हरियाणा पराली योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Haryana Parali Protsahan Scheme in Hindi

( Haryana Parali Protsahan Scheme Online Registration 2023 | हरियाणा पराली प्रोत्साहन योजना | Parali ka Panjikaran | हरियाणा पराली का ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें | पराली की गांठ के लिए पंजीकरण | पात्रता एवं जरूरी दस्तावेज | Official Website | Helpline number | लाभ एवं विशेषताएं | Haryana Parali Registration )

Haryana Parali ka Panjikaran 2023: दोस्तों दिल्ली भारत के सबसे प्रदूषित शहरों में आता है। प्रदूषण में भी सबसे अधिक वायु प्रदूषण दिल्ली के लिए खतरा रूप साबित हो रहा है। दिल्ली में वायु प्रदूषण अधिक होने की सबसे बड़ी वजह आसपास के प्रदेश के किसान भाई जब बची हुई पराली को जलाते हैं तब उनसे निकलने वाला धुआं दिल्ली को सबसे ज्यादा प्रदूषित करता है। इसलिए हरियाणा राज्य सरकार ने इस प्रदूषण को कम करने के लिए एक नई सरकार योजना की शुरुआत की है जिसका नाम हरियाणा पराली योजना (पराली अवशेष प्रबंधन) है। Parali Yojana 2023 के अंतर्गत किसान भाई पराली को जलाने के बजाय सरकार को बेच सकते हैं।

यदि आप भी हरियाणा राज्य के किसान हैं और पराली को बेचकर आमदनी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए यह लेख बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। क्योंकि हमने इस लेख में आपको पराली का पंजीकरण करने की संपूर्ण विधि बताई है। तो चलिए जानते हैं हरियाणा पराली प्रोत्साहन स्कीम क्या है?

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Haryana Parali Protsahan Scheme Online Registration | Parali ka Panjikaran
Parali Protsahan Yojana Haryana

हरियाणा पराली योजना क्या है? (Haryana Parali Protsahan Scheme in Hindi 2023)

दोस्तों जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि दिल्ली में आसपास के राज्य जैसे कि हरियाणा और पंजाब में धान की खेती की जाती है तब फसल निकल जाने के बाद जो पराली बचती है उन्हें उस राज्य के किसान जला देते हैं। पराली को जलाने के कारण ही दिल्ली में सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण हो जाता है। इसी के चलते सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा राज्य को पराली का प्रबंधन करने का आर्डर दिया और हरियाणा राज्य सरकार में पराली प्रोत्साहन योजना शुरू करने का निर्णय लिया। Haryana Parali Protsahan Scheme के तहत हरियाणा राज्य सरकार किसानों को ₹1000 प्रति एकड़ के हिसाब से पराली देने के लिए प्रोत्साहित करती है।

Quick Look – Parali ka Panjikaran 2023

योजना का नामपराली प्रोत्साहन योजना
शुरू की गईमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा
कब शुरू हुईअक्टूबर, 2021 में
राज्यहरियाणा
उद्देश्यकिसानों को पराली जलाने से रोकना
लाभार्थीहरियाणा के किसान भाई
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://agriharyana.gov.in/
टेलीग्राम चैनलयहां क्लिक करें

⚠️ ध्यान दें: अगर आप भविष्य में कोई भी सरकारी योजना से जुड़ी A टू Z जानकारी सबसे पहले और रेगुलर पाना चाहते हो तो कृपया करके हमारी टेलीग्राम चैनल को जरूर से ज्वाइन करें। (KhetiNiDuniya01).

Pandit LakhmiChand Kalakar Pension Yojana

हरियाणा पराली प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य (Objective)

हरियाणा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पराली योजना का एकमात्र उद्देश्य किसानों को पराली जलाने से रोकना है। क्योंकि किसान जब पराली नहीं जलाएंगे तभी तो धुएं के कारण हो रहे वायु प्रदूषण को रोका जा सकता है। इसके लिए हरियाणा राज्य सरकार किसानों को प्रोत्साहित भी करती है जिसके अंतर्गत वह ₹1000 प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि किसानों को पराली ना जलाने के लिए प्रदान करती है। अगर आप भी Haryana Parali Protsahan Scheme का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होता है। जिसकी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।

Haryana Parali Protsahan Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • हरियाणा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पराली योजना के कारण राज्य के किसान पराली को न जलाते हुए बल्कि उस पराली से पैसे भी कमा सकते हैं।
  • क्योंकि हरियाणा राज्य सरकार Parali Protsahan Scheme (पराली अवशेष प्रबंधन) के अंतर्गत किसानों को ₹1000 प्रति एकड़ के हिसाब से भुगतान करती है।
  • हरियाणा राज्य सरकार ने पराली प्रोत्साहन योजना शुरू करके एक तीर से दो निशाना साधा है क्योंकि एक तरफ किसानों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है और दूसरी तरफ वायु प्रदूषण को भी रोका जा रहा है।
  • इस योजना के कारण हरियाणा राज्य के किसान जो धान की कटाई के बाद बची हुई पराली को खामखा जला देते थे उनकी बजाय अब उन्हें उसी से ही आय अर्जित होने लगी है।
  • किसान भाई अपने खेतों में बची पराली को ₹1000 प्रति एकड़ या फिर ₹50 प्रति क्विंटल के हिसाब से सरकार को बेच सकते हैं।
  • Haryana Parali Protsahan Yojana के कारण राज्य के किसान भाई आत्मनिर्भर व सशक्त बन सकेंगे।
  • कई सारे किसानों ने माना है की पराली प्रोत्साहन योजना से उन्हे काफी राहत मिल रही है। क्योंकि पराली की गाँठो को अब जलाने की बजे सरकार ही इसका समाधान कर रही है और किसानों को भी आर्थिक लाभ मिल रहा है।

