अमृत धरोहर योजना क्या है?, लाभ एवं विशेषताएं | Amrit Dharohar Scheme in Hindi 2023

( Amrit Dharohar Scheme in Hindi 2023 | अमृत धरोहर योजना के लाभ एवं विशेषताएं क्या है | Amrit Dharohar Yojana Kya hai | उद्देश्य | हेल्पलाइन नंबर | Under Which Ministry )

Amrit Dharohar Yojana in Hindi 2023: दोस्तों भारत सरकार द्वारा जब वर्ष 2023 का यूनियन बजट पेश किया गया तब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा ग्रीन इंडिया को लेकर दो महत्वपूर्ण सरकारी योजनाएं घोषित की गई थी। जिसमें से एक थी अमृत धरोहर योजना। इस योजना का संचालन आगामी 3 वर्षों के लिए किया जाएगा। जिससे भारत में ग्रीन पर्यावरण और (Wetlands) वेटलैंड की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। तो आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको अमृत धरोहर स्कीम के बारे में ए टू जेड जानकारी प्रदान करने वाले हैं। तो चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते हैं। सबसे पहले हम आपको यह बताते हैं कि अमृत धरोहर योजना क्या है?

Amrit Dharohar Scheme in Hindi | अमृत धरोहर योजना क्या है

अमृत धरोहर योजना क्या है? (Amrit Dharohar Scheme in Hindi)

दोस्तों भारत विविधताओं का देश है। जहां पर तरह-तरह के जलीय जीव मौजूद है। एक तरफ से देखा जाए तो भारत में जहां पर भी वेटलैंड (आर्द्रभूमि) है वहां पर यह सभी जलीय जीवों का रहना होता है। टेक्नोलॉजी के इस जमाने में हम नई-नई टेक्नोलॉजी का आविष्कार करते तो है किंतु इसकी वजह से अतिक्रमण, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं दुनिया के सामने आ रही है। इसका मुख्य कारण वेटलैंड का खत्म होना भी है। क्योंकि वेटलैंड खत्म होने से जलीय वनस्पति और जीवो को भी नुकसान होता है। जो पर्यावरण को सुरक्षित रखने का काम करते हैं। इसीलिए यूनियन बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा भारत को गो ग्रीन की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सभी समुदायों को इस योजना के तहत जुड़कर पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए Amrit Dharohar Yojana को शुरू किया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता देना चाहते हैं कि वैसे तो अमृत धरोहर स्कीम की घोषणा यूनियन बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई थी किंतु इसका शुभारंभ पीएम मोदी ने पर्यावरण दिवस 5 जून पर किया है। तो चलिए इस योजना की अधिक जानकारी प्राप्त करते हैं।

Quick Look – Amrit Dharohar Yojana 2023

🟠 योजना का नाम🟢 अमृत धरोहर योजना
🟠 शुरू की गई🟢 पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा
🟠 कब शुरू हुई🟢 5 जून, 2023 पर्यावरण दिवस पर
🟠 डिपार्टमेंट🟢 मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरनमेंट, फॉरेस्ट और क्लाइमिट चेंज विभाग
🟠 उद्देश्य🟢 आर्द्रभूमि का संरक्षण करना
🟠 योजना की समय सीमा🟢 आगामी 3 वर्ष
🟠 टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए🟢 यहां क्लिक करें

अमृत धरोहर स्कीम का उद्देश्य (Objective)

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई अमृत धरोहर योजना का मुख्य उद्देश्य यह है की भारत में जहा पर भी आर्द्र भूमि यानी की वेटलैंड मौजूद है इसका संरक्षण किया जाए। दरअसल यह भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है जिसमे भारत सरकार वेटलैंड के आसपास रहते लोगो को वेटलैंड के महत्व के बारे में जानकारी देकर उनको सुरक्षित रखने के प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। ताकि पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सके। इस Amrit Dharohar Scheme के कारण आने वाले समय में पारिस्थितिक संतुलन बनेगा जो की अंत में प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन का संतुलन करने में कारगर साबित हो सकता है।

Amrit Dharohar Scheme के लाभ एवं विशेषताएं (Benefits and Features)

