मध्य प्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजना को मिली मंजूरी: किसानों को बीज पर मिलेगी 80% सब्सिडी | MP Millet Mission Yojana in Hindi

( MP Millet Mission Yojana Online Apply 2023 | मध्य प्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजना | मिलेट मिशन योजना एमपी के लाभ एवं विशेषताएं | पात्रता एवं जरूरी दस्तावेज | आधिकारिक वेबसाइट | योजना का बजट | हेल्पलाइन नंबर | Madhya Pradesh Millet Mission Yojana Kya hai in Hindi )

Madhya Pradesh Rajya Millet Mission Yojana Registration 2023: दोस्तों हम जानते हैं कि पिछले कुछ समय से केंद्र सरकार द्वारा मोटे अनाज को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। क्योंकि मोटे अनाज में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि दूसरे अनाज में नहीं होते। इसके कारण कई दर्दो में राहत भी होती है। इसी के चलते मध्य प्रदेश सरकार ने भी मोटे अनाज (Millets) को प्रोत्साहन दिलाने हेतु एक नई सरकारी योजना को मंजूरी प्रदान की है जिसका नाम मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजना है। Millet Mission Yojana MP के जरिए किसानों को मोटे अनाज की बुआई के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मिलेट मिशन योजना क्या है? के साथ-साथ इस योजना से किसानों को क्या फायदा होगा? इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। किंतु इसके लिए आपको यह लेख ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। तो आइए जानते हैं कि क्या है मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना? और कैसे उठा सकते हो आप इस योजना का फायदा।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
MP Millet Mission Yojana in Hindi | मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना क्या है
एमपी मिलेट मिशन स्कीम

Table of Contents

मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना क्या है? (MP Millet Mission Yojana in Hindi 2023)

दोस्तों हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आयोजित की गई कैबिनेट बैठक के दौरान मध्य प्रदेश राज्य में मिलेट मिशन योजना को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। Madhya Pradesh Rajya Millet Mission Yojana 2023 के अंतर्गत आगामी 2 वर्ष के लिए इस योजना को पूरे मध्यप्रदेश राज्य में चलाया जाएगा। किसान कल्याण विभाग और कृषि विभाग के माध्यम से इस योजना का राज्य में प्रचार किया जाएगा। इस योजना का सफल क्रियान्वयन हेतु मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने 23.25 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रस्ताव रखा है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक एमपी मिलेट मिशन योजना से किसानों की आय बढ़ेगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना के तहत किसानों को मिलेट (मोटे अनाज जैसे की बाजरा, ज्वार, कोदो, रागी, कुटकी आदि) के बारे में प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा और राज्य सरकार की तरफ से इस योजना का प्रचार करने हेतु रोड शो, फूड फेस्टिवल, कार्यशाला और मेले का भी आयोजन किया जाएगा।

Quick Look – Millet Mission Yojana 2023

योजना का नाममिलेट मिशन योजना (MMY)
मंजूरी दी गईमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
कब मंजूरी मिली11 अप्रैल, 2023 के दिन
राज्यमध्य प्रदेश
उद्देश्यकिसानों को मोटे अनाज की बुआई के लिए प्रोत्साहित करना और डेली रूटीन में मोटे अनाज का खाने में उपयोग करना
लाभार्थीएमपी के किसान के साथ साथ अन्य नागरिक
मोटे अनाज के बीज पर सब्सिडी (Subsidy)80%
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन/ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटअभी शुरू नहीं हुई
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें

ध्यान दें: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को ₹4000 की आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए जीवन जननी योजना का शुभारंभ किया है जिसके बारे में अधिक जानकारी आप यहां क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं।

किसानों को मोटे अनाज के बीजों पर मिलेगी 80% सब्सिडी

जी हां दोस्तों जब मंगलवार के दिन मिलेट मिशन योजना को मंजूरी प्रदान की गई तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी देते हुए बताया कि जो भी किसान मोटे अनाज की बुवाई करेगा उन्हें बीज पर 80% सब्सिडी प्रदान की जाएगी। मोटे अनाज (Millets) के प्रमाणित बीज किसानों को सहकारी संस्थाओं से वितरित किए जाएंगे। अगर आप भी मोटे अनाज की खेती करना चाहते हैं तो आपको भी इस योजना के माध्यम से 80% सब्सिडी प्रमाणित बीज पर प्रदान की जाएगी।

