[रु 50,000] फूलो झानो आशीर्वाद योजना: आवेदन प्रक्रिया, लाभ एवं पात्रता | Jharkhand Phoolo Jhano Ashirwad Yojana in Hindi

( Jharkhand Phoolo Jhano Ashirwad Yojana Online Apply 2023 | फूलो झानो आशीर्वाद योजना झारखंड | आवेदन प्रक्रिया | लाभ एवं विशेषताएं | पात्रता एवं जरूरी दस्तावेज | हेल्पलाइन नंबर | आवेदन फॉर्म | List )

Phulo Jhano Ashirwad Scheme 2023: दोस्तों सरकार द्वारा निरंतर सोसाइटी में अच्छा प्रभाव पड़े और सभी महिलाओं को आगे आने के लिए कुछ ना कुछ सरकारी योजनाओं की शुरुआत करती है। इसी प्रकार से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा भी हड़िया/दारू को बनाने और उनकी बिक्री (Manufacturing and Selling) करने के व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं के लिए एक नवीनतम सरकारी योजना की शुरुआत की है जिसका नाम झारखंड फूलो झानो आशीर्वाद योजना है। यह योजना महिलाओं को हड़िया दारु से जुड़े व्यवसाय से मुक्त करके समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शुरू की गई है।

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Phoolo Jhano Ashirwad Yojana 2023 में आप किस प्रकार से आवेदन कर सकते हैं? उसकी जानकारी तो देंगे ही उनके साथ साथ योजना की पात्रता एवं जरूरी दस्तावेज से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध करवाएंगे। तो चलिए बिना समय बर्बाद किए इस योजना की अधिक जानकारी प्राप्त करते हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Jharkhand Phoolo Jhano Ashirwad Yojana in Hindi | झारखंड में फूलों जानो आशीर्वाद योजना क्या है

Table of Contents

झारखंड में फूलों जानो आशीर्वाद योजना क्या है? (Jharkhand Phoolo Jhano Ashirwad Yojana in Hindi 2023)

दोस्तों, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फूलों झानो आशीर्वाद योजना की शुरुआत करके झारखंड राज्य की कई सारी महिलाओं की जिंदगी को बदल कर रख दिया है। क्योंकि इस योजना के अंतर्गत जो महिलाएं अब तक हड़िया दारू के निर्माण कार्य से जुड़ी थी या फिर शराब की बिक्री करने का कार्य कर रही थी उनको अब Phoolo Jhano Ashirwad Yojana के माध्यम से स्वरोजगार या फिर आजीविका से जुड़े कार्यों में जोड़ा जा रहा है। जिसकी वजह से कई सारी महिलाएं दारू का निर्माण एवं बिक्री से जुड़े कार्यों से अपना नाता तोड़ चुकी है और पहले से बेहतर जिंदगी यापन कर रही है।

फूलो झानों आशीर्वाद योजना में बढ़ी धन राशि (Amount Update)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जो आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार (AYASAD) कार्यक्रम 15 नवंबर से शुरू किया गया है इसमे 6 दिसम्बर के दिन कोडरमा के तहत एक बहुत बड़ा ऐलान करते हुए बताया की अब से Phulo Jhano Ashirwad Yojana के तहत जो 10,000 रुपए की धनराशि दी जाती थी उन्हे बढ़ाकर अब उससे 5 गुना यानि की 50,000 रुपए प्रदान किए जाएंगे।

Quick Look – Phulo Jhano Ashirwad Yojana

🟠 योजना का नाम🟢 फूलो झानो आशीर्वाद योजना
🟠 किसके द्वारा शुरु हुई🟢 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा
🟠 राज्य🟢 झारखंड
🟠 वर्ष🟢 2023
🟠 उद्देश्य🟢 महिलाओ को सम्मान पूर्वक आजीविका से जोड़ना
🟠 लाभार्थी🟢 राज्य की महिलाएं
🟠 आवेदन प्रक्रिया🟢 ऑफलाइन
🟠 टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए🟢 यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री फूलो झानों आशीर्वाद योजना का उद्देश्य (Objective)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई फूलों झानो आशीर्वाद योजना का एकमात्र मुख्य उद्देश्य यही है कि जो भी प्रदेश की महिलाएं अब तक हड़िया दारु के व्यवसाय से जुड़ी थी उन्हें सम्मानजनक आजीविका प्रदान की जाए। हम आपको बताना चाहते हैं कि झारखंड सरकार द्वारा लगभग 15,000 से अधिक ऐसी महिलाओं को चिन्हित किया गया है जो इस व्यवसाय से जुड़ी थी। जिसका काउंसलिंग करके उन्हें सम्मानजनक आजीविका से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। इस योजना के चलते महिलाओं को मजबूरी में भी दारू के निर्माण या फिर बिक्री जैसे कार्यों से जुडने की जरूरत नहीं रहेगी।

