[MSKVY 2.0] मुख्यमंत्री सौर (सोलर) कृषि वाहिनी योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन evam पात्रता | Mukhyamantri Saur Krishi Vahini Yojana in Hindi

( Mukhyamantri Saur Krishi Vahini Yojana Online Apply 2023 | महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना रजिस्ट्रेशन एवं पात्रता की जानकारी | जरूरी दस्तावेज | Official Website | हेल्पलाइन नंबर | MH CM Solar Krishi Vahini Yojana | ऑनलाइन आवेदन फॉर्म | MSKVY 2.0 Guidelines )

Maharashtra Mukhyamantri Saur Krishi Vahini Yojana Online 2023: पिछले कुछ सालों से किसानों द्वारा बहुत जोरों से यह शिकायत की जा रही थी कि उन्हें रात के बजाय दिन में बिजली मिले। अब इस शिकायत का समाधान महाराष्ट्र सरकार मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना के माध्यम से करने जा रही है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार सोलर पैनल लगाकर अतिरिक्त बिजली का उत्पादन करेगी जिसके माध्यम से किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। इसका सीधा असर फसल उत्पादन पर भी पड़ेगा।

तो वाचकों आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Mukhyamantri Saur Krishi Vahini Yojana (MSKVY) के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे है। जैसे की सौर कृषि वाहिनी योजना क्या है?, इस योजना से किसानों को किस प्रकार फायदा होगा? इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन की A2Z जानकारी इसी आर्टिकल के माध्यम से आपको मिलेगी।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Mukhyamantri Saur Krishi Vahini Yojana in Hindi | मुख्यमंत्री सौर (सोलर) कृषि वाहिनी योजना
सीएम सौर कृषि वाहिनी स्कीम

Table of Contents

मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना क्या है? | Mukhyamantri Saur Krishi Vahini Yojana (MSKVY 2.0)

हम आपको बता देना चाहते हैं कि मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना की शुरुआत जब 2017 में मुख्यमंत्री पद पर देवेंद्र फडणवीस थे तब की गई थी। जबकि अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा इस योजना का दूसरा वर्जन MSKVY 2.0 लॉन्च किया गया है। महाराष्ट्र सरकार इस योजना के माध्यम से वर्ष 2025 तक 7000 मेगावाट बिजली सोलर पावर से पैदा करेंगी। जिसका सीधा फायदा किसानों को होने वाला है। आज के समय में कृषि पंप का उपयोग करने वाले राज्य में 4 मिलियन (40 लाख) से अधिक किसान है। जिसे एमएसकेवीवाई योजना के माध्यम से जो बिजली उत्पन्न होगी उसके कारण किसानों को फसलों को पानी देने हेतु दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी।

Mukhyamantri Saur Krishi Vahini Yojana Phase 2 इसी मकसद के साथ शुरू किया गया है कि वर्ष 2025 के अंत तक यानी कि 3 वर्ष में महाराष्ट्र के प्रत्येक जिले में 30% एग्रीकल्चर फीडर सोलर एनर्जी से चलने लगे। इस योजना के कारण प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को भी खत्म किया जा सकेगा क्योंकि सोलर एनर्जी पैदा करने के लिए हजारों की संख्या में युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

Quick Look – Mukhyamantri Saur Krishi Vahini Yojana in Hindi 2023

योजना का नाममुख्यमंत्री सौर (सोलर) कृषि वाहिनी योजना
दूसरा वर्जन शुरू किया गयामुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा
कब शुरू हुआ27 अप्रैल, 2023 के दिन
राज्यमहाराष्ट्र
उद्देश्यसोलर एनर्जी से बिजली का उत्पादन कर किसानो को दिन में बिजली उपलब्ध करवाना
लाभार्थीराज्य के किसान, ग्राम पंचायत, को ऑपरेटिव सोसायटी, शुगर फैक्ट्री आदि
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mahadiscom.in/solar-mskvy/index.html
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें

ध्यान दें: महाराष्ट्र सरकार द्वारा बजट सत्र के दौरान लेक लाडकी योजना की भी शुरुआत की गई है जिसकी अधिक जानकारी इस लिंक पर क्लिक करने से आपको प्राप्त हो जाएगी।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना का उद्देश्य (Objective)

महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई MSKVY 2.0 का मुख्य उद्देश्य किसानों को रात के बजाय दिन में बिजली उपलब्ध करवाना है इसके साथ साथ उन्हें सस्ते दरों पर भी बिजली उपलब्ध करवाने का मकसद पूरा करने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। दोस्तों इस योजना के शुरू होने से अप्रत्यक्ष रूप से किसानों की आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी क्योंकि सही समय पर फसलों को पानी मिल सकेगा। इसी के कारण किसानों की पैदावार भी बढ़ेगी। महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना के अंतर्गत आने वाले 3 सालों के भीतर 30,000 करोड़ रुपए का बजट भी निर्धारित किया है।

