गोबर धन योजना क्या है और GOBAR-Dhan Portal पर कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Gobar Dhan Yojana in Hindi 2023

( GOBAR Dhan Yojana in Hindi 2023 | Gobar Dhan Portal Online Registration | गोबर धन योजना से क्या लाभ होंगे | आवेदन प्रक्रिया | आधिकारिक वेबसाइट | हेल्पलाइन नंबर | उद्देश्य | गोबर धन से किसानों को क्या लाभ? )

Gobar Dhan Scheme in Hindi: इस गोबर धन योजना को सबसे पहले तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा घोषित किया गया था। इस योजना का मुख्य लक्ष्य भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में गोबर के कचरे को सही जगह पर निवेश करके वेस्ट में से बेस्ट बनाने की ओर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लाना है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से आप गोबर धन स्कीम की ए टू जेड जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जैसे की हाल ही में भारत सरकार द्वारा गोबरधन पोर्टल को शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से कोई भी प्राइवेट या सरकारी संस्था बायोगैस प्लांट स्थापित करना चाहती है तो वह गोबर धन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकती है इसके अलावा आप भी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

आपको बता देना चाहते हैं कि देश के किसान मवेशियों के गोबर और खेती में उत्पादित कचरे को सरकार को बेचकर अधिक आय अर्जित करने में गोबरधन योजना बहुत काम आने वाली है। तो चलिए असल में जानते हैं की क्या है यह गोबर धन योजना?

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Gobar Dhan Yojana in Hindi | गोबर धन योजना क्या है

Table of Contents

गोबर धन योजना क्या है? (Gobar Dhan Scheme in Hindi 2023)

दोस्तों जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि गोबर धन योजना को वर्ष 2018 में घोषित किया गया था। GOBAR Dhan का पूरा नाम गैल्वनाइजिंग ऑर्गेनिक बायो-एग्रो रिसोर्सेज धन योजना है। इस योजना का मुख्य मकसद भारत सरकार आने वाले वर्षों में देश के प्रत्येक जिलों में एक क्लस्टर स्थापित करने वाली है जिसके माध्यम से उस जिले के किसान अपने मवेशियों के गोबर और खेती से बचा कचरा जैसे की सुखा छोड़ और पते को सरकार से बेच सकेंगे। जिससे आने वाले वर्षों में किसानों की आय में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके साथ-साथ गोबर धन योजना से भारत देश के गांव में स्वच्छता देखने को मिलेगी। भारत सरकार इस तरह से इकट्ठे किए गए गोबर का उपयोग बायोगैस और सीएनजी गैस बनाने में करेगी।

Gobar-dhan Yojana Latest News

इस विभाग से आपको इस योजना से जुड़ी सारी लैटस्ट खबरे मिलेगी।

गोबर धन पोर्टल पर अब तक 1200 गोबर प्लांट के लिए हुआ रजिस्ट्रेशन

29th July, 2023: आपको बता दें की सरकार द्वारा गोबर धन पोर्टल की शुरुआत 01 जून के दिन की गई थी। जिसमे केवल 2 महीनों के भीतर ही 1200 गोबर प्लांट बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा चुके है। जिसमे से 320 CBG यानि की कम्प्रेस बायो गैस प्लांट के लिए आवेदन हुए है। इसमे से 52 CBG ऐसे है जो पूरे दिन में 6600 टन वैस्ट को प्रोसेस करने की कपैसिटी रखते है जिससे प्रति दिन 300 टन बायो गैस पैदा हो सकेगा।

गोबर धन योजना का बजट स्ट्रक्चर (Budget Structure)

आपको बता देना चाहते हैं कि वैसे तो गोबर धन योजना को केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गई है किंतु इस योजना में राज्य सरकार भी वित्त पोषित करेगी। फिलहाल तो Gobar Dhan Yojana का बजट केंद्र सरकार द्वारा नहीं घोषित किया गया किंतु जो भी वित्त पोषित आने वाले वर्षों में किया जाएगा उसमें 60-40 के अनुपात से किया जाएगा। यानी की योजना को धरातल पर लाने के लिए जो भी निवेश किया जाएगा उसमें से 60% बजट केंद्र सरकार का होगा और 40% बजट राज्य सरकार को देना होगा.