Phoolo Jhano Ashirwad Yojana Jharkhand के लाभ एवं विशेषताएं (Benefits)

  • इस योजना के शुरू होने से अब जो भी प्रदेश की महिलाएं हड़िया दारू के व्यवसाय से जुड़ी थी उन्हें मुक्ति मिलेगी। ‌‌
  • महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
  • इस योजना के माध्यम से अब तक 15000 महिलाओं की काउंसलिंग की गई है जिसे फूलो झानो आशीर्वाद योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के कारण राज्य की महिलाएं स्वरोजगार से भी जुड़ सकेगी।
  • क्योंकि झारखंड राज्य सरकार द्वारा Phoolo Jhano Ashirwad Scheme के अंतर्गत आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है।
  • यह आर्थिक सहायता ₹10000 और अधिक भी प्रदान की जाती है। (लैटस्ट अपडेट के अनुसार यह राशि अब 50 हजार रुपए है।)
  • आपको बता दें कि इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को चोट ₹10000 का ऋण प्रदान किया जाता है उस पर उन्हें किसी भी तरह का ब्याज भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त ऋण की व्यवस्था भी की जाती है।

Jharkhand Phoolo Jhano Ashirwad Yojana में पात्रता

  • इस योजना का लाभ केवल झारखंड के मूल निवासी लोगो को हो मिलेगा।
  • जो महिलाएं होंगी केवल वही इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र होंगी।
  • जो महिलाएं हड़िया/दारु के व्यवसाय (Manufacturing and Selling) से जुड़ी होगी उन महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • महिलाओ के पास बैंक खाता होना जरूरी है।

आवेदन हेतु आवश्यक डॉक्यूमेंट्स

  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाते की डिटेल्स
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • कलरफुल पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

झारखंड फूलो झानो आशीर्वाद योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply)

  • यदि आप झारखंड की फूलों झानो आशीर्वाद योजना का लाभ उठाना चाहती है तो उसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आपकी ग्राम पंचायत के मुखिया के पास जाना होगा।
  • उसे इस योजना के बारे में बता कर आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना होगा।
  • आवेदन पत्र प्राप्त होने के पश्चात उस में पूछी गई सारी जानकारी आपको ध्यान पूर्वक दर्ज कर देनी है।
  • उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को भी आवेदन फॉर्म के साथ अटैच कर देना है।
  • इस प्रकार से जब आपका आवेदन को पूरी तरह से कंप्लीट हो जाए उसके पश्चात आपको उसी ग्राम प्रधान के पास जमा कर देना है।
  • इसके पश्चात उसे उच्च अधिकारी के पास पहुंचाया जाएगा और आपका आवेदन स्वीकार करने के पश्चात आपको जानकारी दे दी जाएगी।

इस प्रकार से आप झारखंड में फूलो झानो आशीर्वाद योजना का लाभ उठा सकते हैं।

फूलो झानो आशीर्वाद योजना का हेल्पलाइन नंबर

हम आपको यहां पर झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के हेल्पलाइन नंबर दे रहे हैं यदि आप इस योजना की अधिक जानकारी या फिर किसी समस्या का समाधान प्राप्त करना चाहती है तो नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर जरूर कॉल करें और उनको इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए बोले।

  • हेल्पलाइन नंबर:- 0651-2400244, 0651-2360251
होम पेजयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
झारखंड की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें:

FAQs: Phoolo Jhano Ashirwad Yojana

प्रश्न: Phoolo Jhano Ashirwad Yojana किसने शुरू की है?

उत्तर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा

प्रश्न: फूलो झानो आशीर्वाद योजना कहा शुरु हुई है?

उत्तर: झारखंड

प्रश्न: फूलो झानो आशीर्वाद योजना में किसे लाभ दिया जाता है?

उत्तर: झारखंड की महिलाओ को

प्रश्न: फूलो झानो आशीर्वाद योजना में कितना ऋण दिया जाता है?

उत्तर: 10 हजार रुपए

प्रश्न: फूलो झानो आशीर्वाद योजना में ऋण पर कितना ब्याज देना पड़ता है?

उत्तर: यह लोन बिना ब्याज का होता है। आपको ब्याज देने की जरूरत नहीं होती।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now