MSKVY के कारण किसानों को ₹3 प्रति यूनिट की दर से मिल सकती है बिजली

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल बिजली का दर ₹8 प्रति यूनिट है। किंतु जब भी प्रदेश में मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना से सौर एनर्जी मिलने लगेगी तत्पश्चात बिजली की दरों में भी गिरावट आएगी। एक रिपोर्ट के अनुसार आने वाले 3 सालों के पश्चात महाराष्ट्र राज्य में किसानों को ₹3 से लेकर ₹3.50 प्रति यूनिट तक बिजली प्राप्त हो सकेगी।

सोलर पैनल इंस्टॉल करने के लिए सरकार किसानों को देगी किराया

दोस्तों महाराष्ट्र राज्य सरकार मुख्यमंत्री सौर (सोलर) कृषि वाहिनी योजना (Solar Agriculture Channel Scheme) के अंतर्गत 33/11 KV के आसपास सोलर पैनल लगाएगी। आपको बता दें कि राज्य सरकार जिस भी किसान के खेत में सोलर पैनल में जाएगी उन्हें किराया भी प्रदान करेगी। मीडिया की माने तो महाराष्ट्र सरकार किसानों को ₹125000 प्रति हेक्टेयर किराया देने वाली है। जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि महाराष्ट्र सरकार 3 वर्षों के भीतर इस योजना के अंतर्गत 7000 मेगावाट बिजली का उत्पादन सोलर पैनल से करेगी जिसके लिए महाराष्ट्र सरकार 28000 एकड़ भूमि का उपयोग करेंगी।

मुख्यमंत्री सौर कृषी वाहिनी योजना की मुख्य बातें

  • महाराष्ट्र सरकार इस योजना के अंतर्गत कृषि भूमि के आसपास 5 किलोमीटर के क्षेत्र में 2 से 10 मेगावाट कैपेसिटी वाला सोलर पावर प्लांट स्थापित करेगी।
  • सोलर पावर प्लांट स्थापित करने के लिए कम से कम 3 एकड़ और अधिकतम 50 एकड़ भूमि चयन किया जाएगा।
  • सोलर पावर प्लांट स्थापित करने के लिए भूमि का चयन करने में सबसे पहली प्राथमिकता 33/11 KV सबस्टेशन से 5 किलोमीटर के भीतर जो भूमि है उन भूमि मालिको को दी जाएगी।
  • इस योजना का सुचारू संचालन करने के लिए महाराष्ट्र सरकार टेंडर जारी करेगी। जिसके माध्यम से कांट्रेक्टर का चयन किया जाएगा।
  • यदि कोई कॉन्ट्रैक्टर टेंडर करना चाहता है तो वह ई टेंडर पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए उसे किसी भी तरह की फीस देने की जरूरत नहीं है।
  • महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सोलर कृषि वाहिनी योजना (MSKVY) के अंतर्गत राज्य सरकार अगर निजी भूमि पर सोलर पावर प्लांट इंस्टॉल करना चाहती है तो वह भूमि मालिक को ₹30000 प्रति एकड़ प्रतिवर्ष का किराया प्रदान करेंगी।

मुख्यमंत्री सोलर कृषि वाहिनी योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • एमएसकेवीवाई योजना महाराष्ट्र के कारण राज्य के किसानों को कृषि सिंचाई हेतु केवल 3 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली मिल सकेगी।
  • इस योजना के कारण किसानों को रात के बजाय दिन में बिजली की सुनिश्चितता हो सकेंगी।
  • इस योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में आगामी 3 वर्षों के भीतर सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।
  • अगर सरकार किसी किसान की भूमि पर सोलर पावर प्लांट स्थापित करती है तो उन्हें किराया भी प्रदान करेंगी।
  • योजना के संचालन हेतु महाराष्ट्र सरकार 30,000 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट करेगी।
  • मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना (Solar Agriculture Channel Scheme) के कारण लंबे समय से किसानों की मांग (दिन में बिजली की सुनिश्चितता) को पूरा किया जा सकेगा।
  • दिन में बिजली उपलब्ध होने के कारण सही समय पर फसलों को पानी मिलने की वजह से किसानों की पैदावार में भी बढ़ोतरी देखी जा सकेगी।
  • सोलर पावर प्लांट स्थापित करने से कई सारी नौकरी भी उत्पन्न होगी। जिसकी वजह से बेरोजगारी की दर में भी कटौती होगी।

मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना में पात्रता (Eligibility)

