PM Kisan Rin Portal (KRP) 2023: अब किसानों को आसानी से मिलेगी कम ब्याज पर लोन

(PM Kisan Rin Portal Online Apply 2023 | किसान ऋण पोर्टल क्या है | Login @ fasalrin.gov.in | पीएम किसान ऋण पोर्टल (केआरपी) क्या है | घर घर केसीसी अभियान की हुई शुरुआत | Kisan Rin Portal Loan Application Online | किसान ऋण पोर्टल से लोन कैसे लें | लाभ एवं विशेषताएं)

Kisan Rin Portal Registration 2023: भारत सरकार द्वारा देश में किसानों की आय को 2 गुना करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के चलते किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से सस्ते ब्याज दर वाला लोन भी मुहैया कराया जाता है। ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान केसीसी लोन का लाभ उठाकर अपना आर्थिक पक्ष मजबूत कर सके। अब इस प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार द्वारा एक पोर्टल शुरू किया गया है जिसका नाम पीएम किसान ऋण पोर्टल है। Kisan Rin Portal 2023 के तहत अब किसानों को लोन लेने में आसानी रहेगी।

इतना ही नहीं वल्कि जिन किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं है उनके लिए भी घर-घर केसीसी अभियान की शुरुआत की गई है। तो लिए इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको प्रधानमंत्री किसान ऋण पोर्टल (KRP) से जुड़ी सारी जानकारी से अवगत कराते हैं ताकि आप भी केसीसी लोन का लाभ आसानी से उठा सके।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

पीएम किसान ऋण पोर्टल क्या है? (PM Kisan Rin Portal in Hindi 2023)

किसान भाइयों के केआरपी यानी कि किसान ऋण पोर्टल की शुरुआत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा गणेश चतुर्थी के दिन की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से अब किसानों तक किसान क्रेडिट कार्ड यानी की केसीसी के तहत मिलने वाली क्रेडिट सुविधा की पहुंचे किसानों तक होनी आसान हो जाएगी। PM Kisan Rin Portal एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है जहां पर केसीसी धारक किसानों का डाटा, लोन वितरण की जानकारी, लोन में मिलने वाली ब्याज सहायता की जानकारी और योजना की प्रगति की जानकारी एक ही जगह पर प्राप्त हो सकेगी।

Kisan Rin Portal (केआरपी) के माध्यम से किसानों को ब्याज दर में माफी का भुगतान करने के लिए यह पोर्टल सुविधा प्रदान करेगा ताकि सीधा किसानों को लाभान्वित किया जा सके। इतना ही नहीं बल्कि इस पोर्टल के जरिए सरकार को यह भी मालूम हो सकेगा की किन किसानों को अब तक KCC नहीं मिला और उनका मूल्यांकन करने में भी सरकार को सहायता मिलेगी।

Quick Look – किसान ऋण पोर्टल (केआरपी)

पोर्टल का नामपीएम किसान ऋण पोर्टल (KRP)
शुरू किया गयावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा
कब शुरू हुआ19 सितंबर, 2023 के दिन
विभागकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
उद्देश्यकिसानों तक ऋण की पहुंच में आसानी प्रदान करना
लाभार्थीदेश के किसान भाई
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://fasalrin.gov.in/
टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिएयहां क्लिक कीजिए

KRP – किसान ऋण पोर्टल का उद्देश्य (Objective)

भारत सरकार किसी न किसी माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता प्राप्त हो इसलिए नवीनतम सरकारी योजनाओं का संचालन करती है। इसी प्रकार किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को सस्ते ब्याज दर पर 3 लाख रुपए का लोन उपलब्ध करवाया जाता है। किंतु कई किसानों को इसकी जानकारी नहीं होने की वजह से वह इस लोन का फायदा भी नहीं उठा सकते इसलिए किसानों तक लोन की सहायता की पहुंच अधिक आसान करने के उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री किसान ऋण पोर्टल को शुरू किया गया है।

भारत सरकार ने अब पशुधन से जुड़े उद्योगों को भी क्रेडिट गारंटी देने हेतु पशुधन ऋण गारंटी योजना की शुरुआत कर दी है।

घर घर केसीसी अभियान की हुई शुरुआत

किसान भाइयों जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि अभी तक ऐसे कई किसान है जिनको यह नहीं मालूम है कि उन्हें सस्ता ब्याज दर वाला लोन चाहिए तो वह किसान क्रेडिट कार्ड यानी की केसीसी के माध्यम से ले सकता है। इसीलिए ऐसे किसानों को केसीसी के प्रति जागरूक बनाने के लिए घर-घर केसीसी अभियान की शुरुआत की गई है। ताकि अब तक जो भी किसान KCC के लाभ से वंचित है उन्हें भी इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

