“भगवंत मान सरकार, तुहाड़े द्वार” योजना हुई शुरू: जानें कैसे करें आवेदन | Bhagwant Mann Sarkar Tuhade Dwaar Yojana Registration

(Punjab Bhagwant Mann Sarkar Tuhade Dwaar Scheme in Hindi | How to Apply | List of Service | भगवंत मान सरकार तुहाड़े द्वार योजना क्या है | कैसे करें आवेदन | टोल फ्री नंबर | Documents List | कैसे उठाएं योजना का लाभ)

Punjab Mann Sarkar Tuhade Dwaar Yojana 2024: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के लोगों के लिए एक नई सरकारी योजना का ऐलान कर दिया है जिसका नाम भगवंत मान सरकार तुहाडे़ द्वार योजना है। जिसका लाभ उठाकर राज्य के लोग अपने लिए जरूरी सभी प्रमाण पत्र बना सकेंगे। पंजाब सरकार द्वारा फिलहाल 43 प्रकार की सेवाओं को शुरू किया है जिसका सफल संचालन होने के पश्चात सेवाओं की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।

यदि आप भी पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर बैठे ही सभी जरूरी प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो हम आपको इस आर्टिकल के जरिए आप किस प्रकार से इस योजना के तहत दिए गए टोल फ्री नंबर पर कॉल करके प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे इसकी पूरी जानकारी प्रदान करेंगे।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Bhagwant Mann Sarkar Tuhade Dwaar Yojana | भगवंत मान सरकार तुहाड़े द्वार योजना

भगवंत मान सरकार तुहाड़े द्वार योजना क्या है? (Mann Sarkar Tuhade Dwaar Scheme in Hindi 2023-24)

मान सरकार तुहाड़े द्वार योजना शुरू करते वक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि जब चुनाव के दौरान हम वोट मांगने के लिए जनता के घर जा सकते हैं तो सरकार बनने के पश्चात हम लोगों को उनके घर पर ही सरकारी सेवाओं का लाभ देने के लिए क्यों नहीं जा सकते! इस योजना को शुरू करके मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बहुत क्रांतिकारी योजना की शुरुआत की है इस तरह का बयान पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने योजना का लाभ उठाने के लिए Bhagwant Mann Sarkar Tuhade Dwaar Toll Free Number 1076 को भी शुरू किया है। जिस पर आपको सिर्फ एक कॉल लगाना होगा जिसके बाद आपके घर पर ही सरकार का सेवक आकर आपके लिए जो भी जरूरी प्रमाण पत्र है वह सभी बनाकर आपको 15 दिनों में दे देंगे।

Overview

योजना का नामभगवंत मान सरकार तुहाड़े द्वार योजना
शुरू की गईमुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा
कब शुरू की गई10 दिसंबर, 2023 के दिन
राज्यपंजाब
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
लाभघर बैठे बैठे ही सभी प्रमाण पत्र बनवाना
Toll free number1076
Official Websiteअभी शुरू नहीं हुई

योजना के माध्यम से 43 तरह के प्रमाण पत्र बनेंगे (Service List)

यदि किसी नागरिक को किसी भी सरकारी योजना में आवेदन करने हेतु सर्टिफिकेट की जरूरत होगी और उन्हें तत्काल बनाना होगा तो वह इस योजना का लाभ उठाकर अपने लिए जरूरी जैसे की जन्म प्रमाण पत्र, वार्षिक आय प्रमाण पत्र, पेंशन का प्रमाण पत्र आदि प्रमाण पत्र बनवा सकेगा। इस योजना से जुड़ी कई तरह की सेवाओं की जानकारी नीचे दिए गए टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।

Service ListService List
जन्म प्रमाण पत्रजाति प्रमाण पत्र
मृत्यु प्रमाण पत्रपेंशन सर्टिफिकेट
वार्षिक इनकम सर्टिफिकेटबिजली बिलों की अदायगी
दिव्यांग प्रमाण पत्ररेवेन्यू रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र
मैरिज सर्टिफिकेटएफिडेविट
लेबर कार्डरिहायश की जानकारी

