राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना: ₹1400 के लिए ऐसे करें पंजीकरण | Mukhyamantri Chiranjeevi Shramik Sambal Yojana Rajasthan in Hindi Online Apply

( Mukhyamantri Chiranjeevi Shramik Sambal Yojana Rajasthan Online Apply in Hindi | मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना में पात्रता | लाभ एवं विशेषताएं | आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज | Official Website | Helpline Number | राजस्थान में श्रमिक योजनाएं )

Rajasthan Chiranjeevi Shramik Sambal Yojana Registration 2023: दोस्तों राजस्थान सरकार खास करके इस तरह की नई सरकारी योजनाएं चलाती है जिससे श्रमिकों का रोजगार न छूटे। जब वर्ष 2023 का बजट राजस्थान सरकार की ओर से पेश किया गया तब उस बजट में श्रमिकों के लिए एक नई सरकारी योजना की घोषणा की गई थी. जिसका नाम मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना है। इस योजना के अंतर्गत राजस्थान के लेबर डिपार्टमेंट में पंजीकृत श्रमिक एवं स्ट्रीट वेंडर्स (रेहड़ी पटरी वाले) को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

CM Chiranjeevi Shramik Sambal Yojana के माध्यम से आपको क्या फायदा होगा?, ऑनलाइन आवेदन किस प्रकार से कर सकेंगे? इसके साथ साथ योजना की पात्रता एवं जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी इस लेख के माध्यम से आपके सामने रखी गई है। तो कृपया करके योजना का लाभ उठाने के लिए आप इस आर्टिकल को बारिकाई से जरूर पढ़ें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Mukhyamantri Chiranjeevi Shramik Sambal Yojana Rajasthan in Hindi Online Apply

Table of Contents

मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना क्या है? (Mukhyamantri Chiranjeevi Shramik Sambal Yojana Rajasthan in Hindi)

दोस्तों इस योजना की घोषणा वर्ष 2023 का बजट पेश करते वक्त की गई थी जिसके अंतर्गत राजस्थान राज्य के लेबर डिपार्टमेंट के तहत पंजीकृत श्रमिक और स्ट्रीट वेंडर्स यानी की रेडी पटरी वाले, सब्जी वाले आदि जो अपना थैला स्ट्रीट पर लगाते हैं यानी कि रास्ते पर लगाते हैं उन सभी को लाभ पहुंचाया जाएगा। दरअसल मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना राजस्थान के अंतर्गत ऊपर बताए गए लाभार्थियों में से कोई भी इस तरह बीमार हो जाता है कि उन्हें अस्पताल में दाखिला लेना पड़ता है तो राजस्थान सरकार की ओर से उन्हें 7 दिन का मिनिमम वेतन प्रदान किया जाएगा। केवल इन लोगों को ही नहीं बल्कि इन लोगों के घरों में जितने भी सदस्य हैं उन्हे भी इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

Rajasthan Mukhyamantri Chiranjeevi Shramik Sambal Yojana 2023 के अंतर्गत 1 दिन का ₹200 के हिसाब से ऑटो डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में जमा किए जाएगी। राजस्थान सरकार की ओर से मैक्सिमम 7 दिन का वेतन प्रदान किया जाएगा। यदि लाभार्थी अगर हॉस्पिटलाइज है तो उन्हें मिनिमम ₹200 से लेकर 1400 रुपए राजस्थान सरकार की ओर से उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

Mukhyamantri Chiranjeevi Shramik Sambal Yojana Latest News (ताजा समाचार)

इस सेक्शन से आपको नवीनतम अपडेट (News) प्राप्त होगी।

चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना के प्रारूप को मिली मंजूरी

14 जून, 2023: दोस्तों जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि इस योजना को वर्ष 2023 के बजट सत्र के दौरान घोषित की गई थी। जिस हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल्द से जल्द श्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए इस योजना के प्रारूप को मंजूर कर दिया है। इसलिए बहुत जल्द ही सरकार की ओर से योजना को प्रदेश में विधिवत रूप से लागू भी कर दिया जाएगा। उसके पश्चात योजना के लाभार्थी आसानी से योजना का लाभ उठा सकेंगे।

Quick Look – मुख्यमंत्री श्रमिक संबल योजना 2023

🟠 योजना का नाम🟢 मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना
🟠 घोषणा की गई🟢 सीएम अशोक गहलोत जी द्वारा
🟠 कब शुरू हुई🟢 बजट 2023 के दिन (10 फरवरी)
🟠 राज्य🟢 राजस्थान
🟠 उद्देश्य🟢 हॉस्पिटलाइज़ के दौरान भी मिनिमम वेतन प्रदान करना
🟠 लाभार्थी🟢 राज्य के श्रमिक एवं स्ट्रीट वेंडर्स
🟠 आर्थिक लाभ🟢 ₹200 से लेकर ₹1400
🟠 आवेदन करने का तरीका🟢 ऑनलाइन/ऑफलाइन
🟠 ऑफिशियल वेबसाइट🟢 बहुत जल्द शुरू होगी
🟠 टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए🟢 यहां क्लिक करे