मिलेट मिशन योजना एमपी का उद्देश्य क्या है? (Objective)

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मिलेट मिशन योजना शुरू करने का एकमात्र मकसद यही है कि किसानों को मोटे अनाज के फायदे के बारे में अधिक जानकारी प्रदान की जाए ताकि वह भी मोटे अनाज की बुवाई करें और अधिक आय अर्जित कर सके। क्योंकि मोटे अनाज में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन होते हैं जो प्रदेश के लोग खाने में उपयोग में लेंगे तो उनके स्वास्थ्य को सुधारा जा सकता है। इसलिए जब ज्यादा से ज्यादा लोग मोटे अनाज का उपयोग करेंगे तो किसानों की आय में भी बढ़ोतरी हो सकेगी। ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें।

एमपी में मिलेट मिशन योजना को लेकर क्या है सरकार का एजेंडा

जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा किसान मोटे अनाज की खेती करें इसके लिए सरकार ने मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना शुरू करने की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा यह जानकारी दी गई है कि इस योजना का सफल क्रियान्वयन करने हेतु एक कमेटी का गठन किया जाएगा। जो किसानों को प्रशिक्षण देने का कार्य करेगी उनके साथ साथ प्रदेश में फूड फेस्टिवल, रोड शो एवं मिलेट मेले का भी आयोजन करेगी। ताकि मोटे अनाज कि अधिक बुआई के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा सके।

इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब कहीं भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा वहां पर भी मोटे अनाज से बनाई गई सामग्री परोसी जाएगी। इसके साथ साथ छात्रावासों में भी समय-समय पर मोटे अनाज से बनाई गई सामग्री को भी परोसा जाएगा।

MP Millet Mission Yojana के लाभ (Benefits)

  • फिलहाल मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा इस योजना को मंजूरी प्रदान की गई है जिसे बहुत जल्द ही प्रदेश में लागू किया जाएगा।
  • इस योजना को आगामी 2 वर्षों के लिए मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा चलाया जाएगा जिसके तहत मोटे अनाज की खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • MP Millet Mission Yojana के अंतर्गत किसानों को मोटे अनाज के प्रमाणित बीज सहकारी संस्थाओं से 80% सब्सिडी पर प्रदान किए जाएंगे।
  • मध्य प्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजना के कारण किसानों की आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सकेगी।
  • क्योंकि जब ज्यादा से ज्यादा लोग मोटे अनाज को हर रोज खाने में उपयोग में लेंगे तो मोटे अनाज की डिमांड भी बढ़ेगी जिसके कारण किसानों को मोटे अनाज के उचित दाम मिल सकेंगे।
  • इस योजना का सफल क्रियान्वयन करने हेतु मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से एक कमेटी भी गठित की जाएगी। जिसका कार्य किसानों को मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना होगा।
  • Millet Mission Yojana से किसानों की आमदनी तो बढ़ेगी ही इनके साथ साथ प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा।

यहां जानिए क्या है प्रधानमंत्री प्रणाम योजना और इससे किसानों को फायदा होगा या नुकसान?

मिलेट मिशन योजना की विशेषताएं

  • योजना का सफल क्रियान्वयन करने हेतु मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 23.25 करोड़ रुपए आगामी 2 वर्षों के लिए खर्च किए जाएंगे।
  • किसानों को 80% अनुदान देकर प्रमाणित मोटे अनाज के बीज प्रदान करना।
  • मोटे अनाज की खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहन देने हेतु विविध जगह पर रोड शो, फूड फेस्टिवल, गोष्ठी एवं मेले का आयोजन करना।
  • किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी करना।
  • मोटे अनाज का उपयोग हर रोज खाने में करने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित करना।

