( Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana MP Apply Online in Hindi | मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना | मुख्यमंत्री सम्मान निधि योजना लिस्ट चेक कैसे करें | मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना किस्त | CM Kisan Beneficiary List | online Apply | पात्रता एवं लाभ | नवीनतम अपडेट )
सीएम किसान सम्मान निधि योजना मध्यप्रदेश 2023: हमारे देश के किसान ही सबसे बड़ी शक्ति है। क्योंकि वह ही पूरे देश में अन्न की कमी को पूरा करते हैं। इसलिए चाहे कोई भी राज्य सरकार हो या फिर केंद्र सरकार हो वह निरंतर किसानों के लाभ हेतु नई नई सरकारी योजनाओं की शुरुआत करती है। इसी तरह ही केंद्र की मोदी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। और अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी किसानों को लाभ देने हेतु एक नई सरकारी योजना की शुरुआत की है जिसका नाम मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना है।
मुख्यमंत्री सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को पीएम किसान योजना की तरह ही आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि वह आत्मनिर्भर व सशक्त बन सके। इस आर्टिकल के माध्यम से आप मुख्यमंत्री सम्मान निधि योजना में आवेदन करने की जानकारी के साथ-साथ बेनिफिशियरी लिस्ट और स्टेटस भी चेक कर सकेंगे। तो चलिए इस योजना की अधिक जानकारी प्राप्त करते हैं।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना क्या है? (Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana in Hindi 2023)
दोस्तों इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 सितंबर, 2020 के दिन की थी। इस योजना को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य यही है कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाए। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को पीएम किसान योजना की तर्ज पर शुरू किया गया है। इसीलिए यदि आप Kisan Kalyan Yojana MP का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको आवेदन करने के लिए भी पीएम किसान पोर्टल पर ही जाना होगा। जिसकी डिटेल जानकारी इसी आर्टिकल से आपको प्राप्त हो जाएगी। इस योजना के अंतर्गत जो भी धनराशि किसानों को दी जाती है वह सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जाती है।
Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana MP New Update
इस क्षेत्र के माध्यम से आपको मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में नवीनतम समाचार और अपडेट प्राप्त होगी।
किसानों को अब किसान कल्याण योजना के अंतर्गत मिलेंगे ₹6000
13th June, 2023: किसान भाइयों इस दिन जब मध्य प्रदेश में किसान कल्याण महाकुंभ आयोजित किया गया तब देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे थे। इसी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब किसानों को जो किसान कल्याण योजना के माध्यम से ₹4000 सालाना दिए जाते थे उनमें बढ़ोतरी करके यह ऐलान किया कि किसानों को अब इस योजना के अंतर्गत ₹6000 सालाना दिए जाएंगे। इसी के साथ उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से योजना से जुड़े 70 लाख से अधिक किसानों को 1400 करोड रुपए उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए। |
Quick Look – CM Samman Nidhi Yojana
🟠 योजना का नाम | 🟢 मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना |
🟠 शुरू की गई | 🟢 सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा |
🟠 कब शुरू हुई | 🟢 वर्ष 2020 में |
🟠 राज्य | 🟢 मध्यप्रदेश |
🟠 उद्देश्य | 🟢 किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना |
🟠 लाभार्थी | 🟢 राज्य के किसान |
🟠 लाभार्थी की संख्या | 🟢 70 लाख से अधिक |
🟠 आवेदन करने का तरीका | 🟢 ऑनलाइन |
🟠 आधिकारिक वेबसाइट | 🟢 https://saara.mp.gov.in/ |
🟠 टेलीग्राम चैनल से जुड़ने हेतु | 🟢 यहां क्लिक करें |
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का उद्देश्य क्या है? (Objective)
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का एकमात्र उद्देश्य यही है कि किसानों को पीएम किसान स्कीम की तरह किसान कल्याण योजना के माध्यम से भी आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके ताकि उनकी आय में बढ़ोतरी हो और वह आत्मनिर्भर हो सके। क्योंकि जब किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी तभी देश के पूरे मार्केट पर तेजी का माहौल आएगा। इसीलिए किसानों को इस योजना के माध्यम से सालाना ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
मध्य प्रदेश में किसानों को मिल रहे हैं सालाना 12000 रुपए
किसान भाइयों हम सब अच्छी तरह से जानते हैं कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पीएम किसान योजना के माध्यम से ₹2000 की तीन किस्तों के जरिए किसानों को वार्षिक ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी प्रकार ही मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से पहले किसानों को वार्षिक ₹4000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी किंतु अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस धनराशि में बढ़ोतरी करते हुए 4000 के बदले ₹6000 देने का ऐलान किया है।
यानी कि मध्य प्रदेश राज्य के किसानों को अब ₹6000 केंद्र सरकार की तरफ से और ₹6000 मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से प्राप्त होंगे इसी तरह कुल मिलाकर मध्य प्रदेश के किसानों को ₹12000 सालाना होने वाले हैं।
क्या आप जानते है आप भी लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ उठाकर अपनी बच्चियों की शिक्षा के लिए सरकार से सहायता प्राप्त कर सकते हो।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना एमपी के लाभ एवं विशेषताएं (Benefits)
- दोस्तों मध्य प्रदेश के किसानों को अब दोहरा फायदा होने जा रहा है।
- पहले मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना के माध्यम से ₹4000 सालाना दिए जाते थे अब इस राशि में बढ़ोतरी करते हुए ₹6000 दिए जाएंगे।
- इस योजना के माध्यम से किस आत्मनिर्भर वह सशक्त बन सकेंगे।
- योजना के तहत दी जाने वाली ₹6000 की धनराशि लाभार्थी किसान के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से जमा कर दी जाएगी।
- Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
- किसान भाइयों को सालाना ₹12000 प्राप्त होने से वह अपने किसानी कार्य में जरूरी मशीनरी को आसानी से खरीद कर और बेहतर तरीके से खेती कर सकेंगे ताकि उनकी उपज में भी बढ़ोतरी होगी।
Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana में पात्रता (Eligibility)
- इस योजना के माध्यम से केवल मध्य प्रदेश के किसानों को ही लाभ प्रदान किया जाएगा।
- जो भी किस प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी होंगे उन्हें ही इस किसान कल्याण योजना का लाभ प्राप्त होगा।
- आवेदक के पास कृषि योग्य भूमि होनी अनिवार्य है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए केवल लघु सीमांत किसान ही पात्र होंगे।
ऑनलाइन आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज (Documents)
- आवेदक किसान का आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- किसान क्रेडिट कार्ड
- मोबाइल नंबर तथा पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Online Application Process)
किसान भाइयों अब जाहिर सी बात है कि अगर आप मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको पीएम किसान योजना में ऑनलाइन आवेदन करना होगा जैसे ही आपका पीएम किसान योजना में ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा तो वह ऑटोमेटिक ही आपका मुख्यमंत्री सम्मान निधि योजना में आवेदन माना जाएगा। इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1: सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
स्टेप 2: जैसे ही आप ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
स्टेप 3: जैसे ही आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुले तो आपको थोड़ा सा स्क्रॉल डाउन करना है और Farmer Corner के सेक्शन में New Farmer Registration के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 4: अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर लेना है।