Quick Look – GOBAR-Dhan Yojana

🟠 योजना का नाम🟢 गोबर धन योजना
🟠 शुरू की गई🟢 केंद्र सरकार द्वारा
🟠 कब शुरू हुई🟢 वर्ष 2018 में
🟠 योजना का लक्ष्य🟢 देश के गांवों में समृद्धि लाना और वेस्ट में से एनर्जी का उत्पादन करना
🟠 आवेदन प्रक्रिया🟢 ऑनलाइन
🟠 आधिकारिक वेबसाइट🟢 https://sbm.gov.in/gbdw20/
🟠 टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए🟢 यहां क्लिक करें

गैल्वनाइजिंग ऑर्गेनिक बायो-एग्रो रिसोर्सेज (GOBAR) धन योजना का उद्देश्य (Objective)

गोबर धन योजना का सबसे पहला उद्देश्य यही है कि ग्रामीण क्षेत्र में जो गंदगी फैली हुई है उन्हें नष्ट करना और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले किसानों की आय में बढ़ोतरी करना। केंद्र सरकार द्वारा Gobar Dhan Yojana को शुरू करके एक तीर से दो निशाने साधने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि इस योजना के माध्यम से एक और गांव में स्वच्छता आएगी और दूसरी ओर किसान मवेशियों के गोबर को बेचकर अधिक आय भी अर्जित कर सकेगा। इसके साथ-साथ सरकार इस कचरे का उपयोग करके बायोगैस और बायो सीएनजी गैस का उत्पादन भी करेगी। जिसके कारण पूरे भारतवर्ष में प्रदूषण को कम किया जाएगा।

GOBAR Dhan Yojana के लाभ (Benefits)

  • Waste to Wealth:- दोस्तों इस योजना का सफल संचालन करके भारत सरकार गांव में अभी तक किसानों द्वारा गाय और भैंस के गोबर को वेस्ट माना जा रहा था उसी में से ही बायोगैस और सीएनजी गैस उत्पन्न करके वेल्थ उत्पन्न की जाएगी। यानी कि किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी और सरकार बायोगैस भी पैदा कर सकेगी। सरकार ने वर्ष 2023 के बजट में यह जानकारी दी है की आगामी वर्षों में 500 वैस्ट टू वेल्थ प्लांट स्थापित किए जाएंगे।
  • Waste to Energy:- दोस्तों जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि गए और भैंस के गोबर से बायोगैस और सीएनजी गैस पैदा की जाएगी। यानी कि गोबर धन योजना वेस्ट टू एनर्जी के सिद्धांत पर काम करेगी।
  • ईंधन की पूर्ति:- इस योजना को पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा बायोगैस और सीएनजी गैस उत्पन्न किया जा सके। दोस्तों हम समझते हैं कि भारत में पेट्रोल और डीजल की काफी कमी रहती है। इस कमी को पूरा करने में अप्रत्यक्ष रूप से गोबर धन योजना कारगर साबित होगी।
  • प्राइवेट सेक्टर की कंपनियां आकर्षित होगी:- दोस्तों इस योजना के माध्यम से अधिक से अधिक पशुओं के मल मूत्र को एकत्रित किया जाएगा जिसके माध्यम से बायोगैस और बायो सीएनजी गैस पैदा करने के लिए प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों की रुचि बढ़ेगी।
  • भारत में स्वच्छता अभियान को गति मिलेगी:- दोस्तों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है जिसके माध्यम से खास करके गांवों में कचरे का सही तरीके से प्रबंधन होने से स्वच्छता अभियान को बढ़ावा मिलेगा।
  • किसानों को आत्मनिर्भर करना:- दोस्तों गोवर्धन योजना के माध्यम से किसान पशुपालन की ओर अधिक ध्यान देगा क्योंकि पशुपालन ही गांव में एकमात्र ऐसा व्यवसाय है जो किसानों को अधिक आय अर्जित करने में सहायता करता है। ज्यादा से ज्यादा किसान पशुपालन का व्यवसाय करके अधिक आय अर्जित करने में सक्षम होंगे जिसकी वजह से वह आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

गोबर धन योजना की मुख्य विशेषताएं (Features)

  • GOBAR Dhan Portal:- दोस्तों भारत सरकार द्वारा गोबर धन योजना के अंतर्गत गोबर धन पोर्टल का शुभारंभ किया गया है जिसके माध्यम से किसान और जो भी प्राइवेट और सरकारी क्षेत्र की संस्था अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती है।
  • योजना में जिलों का चयन:- गोबर धन योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा 115 जिलों का चयन किया गया है जिसे रोल मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। जहां पर पूरी तरह से गोबर धन योजना शुरू की जाएगी।
  • साझीदारी:- दोस्तों यदि ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी किसान व्यक्तिगत या फिर किस संगठन या फिर स्वयं सहायता समूह बायोगैस संयंत्र स्थापित करना चाहती है तो वह स्वतंत्र है।
  • कचरे का प्रबंधन:- हम जानते हैं कि देश के गांव में अधिक कचरा फैला होता है जिसमें मुख्यतः खेती का कचरा अधिक होता है जैसे की गाय और भैंस का गोबर और खेती से निकले अपशिष्ट पदार्थ आदि। इस सभी कचरे का उपयोग करके गोबर धन योजना 2023 के माध्यम से बायोगैस उत्पन्न किया जाएगा।
  • प्रदूषण में कमी आना:- इस योजना के माध्यम से आने वाले समय में लोगों को पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता नहीं रखनी पड़ेगी। क्योंकि बायोगैस और सीएनजी गैस का उत्पादन गोबर धन योजना के माध्यम से अधिक से अधिक किया जाएगा जिसका उपयोग करके पेट्रोल और डीजल निर्भरता कम होने वाली है।

