दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना मध्य प्रदेश: केवल 5 रुपए में मिलेगी थाली | MP Deendayal Antyodaya Rasoi Yojana in Hindi

(MP Deendayal Antyodaya Rasoi Yojana Kya hai | दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना एमपी | Deen Dayal Antyodaya Rasoi in Hindi | उद्देश्य | कब शुरू हुई | लाभ एवं विशेषताएं | पात्रता एवं जरूरी दस्तावेज की सूची | Deen Dayal Thali Yojana Madhya Pradesh | आवेदन फॉर्म Online)

Deen Dayal Thali Yojana MP 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह ऐलान तो किया ही है कि मेरे प्रदेश में कोई भी गरीब परिवार बिना छत नहीं रहेगा। किंतु इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री गरीब परिवारों को बिना भरपेट भोजन दिए भी नहीं रहने वाले। क्योंकि प्रदेश में कहीं ऐसे लोग हैं जिन्हें दो वक्त का भरपेट खाना भी नसीब नहीं हो रहा। इसीलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना शुरू की गई है। Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana MP के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को कम कीमत में पौष्टिक आहार प्रदान किया जा सके।

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दीनदयाल थाली योजना मध्य प्रदेश से जुड़ी सारी जानकारी से अवगत कराएंगे जैसे कि आप इस योजना का लाभ किस प्रकार उठा सकते हो?, इस योजना के तहत दी जाने वाली थाली में क्या-क्या खाने को मिलेगा? इसके अलावा इस योजना से जुड़े नवीनतम समाचार की जानकारी भी हम आपको इसी आर्टिकल के जरिए देने वाले हैं। तो आईए जानते हैं कि क्या है मुख्यमंत्री दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना?

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
MP Deendayal Antyodaya Rasoi Yojana in Hindi | दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना क्या है

Table of Contents

दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना क्या है? (Deendayal Antyodaya Rasoi Yojana MP in Hindi)

हम आपको बता देना चाहते हैं कि वैसे तो इस योजना की शुरुआत वर्ष 2017 में की गई थी। किंतु अब इस योजना में बदलाव होने की वजह से फिर से यह योजना चर्चा में आ गई है। इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवार एवं श्रमिक मजदूरों को मात्र ₹10 में ही पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाता था। दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना मध्य प्रदेश के अंतर्गत वर्तमान में 172 रसोई केंद्र संचालित किया जा रहे हैं इसके अलावा 295 सेवा प्रदाता संस्था ऐसी है जो इस Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana MP को सपोर्ट कर रही है।

Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana MP Latest News (नवीनतम खबरें)

इस सेक्शन से आपको सभी नवीनतम समाचारों की जानकारी उपलब्ध होगी।

अब केवल 5 रुपए में मिलेगी थाली

दोस्तों बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है कि अब दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना मध्य प्रदेश के अंतर्गत अब तक जो ₹10 में भरपेट खाना प्रदान किया जाता था उसकी बजाय अब केवल पांच रुपए में ही गरीब परिवारों को थाली प्रदान की जाएगी। ताकि वह केवल ₹5 में ही भरपेट खाने का आनंद उठा सके।

दिनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के तहत शुरू हुआ मोबाईल किचन सेंटर

07 अक्टूबर, 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विभिन्न नगर निगमों में मोबाईल किचन सेंटर की शुरुआत कर दी है। यानि की अब कामगारों के पास केवल 5 रुपए में खाना उनके पास आएगा। उन्हे कही भी जाने के जरूरत नहीं रहेगी। दिनदयाल अंत्योदय रसोई योजना MP के तहत किचन सेंटर जहां पर मजदूर काम करते है और अस्पताल है वहां पर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इंदौर में 4, भोपाल में 3, ग्वालियर और जबलपुर में आज 2-2 चलित रसोई केंद्र खोले है। इसके अलावा अन्य नगर निगमों में भी 1-1 चलित रसोई केंद्र खोले गए है।

Quick Look – Deen Dayal Thali Yojana 2023

योजना का नामदीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना
शुरू की गईमध्यप्रदेश सरकार द्वारा
कब शुरू हुईवर्ष 2017 में
थाली की कीमत5 रुपए
उद्देश्यभूखे लोगो को भरपेट खाना कम कीमत में उपलब्ध करवाना
लाभार्थीएमपी के गरीब परिवार
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://rasoi.mp.gov.in/

दिनदयाल अंत्योदय रसोई योजना एमपी का उद्देश्य (Objective)

जिस प्रकार से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आबादी पट्टा योजना के तहत छत उपलब्ध करवाया है इसी प्रकार से दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को सस्ते दरों में भरपेट खाना उपलब्ध करवाना ही इस योजना का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है। क्योंकि हम जानते हैं कि शहरों में और ग्रामीण इलाकों में कई लोग ऐसे हैं जो कूड़े उठाने का कार्य करते हैं किंतु उन्हें पूरे दिन में दो वक्त का भरपेट खाना नसीब नहीं है। इसीलिए ऐसे श्रमिक परिवारों को पौष्टिक और ताजा खाना उपलब्ध करवाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है।

Deendayal Antyodaya Rasoi Yojana Thali Menu (खाने में क्या मिलेगा?)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा तो ₹5 में भरपेट खाने का ऐलान किया गया है किंतु इससे पहले जब ₹10 में दीनदयाल अंत्योदय रसोई थाली मिल रही थी तब खाने में जो जो चीज दी जा रही थी वही चीज ₹5 में भी दी जाएगी जिसकी जानकारी नीचे दे रखी है।