स्टेप 5: इसके बाद आपको Search के बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप 6: जैसे ही आप सच के बटन पर क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें पूछी गई सभी जानकारी को आप ध्यानपूर्वक दर्ज कर ले और जरूरी दस्तावेजों को भी अपलोड कर ले।
स्टेप 7: सभी जानकारी दर्ज होने के पश्चात आखिर में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
इस प्रकार से आप Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Online Apply कर सकेंगे।
Login @ Kisan Kalyan Yojana Portal
- सबसे पहले आपको स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रिवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन यानी की SAARA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- जैसे ही आप डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलेगा जिसमें आपको Login के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपकी मोबाइल स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुल जाएगा जिसमें आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से लॉगिन कर सकेंगे।

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा किसानों का ब्याज माफ करने के लिए मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना शुरू की गई। आवेदन करने के लिए आप भी उस आर्टिकल को पढ़ सकते है।
मुख्यमंत्री सम्मान निधि योजना की लिस्ट देखने की प्रक्रिया (CM Kisan Beneficiary List)

- किसान भाईयों पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में जिस भी किसान भाइयों का नाम है वह सभी मुख्यमंत्री सम्मान निधि योजना के लाभार्थी है। इसीलिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके किसान कल्याण योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट देख सकते हैं।
- सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है। (https://pmkisan.gov.in/)
- जिसमें आपको “फार्मर कॉर्नर” के सेक्शन में “बेनिफिशियरी लिस्ट” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आप अपने राज्य, जिला, ब्लॉक एवं गांव का चयन करेंगे।
- चयन होने के पश्चात आप जैसे ही Get Data केमिकल पेपर क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर लाभार्थी किसानों की लिस्ट खुल जाएगी।
Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana में Dashboard देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आप SAARA की Official Website पर जाएं। (https://saara.mp.gov.in/)
- अब होम पेज पर आप Kisan Kalyan Yojana के विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा।
- जिससे आप Dashboard देख सकते है।
- जिसमे आप अपने जिले, ब्लॉक एवं गांव का चयन करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Helpline Number
दोस्तों यदि आपको किसान कल्याण योजना की किस्त नहीं मिली या फिर अन्य किसी शिकायत दर्ज करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। कॉल करने का समय सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक का है।
- किसान कल्याण योजना का हेल्पलाइन नंबर:- 0755-2700803 (Monday to Saturday)
होम पेज | यहां क्लिक करें |
मध्यप्रदेश की अन्य सरकारी योजनाएं | यहां क्लिक करें |
दूसरे रीडर्स की मनपसंद योजनाएं:
- मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पेमेंट कैसे देखें?
- मामा की रोटी योजना
- मिलेट मिशन योजना
- गांव की बेटी स्कॉलरशिप
- मध्यप्रदेश पशुपालन योजना
FREE TIP: 👉 “Kisan Kalyan Yojana by Pranav Patel” इस कीवर्ड को गूगल में Search करते ही आप इस लेख को फिर से पढ़ सकेंगे।
FAQs: CM Kisan Kalyan Yojana MP
प्रश्न: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में ₹6000 कब से मिलेंगे?
उत्तर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जून 2023 में ऐलान किया है इसलिए हो सकता है कि इस वर्ष से ही ₹6000 मिलना शुरू हो जाए।
प्रश्न: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत कब हुई?
उत्तर: इस योजना की शुरुआत 25 सितंबर, 2020 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई है।
प्रश्न: क्या मध्य प्रदेश के सभी किसानों को मुख्यमंत्री सम्मान निधि का लाभ मिलेगा?
उत्तर: जी नहीं, जो भी किसान पीएम किसान योजना में लाभार्थी होंगे केवल उन्हें ही इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
प्रश्न: किसान कल्याण योजना का पैसा कैसे दिया जाता है?
उत्तर: डीबीटी के माध्यम से डायरेक्ट बैंक खाते में।
प्रश्न: किसान कल्याण योजना का पैसा कब आएगा?
उत्तर: इस योजना के तहत पैसा साल में तीन बार ₹2000 की किस्त में मिलता है। इसलिए हर 4 महीने में आपको किसान कल्याण योजना का पैसा प्राप्त होगा।