिक करके आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।

स्टेप 3: अब होम पेज पर मुख्य मेनू में आपको eMulakat के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 4: अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जो कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म होगा।

(eMulakat System Online Registration
ई मुलाकात अनलाइन फॉर्म

स्टेप 5: इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको अपनी जानकारी के साथ-साथ कैदी की जानकारी भी दर्ज करनी होगी जैसे कि आपका नाम, एड्रेस, कैदी का नाम, कैदी की आयु आदि।

स्टेप 6: सभी जानकारी पर जाने के पश्चात अंत में आपको कैप्चा कोड भी दर्ज कर लेना है।

स्टेप 7: अब आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

इस तरह से आप इन स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हो।

eMulakat Portal पर Visit Status कैसे देखें?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर मुख्य मेनू में Visit Status के विकल्प पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज नीचे दिखाए गए फोटो के अनुरूप खुल जाएगा।
eMulakat Portal पर Visit Status कैसे देखें?
eMulakat Visit Status
  • अब इस पेज में आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • यह दोनों जानकारी दर्ज होने के पश्चात जैसे ही आप Search के विकल्प पर क्लिक करेंगे तो संबंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगी।

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • अधिकारिक वेबसाइट की विजिट करें।
  • अब होम पेज पर मुख्य मेन्यू में आपको Grievance के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप ग्रेवियंस के विकल्प पर क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर नीचे दिखाई दे फोटो के अनुरूप पेज खुल जाएगा।
ई मुलाकात शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
Grievance eMulakat System
  • अब इस पेज में आपको कंप्लेंट डिटेल्स और ग्रेवियंस डिटेल्स की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के पश्चात आपको कैप्चा कोड भी भर लेना है।
  • अंत में आप को Send के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

eMulakat Statistics कैसे देखें?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट की विजिट करें। (https://eprisons.nic.in/public/Home)
  • जैसे ही आप होम पेज पर पहुंचेंगे तो मुख्य मेनू के ऊपर आपको चार विकल्प दिखाई देंगे।
  • इन चार विकल्पों में से आप eMulakat Statistics के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर नीचे दिखाई दी फोटो के अनुरूप पेज खुल जाएगा।
eMulakat Statistics
eMulakat Statistics
  • इस पेज में आप अपने राज्य के नाम के पास (+) के sign पर क्लिक करके ई मुलाकात स्टेटिस्टिक्स को देख सकते हैं।
Join Telegram Channel
होम पेजयहां क्लिक करें
eMulakat Official Websiteयहां क्लिक करें
अन्य आर्टिकल्सयहां क्लिक करें

अगर आपको हमारा यह लेख “e Mulakat System 2023” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

दूसरे रीडर्स के मनपसंद लेख:

FREE TIP: अगर आप यह लेख फिर से पढ़ना चाहते हो तो आप google में यह keyword सर्च करें। 👉 “eMulakat System by Pranav Patel” यह keyword सर्च करते ही आपके सामने KhetiNiDuniya.in वेबसाईट का यही लेख खुल जाएगा। आभार।

FAQs: e Mulakat System 2023

प्रश्न: e Mulakat Portal Kya hai?

उत्तर: इस पोर्टल के जरिए जेल में बंद कैदी के साथ आप ऑनलाइन मुलाकात वीडियो कॉल के जरिए कर सकते हैं। किंतु इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है इसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दें रखी है।

प्रश्न: जेल में बंद कैदी से ऑनलाइन वीडियो कॉल के जरिए बात करने के लिए कहां रजिस्ट्रेशन करना होगा?

उत्तर: eMulakat System पर

प्रश्न: ई मुलाकात सिस्टम के जरिए कैदी से मुलाकात करने के लिए कितनी रजिस्ट्रेशन फीस लगेगी?

उत्तर: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको किसी भी तरह की फीस देने की जरूरत नहीं है आप निशुल्क ही कैदी से बात कर सकेंगे।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now