मिलेट मिशन योजना एमपी की पात्रता एवं जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश के लोगों को ही प्रदान किया जाएग।
  • इस योजना के अंतर्गत मोटे अनाज के बीजों का वितरण केवल किसानों के साथ ही किया जाएगा।
  • प्रदेश के सभी किसान मध्यप्रदेश मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत 80% सब्सिडी पर मोटे अनाज के बीज प्राप्त कर सकेंगे।

दोस्तों अगर आप इस योजना के तहत आवेदन करके प्रमाणित मोटे अनाज के बीच प्राप्त करना चाहते हैं तो फिलहाल तो आपको किसी भी तरह के दस्तावेज प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं है किंतु अगर फिर भी आने वाले समय में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जाता है तो तुरंत ही हम आपको इस लेख के माध्यम से सबसे पहले अपडेट प्रदान करेंगे। एमपी पशुपालन लोन योजना की जानकारी के लिए क्लिक करें।

मध्य प्रदेश मिलेट मिशन योजना में आवेदन कैसे करें? (Millet Mission Yojana MP Online Registration)

दोस्तों जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि इस योजना की घोषणा हाल ही में की गई है इसीलिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक यह सुनिश्चित नहीं किया गया कि किसानों को मोटे अनाज के प्रमाणित बीज प्राप्त करने के लिए किस तरह से आवेदन करना होगा। किंतु आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि जब भी मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा मिलेट मिशन योजना की नोटिफिकेशन जारी की जाएगी उसी वक्त हम आपको इस लेख के माध्यम से सबसे पहले अपडेट प्रदान करेंगे कि आप किस प्रकार से 80% तक बीज पर अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। तब तक के लिए इस लेख के साथ लगातार बने रहे।

दोस्तों हमने आपको मध्य प्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजना के बारे में अब तक की संपूर्ण अपडेट प्रदान कर दी है। अगर अन्य किसी सरकारी योजना की अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया करके हमारी वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएं जहां पर आप को मुख्य मेन्यू में “गवर्नमेंट योजना” सेक्शन में सभी सरकारी योजनाओं की सूची स्टेट वाइज प्राप्त हो जाएगी। और यदि आप किसी भी योजना की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल या फिर व्हाट्सएप ग्रुप को जरूर जॉइन करें.

होम पेजयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटअभी शुरू नहीं हुई
एमपी की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

अगर आपको हमारा यह लेख “MP Millet Mission Yojana Kya Hai 2023” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

दूसरे रीडर्स के मनपसंद लेख:

FREE TIP: अगर आप यह लेख फिर से पढ़ना चाहते हो तो आप google में यह keyword सर्च करें। 👉 “MP Millet Mission Yojana by Pranav Patel” यह keyword सर्च करते ही आपके सामने KhetiNiDuniya.in वेबसाईट का यही लेख खुल जाएगा। आभार।

FAQs: Millet Mission Yojana MP

प्रश्न: Millet Mission Yojana Kya hai?

उत्तर: इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में मंजूरी प्रदान की गई है जिसके अंतर्गत किसानों को मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए किसानों को मोटे अनाज के प्रमाणित बीज 80% अनुदान पर प्रदान भी किए जाएंगे। योजना की अधिक जानकारी के लिए इस लेख को जरूर पढ़ें।

प्रश्न: मिलेट मिशन योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है?

उत्तर: हाल ही में इस योजना को मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है किंतु इसके पहले छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा भी इस योजना को शुरू किया गया है।

प्रश्न: मध्य प्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजना के तहत किसानों को मोटे अनाज के बीजों पर कितना अनुदान प्रदान किया जाता है?

उत्तर: 80% सब्सिडी

प्रश्न: मिलेट में कौन-कौन से अनाज आते हैं?

उत्तर: किसान भाइयों मिलेट में मोटे अनाज जैसे कि बाजरा, ज्वार, कोदो, सांवा, रागी, कुटकी आदि मोटे अनाज मिलेट कहलाते हैं।

प्रश्न: मध्यप्रदेश में मिलेट मिशन योजना का बजट कितना है?

उत्तर: मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने इस योजना के अंतर्गत आगामी 2 वर्षों में 23.25 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now