गोबर धन योजना में पात्रता

  • आवेदक भारत का नागरिक और ग्रामीण क्षेत्र का होना जरूरी है।
  • ग्रामीण क्षेत्र में केवल किसानों को ही आवेदन के लिए पात्र माना जाएगा।
  • कोई भी प्राइवेट या फिर सरकारी संस्था बायोगैस का प्लांट स्थापित कर सकती है।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • कंपनी के दस्तावेज (बायोगैस स्थापित करने हेतु)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

GobarDhan Yojana में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

स्टेप 1: सबसे पहले आपको गोबर धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।

स्टेप 2: ऊपर दी गई लिंक पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।

स्टेप 3: अब होम पेज पर आपको Registration के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 4: जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।

स्टेप 5: अब इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी आपको ध्यानपूर्वक दर्ज करनी है।

स्टेप 6: जैसे ही सभी जानकारी दर्ज हो जाती है उसके पश्चात अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 7: जैसे ही आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा तो आपको एक संख्या दी जाएगी जिसे आपको सेव करके रख लेनी है।

Gobar Dhan Portal पर बायोगैस स्थापित करने हेतु Online Registration करने की प्रक्रिया

दोस्तों हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा गोबर धन पोर्टल की शुरुआत की गई है आप इस पोर्टल के माध्यम से यदि बायोगैस या फिर बायो सीएनजी गैस का प्लांट स्थापित करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको गोबर धन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।

स्टेप 2: अब आपकी स्क्रीन पर गोबर धन पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा।

स्टेप 3: अब होम पेज पर आप जैसे ही थोड़ा सा स्क्रॉल डाउन करेंगे तो आपको “Unified Registration Portal for GOBARdhan” का विकल्प दिखाई देगा जिसमें आपको Click Here के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Gobar Dhan Portal

स्टेप 4: अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको “Register your Biogas/CBG/Bio CNG Plant” के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

Gobardhan yojana

स्टेप 5: अब फिर से आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा जिसमें आपको Click Here to Register के विकल्प का चयन कर लेना है।

Gobar dhan scheme in hindi

स्टेप 6: अब आपकी स्क्रीन पर GOBARdhan Yojana Online Registration Form खुल जाएगा। जिसमे पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज कर लेना है।

GOBARdhan Yojana Online Registration

स्टेप 7: आखिर में आपको Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

इस प्रकार से आप बायोगैस, बायो सीएनजी गैस प्लांट हेतु Gobardhan Yojana Online Registration कर सकते हैं।

Steps to Login on GOBARdhan Portal

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। (https://sbm.gov.in/gbdw20/)
  • जैसे ही आपकी स्क्रीन पर ऑफिशियल वेबसाइट का होम पेज खुले तो वहा पर मुख्य मेनू में आपको Login के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज होने के बाद आपको Login के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप आसानी से GOBAR Dhan Portal Login कर सकते हो।

निष्कर्ष

गोबर धन योजना (GOBARdhan Scheme) स्वच्छता और ईंधन के रूप में एक महत्वपूर्ण योजना साबित हो सकती है। योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को भी फायदा होने जा रहा है और शहरी क्षेत्र में जो भी प्राइवेट और सरकारी संस्था बायोगैस या फिर बायो सीएनजी गैस प्लांट स्थापित करना चाहती है उनको भी फायदा होने जा रहा है। सरकार बहुत जल्द ही इस योजना को पूरे देश में लागू कर सकती है जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र के किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके। इसी प्रकार से नई-नई सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने हेतु आप हमारी टेलीग्राम चैनल या फिर व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हो।

होम पेजयहां क्लिक करे
केंद्र सरकार की अन्य योजनाएंयहां क्लिक करें

दूसरे रीडर्स की मनपसंद योजनाएं:

FREE TIP: 👉 “GOBARdhan Yojana by Pranav Patel” इस कीवर्ड को गूगल में Search करते ही आप इस लेख को फिर से पढ़ सकेंगे।

FAQs: GOBARdhan Yojana 2023

प्रश्न: गोबर धन योजना कब शुरू हुई?

उत्तर: वर्ष 2018 में

प्रश्न: गोबर धन योजना से किसानों को क्या फायदा है?

उत्तर: इस योजना से किसान अपनी गाय, भैंस आदि के गोबर को बेच कर अधिक आय अर्जित कर सकता है।

प्रश्न: गोबर धन स्कीम से बायोगैस पैदा किया जा सकता है?

उत्तर: जी हां, बिलकुल।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now