Chiranjeevi Yojana Rajasthan: बंद होने पर क्या अब नहीं मिलेगा 25 लाख का बीमा? जानिए क्या बोले भजनलाल शर्मा?

Chiranjeevi Yojana Rajasthan: राजस्थान के चुनाव नतीजे अब सार्वजनिक हो गए हैं उसके पश्चात भाजपा पार्टी द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री के शपथ भजन लाल शर्मा द्वारा लिए भी जा चुके हैं। किंतु अब सभी के मन में यह प्रश्न उठ रहा है कि क्या कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं को आगे भी शुरू रखा जाएगा या फिर भाजपा शासन द्वारा बंद कर दिया जाएगा। यह हम सब अच्छी तरह से जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी द्वारा बहुत ही अच्छी जनकल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया गया था। इसमें से एक बहुचर्चित चिरंजीव स्वास्थ्य बीमा योजना भी थी।

तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको यह जानकारी देने वाले हैं कि क्या सही में चिरंजीवी योजना राजस्थान के तहत आगे भी लोगों को 25 लाख का बीमा मिलेगा या फिर इस योजना को पूर्ण तहत बंद ही कर दिया जाएगा। क्योंकि भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस की सरकारी योजनाओं के बारे में एक महत्वपूर्ण इशारा कर दिया है।

Table of Contents

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

क्या है चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना? (What is Chiranjeevi Yojana)

इस योजना को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा शुरू किया गया था जिसके तहत प्रदेश के हर एक परिवार को स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं का लाभ मिलता था और यह लाभ उन्हें 25 लाख रुपए तक का दिलाया जाता था। आपको हम बता देना चाहते हैं कि चिरंजीवी योजना के तहत अब तक कोई भी लाभार्थी सरकारी या फिर निजी अस्पताल में अपना इलाज 25 लाख रुपए तक बिल्कुल निशुल्क करवा सकता था।

चिरंजीवी योजना को अब आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि जो भी लाभार्थी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभ से वंचित है उन्हें जल्द से जल्द जोड़ा जाए। जनवरी 2024 के अंत से पहले सभी लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाने चाहिए। अब लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि चिरंजीवी योजना के तहत 25 लाख का लाभ होगा या फिर आयुष्मान भारत योजना के तहत ₹500000 का इलाज मिलेगा।

सीएम भजनलाल शर्मा बोलें कांग्रेस की कोई भी योजना बंद नहीं होगी!

25 दिसंबर के दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा पार्टी द्वारा किए गए कार्यक्रम में जब भजनलाल शर्मा संबोधन कर रहे थे तब उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू की गई कोई भी जन कल्याणकारी योजना को बंद करने का कोई भी इरादा नहीं है। अब लोगों के मन में यह साफ हो गया है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू की गई चिरंजीवी योजना को भी शुरू रखा जाएगा और मुफ्त इलाज की सुविधा भी निरंतर प्राप्त होगी।

क्या चिरंजीवी योजना का नाम बदलकर आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना होगा?

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह खुलासा किया है कि हमारे राज्य सरकार केंद्र सरकार से यह दरखास्त करेगी की राज्य में चिरंजीव योजना का नाम बदलकर आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना रखा जाएगा। इसके अलावा सरकार से यह भी दरखास्त की जाएगी की चिरंजीव योजना की तरह ही आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत 25 लाख का बीमा उपलब्ध करवाया जाए।

होम पेजSarkari Yojana By Pranav Patel
अन्य सरकारी योजनाएंRajasthan Yojana List

इसे भी पढ़ें:

FAQs: Ayushman Bharat Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana

क्या चिरंजीवी योजना बंद होने वाली है?

जी नहीं

चिरंजीवी योजना का नया नाम क्या है?

आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

राजस्थान में अब आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत भी 25 लाख का बीमा कवर मिलेगा?

अभी बताया नहीं जा सकता

क्या अब चिरंजीवी योजना के तहत निजी अस्पतालों में भी इलाज संभव होगा?

जी नहीं

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now