पीएम मोदी द्वारा व्हाट्सप्प पर चैनल बनाई गई है जिसे आप फॉलो कर सकते हो और अपनी व्हाट्सप्प चैनल बनाने के लिए How to Create WhatsApp Channel in Hindi पर जरूर क्लिक करें।

पीएम किसान ऋण पोर्टल (KRP) के लाभ एवं विशेषताएं

  • आपको हम बता देना चाहते हैं कि पहले ऐसी कोई सुविधा नहीं थी कि जिसमें केसीसी ऋण धारकों की जानकारियां किसी एक जगह पर उपलब्ध हो किंतु अब यह किसान ऋण पोर्टल के जरिए संभव हो सकेगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से पात्र किसानों तक लोन की सहायता प्रदान करने में आसानी रहेगी।
  • PM Kisan Rin Portal 2023 के तहत किसानों के डाटा के साथ साथ kcc के तहत की गई लोन के वितरण की जानकारी और ब्याज सहायता को जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी।
  • इस पोर्टल को विकसित करने का मुख्य मकसद केसीसी का लाभ उठाने में चूक गए किसानों तक लाभ की पहुंच को आसान बनाया जाएगा।
  • रिपोर्ट के अनुसार 30 मार्च, 2023 तक 8.85 करोड़ रुपए का लोन 7.35 करोड़ केसीसी खाता धारकों को सरकार ने मंजूर कर दिया है।
  • इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2023-24 के तहत 5 महीनों में 6573.50 करोड़ रुपए का लोन किसानों को दिया भी जा चुका है।

PM Kisan Rin Portal (केआरपी) Official Website

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 में गणेश चतुर्थी के दिन यानी की 19 सितंबर 2023 के दिन किसान ऋण पोर्टल की शुरुआत की गई है। यदि आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहते हैं तो इस Kisan Rin Portal Website Direct Link का सहारा ले सकते हो।

Kisan Rin Portal Login @ fasalrin.gov.in

स्टेप 1: सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

स्टेप 2: ऊपर के हेडिंग में दी गई लिंक पर क्लिक करने से आप ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।

स्टेप 3: अब होम पेज पर आपको Users के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4: अब आपकी स्क्रीन पर Login का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है।

स्टेप 5: अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। जिसमे आपको अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।

Note: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आपका जो यूजरनेम और पासवर्ड है वो ही यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करना है।

स्टेप 6: अब आपको Login के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

इस प्रकार से आप आसानी से Kisan Rin Portal पर लॉगिन कर सकते हैं।

मेरा बिल मेरा अधिकार योजना एप के जरिए देश का हर एक किसान भारत सरकार से हर महीने 10 हजार से लेकर 10 लाख रुपए का इनाम जीत सकते हो।

Kisan Rin Portal पर उपलब्ध जानकारी

इस पोर्टल पर दी हुई जानकारी की सूची नीचे दे रखी है।

  • Eligibility
  • Schemes
  • Loan Quantum
  • Delivery Channel
  • Video Gallery
  • Photo Gallery
  • Tutorials
  • Circulars
  • Total No. Of Banks
  • Total No. Of KCC Applications

Conclusion: हमने आपको पीएम किसान ऋण पोर्टल से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध करवाती है यदि भविष्य में इस पोर्टल से जुड़ा कोई भी नया अपडेट सरकार द्वारा जारी किया जाता है तो तुरंत ही हम आपको इसी आर्टिकल के जरिए सबसे पहले प्रदान करेंगे। इस नए अपडेट को प्राप्त करने के लिए आप हमसे व्हाट्सएप या फिर टेलीग्राम पर जुड़ सकते हैं।

होम पेजयहां क्लिक कीजिए
अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक कीजिए

इसे भी पढ़ें:

FAQs: PM Kisan Rin Portal 2023 (केआरपी)

प्रश्न: किसान ऋण पोर्टल कब शुरू हुआ?

उत्तर: 19 सितंबर, 2023 के दिन

प्रश्न: पीएम किसान ऋण पोर्टल पर कोन सी सुविधा उपलब्ध है?

उत्तर: केसीसी से जुड़ी जानकारी

प्रश्न: क्या सभी किसानों के लिए केआरपी पोर्टल शुरू हुआ है?

उत्तर: जी नहीं, केवल केसीसी धारकों के लिए ही इस पोर्टल को शुरू किया गया है।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now