झारखंड मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना 2023: जाने 20 लाख पुरस्कार राशि कैसे मिलेगी | Mukhyamantri Panchayat Protsahan Yojana Jharkhand in Hindi

(Jharkhand Mukhyamantri Panchayat Protsahan Yojana Kya hai | मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना क्या है | उद्देश्य | लाभ एवं विशेषताएं | पंचायतों का चयन (Selection) | कब शुरू हुई | पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार राशि का विवरण | How to Apply Online)

Mukhyamantri Panchayat Protsahan Puraskar Yojana Jharkhand 2023: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा झारखंड राज्य के लोगों को विभिन्न प्रकार के लाभ मुहैया करने हेतु कई तरह की सरकारी योजनाओं का आगाज किया गया है। किंतु इस बार की कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्राम पंचायत को बेहतर बनाने हेतु एक नवीनतम योजना का आविष्कार किया है। इस योजना करना मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना है। Mukhyamantri Panchayat Protsahan Puraskar Yojana 2023 के तहत अलग-अलग ग्राम पंचायत को ₹10 लाख से लेकर 20 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना झारखंड से जुड़ी सारी जानकारी से अवगत कराते हैं। ताकि आप भी इस योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सके।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Mukhyamantri Panchayat Protsahan Yojana Jharkhand in Hindi | झारखंड मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना क्या है

Table of Contents

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना क्या है? (Mukhyamantri Panchayat Protsahan Puraskar Yojana Jharkhand in Hindi 2023)

5 अक्टूबर के दिन आयोजित की गई कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना को लागू कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत के साथ-साथ जिला परिषद को भी प्रोत्साहन राशि के रूप में 10 लाख रुपए से लेकर 20 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। ताकि ग्रामीण स्तर पर पंचायत में स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े कार्य को आसानी से किया जा सके। दूसरे शब्दों में बताएं तो इन दो पहलुओं को जो भी पंचायत ग्रामीण स्तर पर अच्छा कार्य कर रही होगी उन्हें Mukhyamantri Panchayat Protsahan Yojana Jharkhand के तहत लाभ मिलेगा।

झारखंड मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत तीन प्रकार की कैटेगरी सुनिश्चित की गई है। जिसके अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत के साथ-साथ जिला परिषद को भी पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी जिसकी अधिक जानकारी के लिए इस लेख को आगे जरुर पढ़ें।

Quick Look – CM Panchayat Protsahan Yojana 2023

योजना का नाममुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना
शुरू की गईसीएम हेमंत सोरेन जी द्वारा
कब शुरू हुई5 अक्टूबर, 2023 के दिन
राज्यझारखंड
उद्देश्यपंचायतों को प्रोत्साहन देना
पुरस्कार राशि10 लाख से 20 लाख रुपए
आधिकारिक वेबसाइटजल्द शुरू होगी
टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिएयहां क्लिक करें

झारखंड मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का उद्देश्य

झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की जा रही मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना का एकमात्र मुख्य लक्ष्य पंचायत का विकास करना है। क्योंकि केवल उन्हीं पंचायत को पुरस्कार राशि प्राप्त हो सकती है जो पंचायत स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े कार्यों को प्रमोट करें और वह खुद उसका पालन करें।

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत दिए जाने वाले पुरस्कार का विवरण

इस योजना के अंतर्गत झारखंड राज्य सरकार द्वारा पंचायत को तीन पुरस्कार का लाभ प्रदान किया जाएगा जिसकी पूरी जानकारी नीचे दे रखी है।

प्रथम पुरस्कार: उत्कृष्ट पंचायत पुरस्कार योजना

प्रथम पुरस्कार की श्रेणी में झारखंड राज्य के प्रत्येक जिले से एक ग्राम पंचायत को सेलेक्ट किया जाएगा और उन्हें 10 लाख रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यानी की 24 ग्राम पंचायत को इस योजना के तहत 10 लाख रुपए का पुरस्कार प्राप्त होगा। इसके अलावा पांच प्रखंड पंचायत को जो कि हर एक प्रमंडल से चयनित की जाएगी जिन्हें 15 लख रुपए का पुरस्कार प्राप्त होगा। इससे अतिरिक्त पूरे राज्य में से दो जिला परिषद का भी चयन किया जाएगा जिन्हें 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता पुरस्कार के रूप में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदान की जाएगी।