नोट: इसी प्रकार के अन्य और प्रमाण पत्र भी सरकार की ओर से भगवंत मान सरकार तुहाड़े द्वार योजना के तहत बनाए जाएंगे। आपको यह ध्यान में रखना होगा की इस योजना के जरिए आधार, स्टांप पेपर और हथियार के लाईसेंस जैसी सेवाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा।

Punjab Bhagwant Mann Sarkar Tuhade Dwaar Yojana Benefits (लाभ एवं विशेषताएं)

  • इस योजना के चलते अब पंजाब राज्य के नागरिकों को अपने लिए जरूरी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी भी सरकारी दफ्तर में चक्कर काटने की जरूरत नहीं रहेगी।
  • इस वजह से लोगों के टाइम और पैसों की भी बचत होगी।
  • फिलहाल भगवंत मान सरकार तुहाडे़ द्वार योजना के तहत 43 तरह की सेवाओं को शामिल किया गया है उसके पश्चात इस योजना के तहत अधिक सेवाओं को भी शामिल किया जाएगा।
  • इस योजना को हम Door Step Delivery Scheme भी बोल सकते है।
  • Mann Sarkar Tuhade Dwaar Scheme के तहत दी जाने वाली सभी सेवाओं के लिए नागरिकों को किसी भी तरह की फीस देने की जरूरत नहीं रहेगी।
  • पंजाब सरकार इस योजना के तहत टोल फ्री नंबर 1076 को भी शुरू किया हैं। जिस पर फोन लगाकर आप इस योजना का लाभ घर बैठे बैठे ही उठा सकते है।

आवेदन हेतु पात्रता और जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ केवल पंजाब राज्य के मूल निवासी ही उठा सकेंगे।
  • फिलहाल राज्य के नागरिक 43 प्रकार की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए ही पात्र होंगे।

आप यदि इन सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको जो भी दस्तावेजों की जरूरत होगी उनकी जानकारी सरकार द्वारा दिए गए टोल फ्री नंबर पर कॉल करने के पश्चात आपको अपने फोन पर एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। क्योंकि हर एक प्रमाण पत्र के लिए अलग-अलग जरूरी दस्तावेज चाहिए होते हैं। फिर भी कुछ दस्तावेजों की जानकारी हम आपको नीचे दे देते हैं।

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • कलरफुल पासपोर्ट फोटो

पंजाब में भगवंत मान सरकार तुहाडे़ द्वार योजना का लाभ कैसे उठाएं? (How to Apply)

स्टेप 1: आपको कोई भी प्रमाण पत्र बनवाना हो तो उसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

स्टेप 2: सबसे पहले आप सरकार द्वारा दिया गया टोल फ्री नंबर 1076 पर कॉल करेंगे।

स्टेप 3: अब आपके द्वारा किए गए कॉल पर जो भी अधिकारी बात करेगी उन्हें आप किस प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसकी जानकारी देनी होगी।

स्टेप 4: आप जिस भी तरह की सेवा का लाभ उठाना चाहते हैं उनके लिए जो भी जरूरी दस्तावेज होंगे वह फोन पर अधिकारी द्वारा आपके साथ साझा किया जाएगा। इसके अलावा आपके नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी जानकारी दी जाएगी।

स्टेप 5: एसएमएस पर आपको सरकार का अधिकारी कब आपसे जरूरी दस्तावेज लेने के लिए आएगा उसके बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

स्टेप 6: जरूरी दस्तावेज देने के पश्चात 15 दिनों में आपके द्वारा जो भी प्रमाण पत्र बनाने के लिए अपील की गई थी वह सरकार का अधिकारी आपके घर पर आकर आपको दे जाएगा।

ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपने लिए कोई भी प्रमाण पत्र पंजाब सरकार से घर बैठे ही बनवा सकते हैं।

होम पेजKhetiNiDuniya.in
पंजाब की अन्य योजनाएंPunjab Govt Scheme List

योजनाऐं और भी है…

FAQs: Mann Sarkar Tuhade Dwaar Yojana Punjab

मान सरकार तुहाड़े द्वार योजना का टोल फ्री नंबर क्या है?

1076

भगवंत मान सरकार तुहाड़े द्वार योजना की शुरुआत किसने की?

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने

Doorstep Delivery Scheme की शुरुआत पंजाब में कब हुई?

10 दिसंबर, 2023 के दिन

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now