  • दो रोटी
  • सब्जी
  • दाल
  • चावल
  • अचार
  • चटनी

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गाँव की बेटियों को स्कालर्शिप एमपी गाँव की बेटी योजना के तहत दी जा रही है।

Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana MP के लाभ एवं विशेषताएं

  • दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना मध्य प्रदेश के अंतर्गत अब तक कुल 2 करोड़ 19 लाख से भी अधिक लोगों ने अंत्योदय रसोई थाली का लाभ उठा लिया है।
  • इस योजना का सफल संचालन करने हेतु प्रदेश का कोई भी व्यक्ति दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रसोई केंद्र को दान दे सकते हैं।
  • दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना मध्य प्रदेश के 52 जिला मुख्यालय के साथ साथ 6 धार्मिक नगर जैसे कि मैहर, महेश्वर, ओंकारेश्वर, ओरछा, चित्रकूट और अमरकंटक में 100 रसोई केदो का संचालन किया जा रहा है।
  • इस योजना के अंतर्गत वर्तमान में 172 रसोई केंद्र संचालित किया जा रहे हैं इसके अंतर्गत गरीब परिवारों को भरपेट खाना प्रदान किया जा रहा है।
  • Deendayal Antyodaya Rasoi Yojana Madhya Pradesh 2023 के तहत पहले 10 रुपए में थाली दी जाती थी जिसे अब केवल 5 रुपए में दी जा रही है।
  • इस योजना के कारण श्रमिक परिवारों के साथ-साथ प्रदेश के गरीब परिवारों को भी दो वक्त का खाना नसीब हो सकेगा।
  • इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को दिया जाने वाला खाना पौष्टिक एवं शुद्ध होता है।

कौन उठा सकता है दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना का लाभ?

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए मध्य प्रदेश के मूल निवासी लोग ही पात्र होंगे।
  • जो भी आवेदक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता होगा या फिर श्रमिक होगा वही इस योजना के तहत भरपेट खाना प्राप्त कर सकेगा।
  • योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को अपने नजदीकी रसोई केंद्र पर खुद जाना होगा।

क्या आपको मालूम है की अब मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बालिकाओ को पैसे का चेक ही प्रदान किया जाता है?

₹5 में दीनदयाल थाली प्राप्त करने के लिए जरूरी दस्तावेज

यदि आप ऊपर दी गई पात्रता के नियमों को फॉलो कर रहे हैं और ₹5 में भरपेट खाना प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अपने साथ कोई भी एक फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा यानी कि आप अपने साथ आधार कार्ड या फिर वोटर आईडी की कॉपी रख सकते हो।

दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना में आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

यदि आप केवल ₹5 में दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको किसी भी तरह का आवेदन फॉर्म भरने के लिए कोई भी सरकारी कार्यालय या फिर ऑनलाइन किसी भी पोर्टल पर आवेदन करने की जरूरत नहीं है। आपको केवल अपने नजदीकी जहां पर भी अंत्योदय रसोई केंद्र स्थापित है वहां पर जाना होगा और ₹5 अदा करके और अपना आईडेंटिटी प्रूफ दिखाकर आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

भारत सरकार द्वारा महिलाओ को अधिक ब्याज का लाभ प्रदान करने हेतु Mahila Samman Bachat Patra Yojana की शुरुआत की जा चुकी है।

दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना में दान देने की प्रक्रिया

स्टेप 1: सबसे पहले आपको दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। जिसकी डायरेक्ट लिंक इस आर्टिकल में आगे दी गई है।

स्टेप 2: जैसे ही आप डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा।

स्टेप 3: अब आप थोड़ा सा स्क्रॉल डाउन करेंगे तो आपको “रसोई केंद्र को दान” नामक एक विकल्प देखने को मिलेगा जिस पर आपको क्लिक कर देना होगा।

स्टेप 4: अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जो की रजिस्ट्रेशन फॉर्म होगा।

स्टेप 5: इस आवेदन फार्म में आप जिस भी रसोई केंद्र को दान देना चाहते हैं उसका चयन करके अपना नाम, ईमेल आईडी, दान की रकम, अपना शहर, राज्य, मोबाइल नंबर, एड्रेस और मोबाइल नंबर दर्ज करके Generate OTP के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 6: जैसे ही आपके फोन पर ओटीपी आता है तो उसे वेरीफाई कर लेना है और उसके पश्चात टर्म्स एंड कंडीशन में टिक मार्क करके आपको Review and Donate के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 7: अब आपकी स्क्रीन पर फिर से एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको ऑनलाइन पेमेंट कर देना है।

इस प्रकार से आप रसोई केंद्र को दान कर सकते हो।

Deendayal Antyodaya Rasoi Helpline Number

यदि आपको इस योजना से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत करनी है या फिर अन्य जरूरी जानकारी प्राप्त करनी है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर:- 0755-2573832

होम पेजयहां क्लिक करें
Deen Dayal Antyodaya Rasoi Official Websiteयहां क्लिक करें
एमपी की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

योजनाएं और भी है…

FAQs: Deen Dayal Antyodaya Rasoi MP

प्रश्न: दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना में कितने रुपए में थाली मिलती है?

उत्तर: 5 रुपए में

प्रश्न: दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना कब शुरू हुई?

उत्तर: वर्ष 2017 में

प्रश्न: Deen Dayal Antyodaya Rasoi Yojana MP के तहत खाने में क्या क्या मिलता है?

उत्तर: 2 रोटी, सब्जी, दाल, चावल, चटनी और अचार आदि।

प्रश्न: क्या सभी लोगों को 5 रुपए में ही दिनदयाल थाली मिलेगी?

उत्तर: जी हां

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now