द्वितीय पुरस्कार: स्वच्छ एवं स्वस्थ पंचायत पुरस्कार योजना

मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना झारखंड के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार में भी प्रथम पुरस्कार की तरह ही 24 ग्राम पंचायत को 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता, पांच प्रखंड पंचायत को 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और दो जिला परिषद पंचायत को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

तृतीय पुरस्कार: ग्राम सभा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना

इस पुरस्कार के तहत झारखंड राज्य के 48 ग्राम सभा को ₹400000 की आर्थिक वित्तीय सहायता मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा अन्य पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।

भारत सरकार द्वारा किसानों को अधिक सहायता पहुचाने हेतु पीएम किसान ऋण पोर्टल की शुरुआत की है।

Mukhyamantri Panchayat Protsahan Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना झारखंड को 5 अक्टूबर के दिन आयोजित की गई कैबिनेट बैठक के दौरान मंजूरी प्रदान की गई है।
  • इस योजना के चलते झारखंड में ग्राम पंचायत का विकास संभव हो सकेगा।
  • ग्राम पंचायत का विकास होने की वजह से अंत में उसका फायदा ग्रामीण लोगों को ही होने वाला है।
  • Mukhyamantri Panchayat Protsahan Puraskar Yojana 2023 के तहत मुख्यतः तीन प्रकार के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे जिसकी विस्तृत जानकारी ऊपर दे रखी है।
  • इस योजना के तहत केवल ग्राम पंचायत को ही नहीं बल्कि प्रखंड पंचायत के साथ-साथ जिला परिषद को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
  • ग्राम पंचायत को ₹10 लाख प्रखंड पंचायत को 15 लाख रुपए और जिला परिषद को 20 लाख रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

कैसे होगा पंचायतों का चयन? (Selection Process in Jharkhand Panchayat Protsahan Yojana – How to Apply Online)

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना को हाल ही में झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है। किंतु इस योजना की घोषणा के समय पर ग्राम पंचायत, प्रखंड पंचायत और जिला परिषद का चयन किस प्रकार से किया जाएगा उसकी जानकारी राज्य सरकार द्वारा अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई। आने वाले समय में जैसे ही सिलेक्शन प्रोसेस राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक की जाती है तो तुरंत ही हम आपको इसी वेबसाइट के जरिए सबसे पहले अपडेट प्रदान करेंगे। इसी अपडेट को प्राप्त करने के लिए आप हमसे व्हाट्सएप या फिर टेलीग्राम पर जुड़ सकते हैं या फिर इस आर्टिकल को बुकमार्क करके रख सकते हो।

Conclusion

प्यारे दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल के जरिए मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना से जुड़ी सारी जानकारी से अवगत कराया है। इतना ही नहीं बल्कि इस योजना से जुड़ी कोई भी अपडेट भविष्य में सरकार द्वारा जारी की जाती है तो तुरंत ही हम आपको इसी आर्टिकल के जरिए साझा करेंगे। आपको इस योजना से जुड़ा कोई भी प्रश्न है तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं।

होम पेजयहां क्लिक करें
झारखंड की अन्य योजनाएंयहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें:

FAQs: Mukhyamantri Panchayat Protsahan Yojana

प्रश्न: मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना कब शुरू हुई?

उत्तर: 5 अक्टूबर, 2023

प्रश्न: मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना किस राज्य की है?

उत्तर: झारखंड

प्रश्न: झारखंड पंचायत प्रोत्साहन योजना में ग्राम पंचायत को कितना पुरस्कार मिलता है?

उत्तर: 10 लाख रुपए

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now