Haryana Mukhyamantri Awas Yojana

हरियाणा पराली प्रोत्साहन योजना की पात्रता (Eligibility)

  • इस योजना का लाभ केवल हरियाणा राज्य के आवेदकों को ही प्राप्त होगा।
  • आवेदन किसान होगा तब ही हरियाणा पराली योजना के लिए पात्र होगा।
  • जिस किसान के खेतों में पराली होगी सिर्फ वही parali ka Panjikaran करने के लिए पात्र होगा।

Parali Ka Panjikaran करने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाते की जानकारी
  • परिवार पहचान पत्र या फिर
  • मेरी फसल मेरा ब्योरा रजिस्ट्रेशन नंबर
  • ट्यूबवेल कनेक्शन नंबर
  • मोबाइल नंबर

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में नया सिस्टम लागू

Parali Ka Panjikaran kaise karein? (Haryana Parali Registration 2023)

दोस्तों अगर आप पराली की गांठ का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए पॉइंट्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले तो आपको हरियाणा कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको होम पेज पर Farmers Corner के सेक्शन में Apply for Agriculture Schemes के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। जिसमें आपको अपना MFMB रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर या फिर PPP नंबर दर्ज करके OTP वेरीफाई करना होगा।
  • उसके बाद आपको अपना नाम, पिता का नाम, जिला, ब्लॉक एवं तहसील को सिलेक्ट करना होगा। और इसके साथ ही आपको अपने बैंक खाते की जानकारी भी उपलब्ध करवानी होगी।
  • अब अगली स्क्रीन पर आपको धान का रकबा और खाता नंबर दर्ज करना होगा।
  • उसके पश्चात ग्राम पंचायत कमिटी द्वारा आपके आवेदन का सत्यपार कर उसे जिले स्तर पर भेजा जाएगा।
  • जिले स्तर पर आपका Parali ka Panjikaran सत्यापित होने के पश्चात राज्य सरकार द्वारा आपके बैंक खाते में पैसे जमा करवाए जाएंगे।

किसान भाई इस प्रकार से आप Parali ka Panjikaran करवा सकते है।

अगर फिर भी आपको स्टेप बाय स्टेप जानकारी देखनी है तो आप नीचे दिए गए वीडियो को जरूर देखें।

Parali Online Registration

हमे आशा है की आपको यह वीडियो से पूरी जानकारी मिली होगी।

हरियाणा पराली योजना हेल्पलाइन नंबर (Toll Free Number)

दोस्तो अगर आपको किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप नीचे दिए गए टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते है जो की हरियाणा कृषि विभाग का हेल्पलाइन नंबर है।

  • Helpline Number: 1800 180 2117
  • Day: Monday to Friday
  • Time: 09:00 AM to 05:00 PM

Haryana Parali Registration 2023: के बारे में हमने आपको संपूर्ण जानकारी सबसे आसान भाषा में प्रदान की। अगर आप इसी तरह अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आसान भाषा में प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया करके हमारी खेती नी दुनिया वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएं। जहां पर आपको Govt Yojana सेक्शन में सभी सरकारी योजनाओं की सूची स्टेट वाइज प्राप्त होगी। दोस्तों अब तक हमसे जुड़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और आगे भी जुड़े रहने के लिए आप हमारी टेलीग्राम चैनल या फिर व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हो। क्योंकि सबसे पहला अपडेट हम उसी प्लेटफार्म पर प्रदान करते हैं।

होम पेजयहां क्लिक करें
Haryana Parali Registrationयहां क्लिक करें
हरियाणा की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

अगर आपको हमारा यह लेख “हरियाणा पराली योजना” अच्छा लगता है तो आप इसे अपने दोस्तों एवं पहचान वालों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप ऐसी चीजे शेयर करेंगे तो यह दूसरों के मन में आपके प्रति स्नेह जरूर बढ़ा सकता है।

दूसरे रीडर्स के मनपसंद लेख:

FREE TIP: अगर आप यह लेख फिर से पढ़ना चाहते हो तो आप google में यह keyword सर्च करें। 👉 “Parali ka Panjikaran by Pranav Patel” यह keyword सर्च करते ही आपके सामने KhetiNiDuniya.in वेबसाईट का यही लेख खुल जाएगा। आभार।

FAQs: Haryana Parali Registration 2023

प्रश्न: Haryana Parali Ka Panjikaran की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर: www.agriharyana.gov.in

प्रश्न: हरियाणा में पराली के लिए सरकार कितने रुपए देती है?

उत्तर: ₹1000 प्रति एकड़

प्रश्न: पराली का पैसा मिला की नहीं कैसे चेक करें?

उत्तर: आपको पराली का पैसा मिला की नहीं यह चेक करने के लिए आप अपने बैंक पर जाकर पासबुक में एंट्री देखकर पता कर सकते है।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now