  • वेटलैंड का संरक्षण:- इस योजना के माध्यम से भारत में जहा पर भी आर्द्र भूमि मौजूद है उनका संरक्षण किया जा सकेगा। जिससे जलीय वनस्पति और जीवों का भी संरक्षण हो सकेगा।
  • पर्यावरण का संरक्षण:- भारत सरकार जैसे ही वेटलैंड्स को सुरक्षित करेगी तो उसका सीधा असर प्रदूषण, अतिक्रमण और जलवायु परिवर्तन पर पड़ेगा। जिससे भारत Go Green के सपने को साकार कर सकता है।
  • प्रशिक्षण:- इस योजना के माध्यम से जो भी समुदाय वेटलैंड्स के आसपास इलाके में रहते है उन्हे प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि वह वेटलैंड्स को सुरक्षित रखने का कार्य कर सके।
  • रोजगार सृजित:- Amrit Dharohar Yojana के माध्यम से विविध समुदायों को प्रशिक्षण देकर उन्हें इस पहल के साथ जोड़ा जायेगा। जो की स्थानीय समुदायों के लिए यह एक आय अर्जित करने का साधन भी बनेगा।
  • ग्रीन इंडिया को बढ़ावा देना:- दोस्तो भारत सरकार ने इसी तरह मिष्टी योजना को भी शुरू किया है। जिसका कार्य मैंग्रोव वनों का संरक्षण करना है। कुल मिलाकर मिष्टी और अमृत धरोहर योजना से भारत को Go Green की ओर बढ़ने में सहायता प्राप्त होगी।
  • प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देना:- दोस्तों, नई टेक्नोलॉजी अवगत होने से जो पर्यावरण को नुकसान हो रहा है उस नुकसान को कम करने के लिए और पारिस्थिक संतुलन के लिए यह योजना प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करने की ओर ध्यान खींचती है।
  • ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा:- वेटलैंड प्रदूषण मुक्त होने से साफ है कि ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। जिससे वहा मौजूद समुदायों की शिल्प कला को भी एक मौका मिलेगा की वह भारत के बाजारों में अपना नाम कमा सके।

अमृत धरोहर योजना की जरूरत क्यों है? (Why we need Scheme like Amrit Dharohar?)

दोस्तों, हम जानते है की आज के समय में प्लास्टिक का प्रदूषण इतना हेवी हो चुका है की जिसकी वजह से मनुष्य को तो नुकसान हो ही रहा है किंतु अब यह सभी कचरा समुद्र में जाने से दरियाई जीवों को भी नुकसान कर रहे है। जिसकी वजह से पारिस्थितिक संतुलन बिगड़ता ही जा रहा है। अगर वेटलैंड को सुरक्षित करने की दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया तो हो सकता है कि आने वाले समय में मानव जीवन के सामने प्रदूषण और अतिक्रमण की समस्या इतनी बड़ी हो जाएगी की पृथ्वी पर आबोहवा भी पूरी तरह से प्रदूषित हो जाएगी। और दोस्तों पृथ्वी पर सिर्फ मनुष्य ही नहीं बल्कि जलीय वनस्पति और जीवों का भी महत्व है। इसीलिए भारत सरकार ने दूरदर्शी सोच को अमल में लाकर अमृत धरोहर योजना को शुरू करने का निर्णय लिया है।

अमृत धरोहर योजना एक जन अभियान

दोस्तों इस योजना को एक अभियान के रूप में लिया जा रहा है जिसमें जन भागीदारी होगी। हम सभी को यह समझना होगा कि आने वाली विधि को सुरक्षित पर्यावरण और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए आज के दिन अमृत धरोहर योजना जैसा कदम उठाना जरूरी है। इसीलिए भारत सरकार ने इस योजना को एक जन जागरूकता अभियान के रूप में शुरू किया है।

होम पेजयहां क्लिक करें
केंद्र सरकार की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

दूसरे रीडर्स की मनपसंद योजनाएं:

FREE TIP: 👉 “Amrit Dharohar Yojana by Pranav Patel” इस कीवर्ड को गूगल में Search करते ही आप इस लेख को फिर से पढ़ सकेंगे।

FAQs: अमृत धरोहर स्कीम

प्रश्न: Amrit Dharohar Scheme under which Ministry?

उत्तर: The Ministry of Environment, Forest and Climate Change (MoEFCC)

प्रश्न: Amrit Dharohar Scheme Kya hai?

उत्तर: इस योजना को भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है। जिसके तहत भारत की वेटलैंड को सुरक्षित रखने के लिए कार्य किए जाएंगे। ताकि जलीय जीव और वनस्पति का संरक्षण संभव हो सके। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

प्रश्न: अमृत धरोहर योजना कब शुरू हुई?

उत्तर: 5 जून, 2023 पर्यावरण दिवस पर।

प्रश्न: अमृत धरोहर योजना को किसने शुरू किया?

उत्तर: इस योजना को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया है।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now