दिल्ली बाजार पोर्टल 2023: व्यापारियों को मिलेंगे ग्लोबल कस्टमर | Delhi Bazar Portal Online Registration in Hindi

( Delhi Bazar Portal Online Registration 2023 | दिल्ली बाजार पोर्टल के लाभ | दिल्ली ई बाजार पोर्टल की खूबियां | दिल्ली बाजार की नवीनतम खबर | Delhi Bazaar e Portal in Hindi | Official Website | Helpline Number | List | Eligibility )

Delhi Bazar Yojana 2023: दोस्तों आज के इस टेक्नोलॉजी के जमाने में आप चाहे दुनिया के किसी भी कोने में है वहां से दुनिया के दूसरे कोने में अपना माल बेच सकते हैं और खरीद भी सकते हो। ऐसे कई सारे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हो चुके हैं जिसके माध्यम से आप अपने प्रोडक्ट को ग्लोबल लेवल पर ले जा सकते हैं। दिल्ली के बाजार की नवीनतम प्रोडक्ट को ग्लोबल लेवल पर ले जाने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से दिल्ली बाजार पोर्टल के नाम से एक नया पोर्टल विकसित किया जा रहा है। जिसके माध्यम से दिल्ली के व्यापारी और दुकानदार अपने उत्पादों का प्रदर्शन वर्चुअल माध्यम से कर सकेंगे।

तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Delhi Bazaar e Portal के बारे में विशेष जानकारी प्रदान करते है। जैसे इस पोर्टल से दिल्ली के व्यापारियों को क्या फायदा होने वाला है?, पोर्टल पर अपने प्रोडक्ट को लिस्ट कैसे करें? और इस पोर्टल पर कौन अपना प्रोडक्ट बेच सकेंगे? आदि।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Delhi Bazar Portal Online Registration in Hindi | दिल्ली बाजार पोर्टल क्या है

Table of Contents

दिल्ली बाजार पोर्टल क्या है? (Delhi Bazar Portal Kya hai 2023)

दोस्तों दिल्ली बाजार पोर्टल की शुरुआत करने की खबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 3 नवंबर, 2021 के दिन की थी। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से दिल्ली के व्यापारी, निर्माता एवं दुकानदार अपने उत्पादों की बिक्री ऑनलाइन के माध्यम से कर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता देना चाहते हैं कि Delhi Bazar Portal से केवल दिल्ली के लोग ही नहीं बल्कि देश और विदेश के लोग भी दिल्ली के व्यापारियों से नई-नई प्रोडक्ट खरीद सकेंगे। ई बाजार पोर्टल दिल्ली के व्यापारियों को एक ऐसा प्लेटफार्म प्रदान करेगा जिसके माध्यम से दिल्ली के उद्योगपति और सामान्य दुकानदार भी अधिक आय अर्जित कर सकेगा।

दिल्ली बाजार की नवीनतम खबर

इस विभाग से आपको दिल्ली बाजार पोर्टल की सभी नवीनतम खबरें मिलेगी।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली बाजार पोर्टल का जायजा लिया

22nd June 2023: हम आपको बताना चाहते हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार के दिन दिल्ली बाजार परियोजना की प्रगति जानने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि जैसे ही दिल्ली बाजार पोर्टल को शुरू किया जाएगा उनके 6 महीने के भीतर ही 100000 दिल्ली के व्यापारियों को बाजार पोर्टल से जोड़ा जाएगा। ताकि जल्द से जल्द यह व्यापारी देश और विदेश के मार्केट में अपने प्रोडक्ट को नई पहचान दिला सके।

Quick Look – Delhi Bazar Portal in Hindi

🟠 पोर्टल का नाम🟢 दिल्ली बाजार पोर्टल
🟠 घोषणा की गई🟢 मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा
🟠 कब घोषणा हुई🟢 03 नवंबर, 2021
🟠 राज्य🟢 दिल्ली
🟠 उद्देश्य🟢 राज्य के निर्माता को ग्लोबल प्लेटफार्म प्रदान करना
🟠 लाभार्थी🟢 दिल्ली के व्यापारी, दुकानदार, निर्माता आदि
🟠 मोड ऑफ एप्लिकेशन🟢 ऑनलाइन
🟠 ऑफिशियल वेबसाइट🟢 जल्द शुरू होगी
🟠 टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए🟢 यहां क्लिक करें

दिल्ली ई बाजार पोर्टल का उद्देश्य (Objective)

दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किया जा रहा बाजार पोर्टल का एकमात्र मुख्य उद्देश्य यही है कि दिल्ली के व्यापारियों को उनका प्रोडक्ट विश्व स्तर पर पहुंचाने के लिए मदद करना है। क्योंकि दोस्तों जब भी दिल्ली बाजार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट शुरू की जाएगी उसके पश्चात जब दिल्ली के व्यापारी और दुकानदार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे तो वह अपने प्रोडक्ट को विश्व स्तर पर बेचने के लिए सक्षम हो सकेंगे। यह पोर्टल 24*7 खुला रहेगा। दिल्ली बाजार योजना से सरकार इसी लक्ष्य के साथ चल रही है कि दिल्ली के व्यापारियों की आय में वृद्धि की जाए ताकि दिल्ली का आर्थिक विकास और भी गति से हो सकें।

दिल्ली सरकार द्वारा बहुत जल्द ही क्लाउड किचन योजना को शुरू किया जा रहा है। जिसकी अधिक जानकारी आपको यहाँ से मिल जाएगी।

Delhi Bazar Portal 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • Delhi Bazar Portal राज्य के व्यापारियों के लिए एक सिंगल विंडो प्लेटफार्म की तरह काम करेगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से दिल्ली के व्यापारी अपने उत्पाद की बिक्री देश और विदेश में कर सकेंगे।
  • दिल्ली बाजार पोर्टल पर एग्जीबिशन भी आयोजित किया जाएगा।
  • दिल्ली बाजार पोर्टल ऑनलाइन पोर्टल होने की वजह से 24 घंटे और 365 दिन खुला रहेगा।
  • देश और विदेश के लोग केवल एक सिंगल वेब एड्रेस के जरिए दिल्ली के बाजार तक पहुंच सकेंगे।
  • दिल्ली बाजार पोर्टल पर सामान खरीदने के पश्चात ई पेमेंट की सुविधा भी ग्राहकों को मिलेगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से घरेलू उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।
  • दिल्ली के व्यापारी एवं दुकानदारों को अपने प्रोडक्ट को ऑनलाइन भेजने की सुविधा प्राप्त होने की वजह से स्टोर का सेटअप करने में अधिक व्यय नहीं करना पड़ेगा।
  • एक बार इस पोर्टल के शुरू हो जाने से दिल्ली के व्यापारियों को ग्लोबल लेवल प्लेटफार्म प्राप्त हो सकेगा।
  • Delhi Bazar e-Portal के लिए दिल्ली सरकार ने 20 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भी रखा है।

दिल्ली बाजार पोर्टल रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता एवं दस्तावेज

  • आपको बता दें की इस पोर्टल पर केवल दिल्ली के नागरिक ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
  • जो भी दिल्ली के व्यापारी अपना नामांकन इस पोर्टल पर करना चाहते है उनके पास GST Number होना अनिवार्य है।
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • GST Number
  • राशन कार्ड
  • प्रोडक्ट कैटलॉग
  • मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

बाजार पोर्टल दिल्ली में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया (Delhi Bazar Portal Online Registration)

जो भी व्यापारी और दुकानदार दिल्ली बाजार पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके देश और विदेश में अपनी प्रोडक्ट को बेचना चाहते हैं उन्हें फिलहाल थोड़ा सा इंतजार करना होगा। क्योंकि दिल्ली सरकार की ओर से इस पोर्टल के वेब एड्रेस की जानकारी नहीं दी गई। किंतु मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिसम्बर 2023 तक इस पोर्टल को शुरू करने की पूरी संभावना दिखाई जा रही है। जब भी दिल्ली सरकार की ओर से इस पोर्टल को शुरू किया जाएगा तुरंत ही हम आपको इसी आर्टिकल के माध्यम से सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की स्टेप बाय स्टेप जानकारी प्रदान करेंगे। इसलिए आप इस पेज को बुकमार्क करके भी रख सकते हो।

दिल्ली बाजार पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर

दोस्तों हेल्पलाइन नंबर की मदद से यदि आपको रजिस्ट्रेशन में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो उसका समाधान प्राप्त कर सकते हैं। जब भी दिल्ली सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबर की सुविधा शुरू की जाएगी तो तुरंत ही हम आपको इसी आर्टिकल के माध्यम से अपडेट प्रदान करेंगे।

होम पेजयहां क्लिक करें
दिल्ली की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें:

FAQs: Delhi Bazar e Portal 2023

प्रश्न: दिल्ली बाजार पोर्टल पर कोन अपना प्रोडक्ट बेच सकता है?

उत्तर: दिल्ली के व्यापारी

प्रश्न: क्या दिल्ली के अलावा दूसरे लोग भी दिल्ली बाजार पोर्टल से समान खरीद सकेंगे?

उत्तर: जी हा, देश और विदेश के लोग भी दिल्ली की बाजार से सामान खरीद सकेंगे।

प्रश्न: दिल्ली बाजार ई पोर्टल पर शॉप कैसे खोले?

उत्तर: इसके लिए थोड़ा सा इंतजार करना होगा। दिल्ली सरकार द्वारा जैसे ही आवेदन शुरू होंगे तो हम आपको इसी आर्टिकल के जरिए शॉप खोलने की जानकारी प्रदान करेंगे।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now