UP Mota Anaj Protsahan Yojana: किसानों को मिलेंगे मोटे अनाज के बीजों की मिनी कीट बिल्कुल फ्री, जानिए पूरी खबर

UP Mota Anaj Protsahan Yojana: उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने कृषि विभाग द्वारा मोटा अनाज प्रोत्साहन योजना शुरू करने की घोषणा की है जिसके तहत किसानों को निशुल्क मोटा अनाज के बीजों की किट वितरित की जाएगी।

UP Mota Anaj Protsahan Yojana
UP Millet Protsahan Yojana

Millet Protsahan Yojana: दोस्तों हमारे दादा परदादा मोटे अनाज के गुण को अच्छी तरह से जानते थे इसीलिए ही वह खाने में ज्यादा से ज्यादा बाजरी का उपयोग करते थे। किंतु समय रहते हम सब लोग मोटे अनाज के गुण को भूलते जा रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाज को प्रोत्साहन देने हेतु आदेश दिया है कि किसानों को मोटे अनाज के फायदे के बारे में जानकारी प्रदान की जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान मोटे अनाज के बीज की खेती करें।

वैसे देखा जाए तो दोस्तों मोटा अनाज खाने से ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन मिलते हैं। इसलिए कई राज्य सरकार मोटे अनाज के बीजों को वितरण करने की योजना शुरू कर रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने भी मिलेट प्रोत्साहन योजना शुरू करने की घोषणा की है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

UP Mota Anaj Protsahan Yojana Kya hai?

दोस्तों पिछले मंगलवार के दिन यानी कि 24 जनवरी 2023 के दिन उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया है। इसी के चलते अवध शिल्प ग्राम में यूपी स्थापना दिवस पर तीन दिवस के समारोह का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा किया गया है। इस समारोह में कृषि विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा मोटे अनाज को प्रोत्साहन देने के लिए यूपी मिलेट प्रोत्साहन योजना शुरू करने की घोषणा की है। मोटा अनाज प्रोत्साहन योजना उत्तर प्रदेश के अंतर्गत राज्य सरकार ज्यादा से ज्यादा किसानों को मोटा अनाज के बीज की बुवाई करने के लिए प्रेरित करेंगी।

इसे पढ़ें: Uttar Pradesh CM Apprenticeship Yojana

यूपी के किसानों को दिए जाएंगे मोटे अनाज के बीजों की मिनी किट

किसान भाइयों मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यूपी मिलेट प्रोत्साहन योजना के तहत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा किसानों को मोटे अनाज के बीजों की मिनी किट निशुल्क प्रदान की जाएगी। यह मिनी किट खरीफ सीजन शुरू होते ही सभी किसानों को दी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने इस वर्ष यूपी में 2500000 हेक्टेयर जमीन पर मोटे अनाज की खेती करने का मकसद निर्धारित किया है। इस हिसाब से किसानों को मोटे अनाज के बीज की मिनी किट वितरित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: UP Ganna Payment Status Kaise Dekhe

मोटा अनाज की बुवाई करने से यूपी के किसानों की बढेगी आमदनी

किसान भाइयों जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि सभी राज्य सरकार और केंद्र सरकार मोटे अनाज के बीजों को हर रोज खाने में लेने से हो रहे फायदे के बारे में बताती रहती है। जिसके कारण ज्यादा से ज्यादा लोग खाने में मोटे अनाज के बीजों का उपयोग करेंगे। मोटे अनाज में बाजरा, ज्वार, कोदो, सांवा आदि आते हैं। अब यह बात साफ है कि ज्यादा से ज्यादा लोग मोटे अनाज का उपयोग करेंगे तो उनकी जरूरत भी ज्यादा लगेगी। इसीलिए किसान जल्द से जल्द मोटे अनाज की बुवाई की ओर ध्यान दें। क्योंकि मोटे अनाज की बुवाई से उनकी आमदनी बढ़ने की पूरी संभावना है।

इसे भी पढ़ें: कीट रोग नियंत्रण योजना

यूपी के इन जिलों में बढ़ाया जाएगा मोटा अनाज का उत्पादन

दोस्तों एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ साल पहले यूपी के बुंदेलखंड और पश्चिमी जिलों में लगभग 4000000 हेक्टेयर भूमि में मोटे अनाज की बुवाई होती थी। किंतु समय रहते अब वहां पर दूसरी खेती होने लगी है। किंतु उत्तर प्रदेश राज्य सरकार अब Mota Anaj Protsahan Yojana (मिलेट प्रोत्साहन योजना) द्वारा फिर से इन जिलों में मोटा अनाज की खेती किसान भाई करें इसलिए मिनी किट का फ्री में वितरण करेगी।

इसे भी पढिए: ई श्रम कार्ड के फायदे एवं नुकसान

उत्तर प्रदेश मोटा अनाज प्रोत्साहन योजना: के बारे में हमने आपको संपूर्ण जानकारी सबसे आसान भाषा में प्रदान की। इसी तरह अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आसान भाषा में प्राप्त करने के लिए आप हमारी खेती नी दुनिया वेबसाइट के होम पेज पर चले जाए। जहां पर आपको सभी सरकारी योजनाओं की सूची स्टेट वाइज प्राप्त होगी। दोस्तों अब तक हमसे जुड़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और आगे भी जुड़े रहने के लिए आप हमारी टेलीग्राम चैनल या फिर व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हो। क्योंकि सबसे पहला अपडेट हम उसी प्लेटफार्म पर प्रदान करते हैं।

Join Telegram Channel

अगर आपको हमारा यह लेख “UP Mota Anaj Protsahan Yojana 2023” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना Online Apply

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी हुई जानकारी मीडिया रेपोर्ट्स पर आधारित है। कृपया आप उच्च अधिकारी से सलाह जरूर लें। इस खबर के लिए मै या फिर हमारी टीम का कोई भी सदस्य जिम्मेदार नहीं है।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now