एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म, न्यू अपडेट | MP Free Laptop Yojana Apply Online in Hindi

(MP Free Laptop Yojana Apply Online 2023 | मध्यप्रदेश लैपटॉप योजना में पात्रता कैसे देखें | आवेदन फॉर्म | MP Laptop Yojana 2023 New Update | लैपटॉप योजना लिस्ट (MP Laptop List) | Official Website | हेल्पलाइन नंबर | लाभ एवं विशेषताएं | Percentage | दस्तावेज)

Madhya Pradesh Laptop Yojana 2023 Registration: आजकल हम देख ही रहे हैं कि सारी जानकारी हमें ऑनलाइन उपलब्ध हो रही है। फिर वह चाहे कोई भी बिजनेस हो या फिर बच्चों की पढ़ाई हो। किंतु कई परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से वह अपने बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने के लिए लैपटॉप नहीं दिला सकते। इसलिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक नई सरकारी योजना का ऐलान किया गया था जिसका नाम मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना है। MP Laptop Yojana 2023 के तहत होनहार बच्चों को सरकार की ओर से लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

यदि आपका बच्चा या फिर यदि आप खुद विद्यार्थी है तो आपको यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना चाहिए ताकि आप इस फ्री लैपटॉप योजना से जुड़ी सारी जानकारी जैसे की आवेदन प्रक्रिया, पात्रता ऑनलाइन चेक कैसे करें?, दस्तावेज और MP Laptop Yojana 2023 New Update की जानकारी भी प्राप्त कर सकें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Table of Contents

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना क्या है? (MP Free Laptop Yojana Kya hai in Hindi 2023)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना को शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत जो भी छात्र स्कूल के माध्यम से या फिर सेल्फ लर्निंग के जरिए एमपी बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करते हैं उन्हें लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। आपको हम बता देना चाहते हैं कि MP Laptop Yojana 2023 के तहत मध्य प्रदेश सरकार होनहार बच्चों को ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है ताकि वह अपने पसंदीदा लैपटॉप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन के माध्यम से खरीद सके। इतना ही नहीं बल्कि इन बच्चों को सरकार की ओर से प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाता है।

Free Laptop Yojana MP 2023 के कारण 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने वाले मेधावी विद्यार्थियों को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाता है। ताकि वह बच्चे आगे की पढ़ाई के लिए ऑनलाइन के जरिए कौशल के साथ-साथ रोजगार से जुड़ी जानकारी भी अपने घर बैठे प्राप्त कर सके।

MP Laptop Yojana 2023 New Update (News)

इस सेक्शन से आपको सभी नवीनतम खबरें मिलेगी।

अब 60% वाले छात्रों को भी मिलेगा फ्री लैपटॉप

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब 10 सितंबर के दिन लाडली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल हुए तब उन्होंने एमपी फ्री लैपटॉप योजना के तहत नियम में बहुत बड़ा बदलाव कर दिया है। अब तक इस योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के साथ-साथ ओबीसी के छात्रों को 12वीं कक्षा में 75% मार्क्स से अधिक और जनरल कैटेगरी के छात्रों को 85% मार्क्स से अधिक आने पर ही लैपटॉप के लिए ₹25000 दिए जाते थे। किंतु अब इस बदलाव के कारण अब छात्रों को 60% या फिर उससे अधिक अंक आने पर भी लैपटॉप के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Quick Look – Laptop Yojana MP 2023

योजना का नामफ्री लैपटॉप योजना
शुरू की गईमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
वित्तीय वर्ष2023
राज्यमध्य प्रदेश (MP)
उद्देश्यमेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना
लाभार्थीअधिक मार्क्स लाने वाले छात्र
सहायता राशि25,000 रुपए
Official Websitehttp://educationportal.mp.gov.in/
टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिएयहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना का उद्देश्य (Objective)

जैसे कि हमने आपको पहले ही यह जानकारी दी है की जिस परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है वह अपने बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा हेतु लैपटॉप जैसे उपकरण खरीदने के लिए असमर्थ हो जाते हैं। इसीलिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लैपटॉप योजना की शुरुआत की गई है ताकि गरीब परिवार के मेधावी छात्र इस योजना के माध्यम से लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सके और वह आगे की शिक्षा या फिर नए-नए प्रोजेक्ट बनाने में ऑनलाइन के माध्यम से जानकारी अपने घर बैठे प्राप्त कर सके।

सरकार की ओर से अब लाड़ली बहनों को लाड़ली बहना आवास योजना के तहत पक्का मकान भी मिलेगा।

Madhya Pradesh Laptop Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • एमपी फ्री लैपटॉप योजना के तहत सरकारी स्कूल के छात्रों को जो एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा में अच्छे मार्क्स लेकर आए हैं उन्हें लैपटॉप खरीदने के पैसे सरकार की ओर से प्रदान किए जाते हैं।
  • लैपटॉप खरीदने के लिए बच्चों को ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • यह आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के जरिए यानी कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए जमा किए जाते हैं।
  • MP Laptop Yojana 2023 के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 20 जुलाई के दिन ही 78000 से अधिक छात्रों के बैंक खाते में लगभग 200 करोड़ के आसपास रुपए ट्रांसफर किए हैं। ताकि वह अपने पसंदीदा लैपटॉप मार्केट से खरीद सके।
  • पहले मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के तहत एमपी बोर्ड द्वारा ली जाने वाली 12वीं कक्षा में 75% से अधिक अंक आने पर ही छात्रों को लैपटॉप प्रदान किया जाता था किंतु नई अपडेट के अनुसार अब 60% अंक से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को भी लैपटॉप लेने के लिए पैसे प्रदान किए जाएंगे।
  • इस योजना के चलते मेधावी छात्रों को अपने घर बैठे बैठे किसी भी प्रोजेक्ट, रोजगार या फिर अन्य किसी जानकारी प्राप्त करनी होगी तो वह लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन के जरिए प्राप्त कर सकेंगे।
  • Free Laptop Yojana MP के तहत छात्रों को लैपटॉप के साथ आठ प्रशस्ति पत्र भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिया जाता है।