मुख्यमंत्री श्रमिक संबल योजना राजस्थान का उद्देश्य (Objective)

राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना का एकमात्र मुख्य उद्देश्य यही है कि किसी भी श्रमिक या फिर स्ट्रीट वेंडर्स को हॉस्पिटलाइजेशन के दौरान भी उन्हें अपना मिनिमम वेतन प्राप्त हो सके। इस योजना की मुख्य विशेषता यह है कि केवल पंजीकृत श्रमिक को ही नहीं बल्कि उनके परिवार वालों को भी इस योजना का लाभ प्राप्त होने वाला है। इस योजना के कारण स्ट्रीट वेंडर्स और श्रमिक को खास करके हॉस्पिटलाइजेशन के दौरान खराब आर्थिक स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा।

क्या आप जानते है की राजस्थान सरकार की ओर से ग्रामीण पर्यटन योजना शुरू की गई है। जिसके तहत सरकार काफी आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

Mukhyamantri Chiranjeevi Shramik Sambal Yojana के लाभ एवं विशेषताएं (Benefits)

  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना शुरू होने से श्रमिकों को अपना वेतन छूटने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
  • आपको जानकारी के लिए बता देना चाहते हैं कि राजस्थान सरकार की ओर से यह आर्थिक सहायता केवल हॉस्पिटलाइजेशन के दौरान ही प्रदान की जाएगी।
  • आवेदन करता को मिनिमम ₹200 से लेकर ₹1400 तक की आर्थिक सहायता राजस्थान सरकार द्वारा प्रदान कर दी जाएगी।
  • Rajasthan Mukhyamantri Shramik Sambal Yojana के लिए सरकार ने 100 करोड रुपए का बजट भी निर्धारित किया है।
  • इस योजना के लाभार्थी पंजीकृत श्रमिक के साथ-साथ स्ट्रीट वेंडर जैसे की रेहड़ी पटरी वाले, मोची आदि है।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना में पात्रता के नियम

  • इस योजना का लाभ केवल राजस्थान राज्य के लोगों को ही दिया जाएगा।
  • राजस्थान लेबर डिपार्टमेंट के तहत पंजीकृत श्रमिक और स्ट्रीट वेंडर ही इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र होंगे।
  • हॉस्पिटलाइज व्यक्ति मिनिमम 24 घंटे के लिए अस्पताल में होना जरूरी है। तभी ही उनको इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • आवेदक के पास उनके नाम का बैंक खाता होना अनिवार्य है।

महंगाई राहत कैम्प के जरिए आप भी राजस्थान की प्रमुख 10 योजनाओ का लाभ उठा सकते हो।

आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • श्रमिक पंजीयन नंबर
  • अस्पताल की पर्ची
  • बैंक खाते की जानकारी
  • जन आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर तथा पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना में पंजीकरण प्रक्रिया (Chiranjeevi Shramik Sambal Yojana Online Apply/Registration)

राजस्थान के जो भी लाभार्थी मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें फिलहाल थोड़ा सा इंतजार करना होगा क्योंकि राज्य सरकार द्वारा इस योजना का बिल पास कर दिया गया है। इसीलिए बहुत जल्द ही सरकार की ओर से योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। उसी वक्त तुरंत ही हम आपको इसी आर्टिकल के माध्यम से योजना का लाभ प्राप्त करने की डिटेल से जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।

हेल्पलाइन नंबर

दोस्तों फिलहाल राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना से जुड़े हेल्पलाइन नंबर को भी सार्वजनिक नहीं किया गया किंतु बहुत जल्द ही हम इस आर्टिकल को हेल्पलाइन नंबर से अपडेट करेंगे जब सरकार द्वारा जारी किया जाएगा।

होम पेजयहां क्लिक करें
राजस्थान की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें:

FAQs: Rajasthan Chiranjeevi Shramik Sambal Yojana

प्रश्न: Mukhyamanti Chiranjeevi Shramik Sambal Yojana Kya hai?

उत्तर: दोस्तों इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक और स्ट्रीट वेंडर्स को और उनके परिवार वालों को अस्पताल में भर्ती के दौरान राजस्थान सरकार की ओर से उन्हें प्रतिदिन ₹200 का मिनिमम वेतन प्रदान किया जाता है। जिसका लाभ लाभार्थी अधिकतम 7 दिनों के लिए उठा सकता है। योजना की अधिक जानकारी इस आर्टिकल में दी हुई है।

प्रश्न: मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना किस राज्य में शुरू की गई है?

उत्तर: राजस्थान

प्रश्न: राजस्थान में चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना के तहत अधिकतम कितनी सहायता प्रदान की जाती है?

उत्तर: इस योजना के तहत अधिकतम सात दिन के लिए प्रतिदिन ₹200 के हिसाब से ₹1400 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

प्रश्न: क्या सभी श्रमिक आवेदन के लिए पात्र होंगे?

उत्तर: जी नहीं जो केवल लेबर डिपार्टमेंट के तहत पंजीकृत होंगे उनके ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

प्रश्न: मुख्यमंत्री श्रमिक संबल योजना राजस्थान का बजट कितना है?

उत्तर: 100 करोड रुपए

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now