  • इस योजना के अंतर्गत केवल महाराष्ट्र राज्य के मूल निवासी किसानों को ही लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • जिस किसान के पास कृषि हेतु योग्य भूमि होगी उन किसानों को एमएसकेवीवाई योजना का लाभ मिलेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत किसानों के अलावा अन्य लोगों को भी लाभ प्रदान किया जाएगा जैसे कि
    • किसानों का ग्रुप
    • कोऑपरेटिव सोसायटी
    • शुगर की फैक्ट्री
    • ग्राम पंचायत
    • इंडस्ट्रियलिस्ट आदि।

आवेदन हेतु जरूरी कागदपत्रे

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जमीन के कागजात
  • बैंक खाते की जानकारी
  • मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया (MSKVY Online Apply 2023)

दोस्तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Mukhyamantri Saur Krishi Vahini Yojana Online Registration

स्टेप 1: सबसे पहले आप महाडिस्कोम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: अधिकारिक वेबसाइट की लिंक आपको नीचे मिल जाएगी इस प्रोसेस को पढ़ने के पश्चात आप उस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।

स्टेप 3: अब होम पेज पर मुख्य मेन्यू में Facilities के विकल्प में आपको सबसे पहला ऑप्शन Application Registration के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 4: अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।

स्टेप 5: इस पेज में आपको Login बॉक्स के नीचे New User Register Here के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

MSKVY Online Registration
MSKVY Online Registration

स्टेप 6: जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर MSKVY Registration Form खुल जाएगा।

MSKVY Online Apply
MSKVY Online Apply

स्टेप 7: इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज होने के पश्चात Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

इस प्रकार से आप Mukhyamantri Saur Krishi Vahini Yojana Registration Online हो जाएगा।

MSKVY Login @ mskvy.mahadiscom.in

स्टेप 8: आपके द्वारा बनाए गए यूजर आईडी और पासवर्ड को साथ रख लें और आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

स्टेप 9: अब फिर से मुख्य मेनू में Facilities के विकल्प में Application Registration के विकल्प पर क्लिक कर दें।

स्टेप 10: अब नए खुले पेज में यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके Login के विकल्प पर क्लिक कर दे।

इस प्रकार से आप Mukhyamantri Saur Krishi Vahini Yojana Login कर सकेंगे।

Mukhyamantri Saur Krishi Vahini Yojana Online Application

स्टेप 11: जैसे ही आप login हो जाएंगे। तो आपको मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना के लिंक पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 12: अब आपकी स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा। जिसमे मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज कर देना है।

स्टेप 13: इसके साथ साथ जरूरी दस्तावेजों को भी अपलोड करना है और अंत में Submit के विकल्प पर क्लिक करना है।

इस प्रकार से आप Mukhamantri Saur Krishi Vahini Yojana Online Apply कर सकेंगे।

तो दोस्तों, हमने आपको सोलर एग्रीकल्चर चैनल स्कीम के बारे में ए टू जेड जानकारी प्रदान कर दी है। आप महाराष्ट्र सरकार की अन्य सरकारी योजना की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं इसी वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएं। यदि आप योजना से जुड़ी अपडेट को निरंतर प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी टेलीग्राम चैनल या फिर व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर लें।

होम पेजयहां क्लिक करें
MSKVY Official Websiteयहां क्लिक करें
महाराष्ट्र की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

अगर आपको हमारा यह लेख “सीएम सुर कृषि वाहिनी योजना 2023” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

दूसरे रीडर्स की मनपसंद योजनाएं:

FREE TIP: अगर आप यह लेख फिर से पढ़ना चाहते हो तो आप google में यह keyword सर्च करें। 👉 “Mukhyamantri Saur Krishi Vahini Yojana by Pranav Patel” यह keyword सर्च करते ही आपके सामने KhetiNiDuniya.in वेबसाईट का यही लेख खुल जाएगा। आभार।

FAQs: महाराष्ट्र सौर कृषि वाहिनी योजना

प्रश्न: मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना की शुरुआत कब हुई?

उत्तर: इस योजना की शुरुआत सबसे पहले देवेंद्र फडणवीस द्वारा वर्ष 2017 में की गई थी किंतु अप्रैल, 2023 में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा MSKVY 2.0 के नाम से दुसरा फेस शुरू किया गया।

प्रश्न: मुख्यमंत्री सोलर कृषि वाहिनी योजना के कारण किसानों को क्या लाभ होगा?

उत्तर: इस योजना के कारण किसानों को दिन में। कृषि सिंचाई हेतु बिजली प्राप्त हो सकेगी। और सस्ती बिजली मिल सकेगी।

प्रश्न: इस योजना के तहत सरकार कितनी बिजली पैदा करेगी?

उत्तर: इस योजना के तहत वर्ष 2025 तक 7000 मेगावॉट बिजली का उत्पादन करेगी।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now