MP Laptop Yojana में पात्रता (Eligibility)

  • लैपटॉप योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश के होनहार विद्यार्थियों को ही मिलेगा।
  • इस योजना का लाभ केवल सरकारी स्कूल के छात्र या फिर सेल्फ लर्निंग वाले छात्र ही उठा सकते है।
  • दोनो छात्र एवं छात्राएं इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • आवेदक छात्र को एमपी बोर्ड द्वारा ली जाने वाली 12वीं कक्षा में 60% या फिर उससे अधिक अंक होने जरूरी है।
  • आवेदक छात्र के परिवार की वार्षिक आय ₹600000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत छात्राओ को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

लैपटॉप योजना में आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज

  • आवेदक छात्र का आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • वार्षिक आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की जानकारी
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • कलरफुल पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

एमपी फ्री लैपटॉप योजना ऑनलाइन फॉर्म 2023 (MP Laptop Yojana Apply Online)

यहां पर हम आपको बता देना चाहते हैं कि यदि आप 12वीं कक्षा में 60% से अधिक अंक लेकर आए हैं तो आपका नाम MP Laptop Yojana List में ऑटोमेटिक ही आ जाएगा। क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना में आवेदन करने के लिए स्पेशल कोई ऑनलाइन पोर्टल शुरू नहीं किया गया। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आप अपनी शिकायत, पात्रता की जानकारी जैसी इनफॉरमेशन ही प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको 12वीं कक्षा में अधिक मार्क्स आए हैं तो अपनी स्कूल द्वारा ही आपका आवेदन हो जाएगा।

ऑनलाइन पोर्टल पर पात्रता कैसे चेक करें?

  • पात्रता चेक करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश एजुकेशन पोर्टल 2.0 की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होता है। जिसकी डायरेक्ट लिंक इस आर्टिकल में आपको आगे मिल जाएगी।
  • जैसे ही आप डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर ऑफिशल वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • जिसमें आपको शिक्षा पोर्टल का लिंक देखने को मिलेगा उसे पर आपको क्लिक कर देना है।
  • अब फिर से एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको पात्रता देखने का ऑप्शन मिलेगा उसे पर क्लिक कर देना है।
  • अब फिर से आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको 12वीं कक्षा के रोल नंबर दर्ज करना होगा।
  • रोल नंबर दर्ज करने के पश्चात आपको Get Detail के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आप लैपटॉप योजना के लिए पात्र है या नहीं उसकी जानकारी दिखाई देगी।

बहुत जल्द ही भारत सरकार द्वारा सभी लोगों को आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का लाभ प्रदान करने हेतु आयुष्मान भव कार्यक्रम शुरू किया जाने वाला है।

अकाउंट नंबर ऑनलाइन कैसे देखें?

जिस प्रकार हमने आपको पात्रता चेक करने की जानकारी ऊपर दी गई है उसी प्रकार जब आप शिक्षा पोर्टल के विकल्प पर क्लिक करके लैपटॉप वाली लिंक पर क्लिक करते हैं तो उसके बाजू में ही अकाउंट नंबर चेक करने का ऑप्शन भी देखने को मिलेगा। जिससे आप आसानी से अपना अकाउंट नंबर चेक कर सकेंगे।

ई भुगतान की स्थिति देखने की प्रक्रिया

जिस प्रकार आप पात्रता देखते हैं उसी प्रकार लैपटॉप वाले लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपको पात्रता, अकाउंट नंबर के साथ-साथ ई भुगतान स्थिति देखने का विकल्प भी देखने को मिलेगा। जिस पर क्लिक करके आप ई भुगतान की स्थिति चेक कर सकेंगे।

शिकायत कैसे करें?

यदि आप इस योजना में किसी प्रकार की शिकायत यानी की कंप्लेंट करना चाहते हैं तो आपको फिर से लैपटॉप वाले लिंक पर क्लिक करना होगा जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर ऊपर बताए गए तीनों ऑप्शन के साथ-साथ शिकायत दर्ज करने का विकल्प भी दिखाई देगा। जैसे ही आप उस विकल्प पर क्लिक करेंगे तो आपको अपना मोबाइल नंबर, शिकायत का प्रकार और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करके आप शिकायत कर सकते हैं।

एमपी फ्री लैपटॉप योजना हेल्पलाइन नंबर (Helpline)

  • Helpline Number:- 0755-2600115
होम पेजयहां क्लिक करें
MP Education Portal 2.0यहां क्लिक करें
एमपी की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

योजनाएं और भी है…

FAQs: Madhya Pradesh Laptop Yojana 2023

प्रश्न: एमपी में 12वीं में कितने परसेंट पर लैपटॉप मिलेगा 2023?

उत्तर: 60% या उससे अधिक

प्रश्न: एमपी लैपटॉप योजना के तहत लैपटॉप खरीदने के लिए कितने पैसे मिलते है?

उत्तर: 25,000 रुपए

प्रश्न: एमपी में लैपटॉप कब मिलेगा?

उत्तर: जब 12वीं कक्षा रिजल्ट आता है उसके 1 से 2 महीने के भीतर लैपटॉप के लिए पैसे ट्रांसफर किए जाते है।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now