स्वदेशी गौ संवर्धन योजना से मिलेगा 80 हजार का अनुदान (बीमा/ट्रांसपोर्ट) | Svadeshi Gau Samvardhan Yojana UP Apply in Hindi

(Svadeshi Gau Samvardhan Yojana UP in Hindi | मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना क्या है | पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज | Uttar Pradesh Swadeshi Gau Samvardhan Yojana Online Apply 2023 | लाभ एवं विशेषताएं | कैसे करें आवेदन | उद्देश्य)

UP Swadeshi Gau Samvardhan Yojana 2023: दोस्तों उत्तर प्रदेश राज्य में स्वदेशी नस्ल की गायों के रखरखाव के साथ-साथ राज्य को दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में अव्वल बनाने के लिए सरकार द्वारा कई तरह की नई-नई सरकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं में सरकार की ओर से एक और नई सरकारी योजना जोड़ी जा रही है जिसका नाम उत्तर प्रदेश स्वदेशी गौ संवर्धन योजना है। Mukhyamantri Svadeshi Gau Samvardhan Yojana 2023 के अंतर्गत पशुपालकों को स्वदेशी नस्ल की गाय खरीदने पर ट्रांसपोर्ट के खर्चे के साथ-साथ बीमा भी प्रदान किया जाएगा।

तो यदि आप भी स्वदेशी नस्ल की गाय का बीमा करने के साथ-साथ उसके ट्रांसपोर्ट में लग रहे खर्च का लाभ सरकार से लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में अंत तक जरूर बन रहे। क्योंकि इस योजना से जुड़ी सारी जानकारी आपको केवल 2 मिनट का भीतर ही इसी आर्टिकल के जरिए प्राप्त होने वाली है। तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं कि क्या है यह योजना?

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Svadeshi Gau Samvardhan Yojana UP Apply in Hindi | मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना क्या है

Table of Contents

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना क्या है? (Svadeshi Gau Samvardhan Yojana UP in Hindi)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य को दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में टॉप पर लाने के लिए प्रदेश के किसान एवं पशुपालकों को यूपी स्वदेशी गौ संवर्धन योजना के जरिए सब्सिडी प्रदान करने जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता देना चाहते हैं कि इस योजना के अंतर्गत किसान एवं पशुपालकों को स्वदेशी नस्ल की अधिकतम दो गाय खरीदने पर 40% या फिर ₹80000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिसका लाभ उठाकर प्रदेश के पशुपालक आत्मनिर्भर बनकर अधिक आय अर्जित करने में सक्षम हो सकेंगे।

Uttar Pradesh Swadeshi Gau Samvardhan Yojana 2023 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के पशुपालक विभिन्न नस्ल की गाय जैसे कि गुजरात की गीर गाय, पंजाब की साहीवाल और राजस्थान राज्य की थारपारकर जैसी उन्नत नस्ल की गाय खरीदने के लिए स्वतंत्र होंगे। इसके लिए सरकार की ओर से ट्रांसपोर्ट का खर्चा भी इस योजना के अंतर्गत दिया जाएगा।

Quick Look – Swadeshi Gau Samvardhan Yojana

योजना का नामस्वदेशी गौ संवर्धन योजना
शुरू की गईमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा
राज्ययूपी
उद्देश्यस्वदेशी गायों का संवर्धन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के किसान एवं पशुपालक
अनुदानित राशि80,000 रुपए
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिएयहां क्लिक करें

योगी सरकार द्वारा किसानों के खेत को सुरक्षित यानि की आवारा पशु से बचाने के लिए मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना कोशुरू किया गया है।

उत्तरप्रदेश स्वदेशी गौ संवर्धन योजना का उद्देश्य (Objective)

यूपी सरकार द्वारा शुरू की जा रही स्वदेशी गौ संवर्धन योजना का एकमात्र मुख्य मकसद उत्तर प्रदेश राज्य को दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में अव्वल नंबर पर लाना है। इसके अलावा सरकार का मुख्य उद्देश्य दूसरा यह भी है कि प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा किस या फिर पशुपालक उन्नत नस्ल की स्वदेशी गाय का पालन कर उनके दूध से अधिक आय अर्जित कर सके। इस प्रकार से सरकार द्वारा इस योजना के तहत सब्सिडी भी दी जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सके।

स्वदेशी नस्ल की गाय खरीदने पर अनुमति पत्र जारी किया जाएगा

सरकार द्वारा यह निर्देश जारी किए गए हैं कि मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना को प्रथम चरण में राज्य के 18 मंडल मुख्यालय के जनपदों में शुरू किया जाएगा। इसके अंतर्गत जो भी किसान स्वदेशी नस्ल की गाय दूसरे राज्य से खरीदना चाहता है उन्हें मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अनुमति पत्र प्रदान किया जाएगा। ताकि जब भी कोई किसान या फिर पशुपालक दूसरे राज्य से गाय को ट्रांसपोर्ट के जरिए उत्तर प्रदेश में ले जाया जाएगा तब उन्हें किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

सरकार किसानों को मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के माध्यम से 50,000 रुपए कमाने का मौका प्रदान कर रही है।

योजना के तहत महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता

आपकी जानकारी के लिए बता देना चाहते हैं कि Svadeshi Gau Samvardhan Yojana 2023 के अंतर्गत लाभार्थियों को सब्सिडी गाय खरीदने पर, उन गायों का 3 वर्षों का पशु बीमा करने पर, उनके परिवहन एवं पशु ट्रांजिट बीमा करने पर इसके अलावा चारा काटने की मशीन की खरीद एवं गायों के रखरखाव हेतु पशु शेड निर्माण करने पर दी जाएगी। इस योजना का लाभ प्रदान करने में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी यानी की 50% महिला दुग्ध उत्पादकों एवं पशुपालकों को तरजीह दी जाएगी। बाकी बच्चे अन्य 50% में अन्य वर्ग के लोग लाभार्थी बन सकेंगे।

Svadeshi Gau Samvardhan Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना के तहत चलाया जाएगा।
  • इस योजना के चलते उत्तर प्रदेश में भी स्वदेशी नस्ल की उन्नत गाय का पालन संभव हो सकेगा।
  • UP Swadeshi Gau Samvardhan Yojana 2023 के अंतर्गत महिला किसान एवं पशुपालक को 50% तरजीह प्रदान की जाएगी।
  • योजना के तहत सरकार दो गाय खरीदने पर 40% या फिर 80,000 रुपए तक का अनुदान प्रदान करेगी।
  • राज्य के किसान राजस्थान से थारपारकर, गुजरात से गीर और पंजाब से साहीवाल जैसी उन्नत नस्ल की गाय खरीद सकते हैं।
  • दूसरे राज्य से यूपी में गाय को लाने के लिए सरकार द्वारा ट्रांजिट बीमा के साथ अनुमति पत्र दिया जाएगा। ताकि परिवहन में किसी भी समस्या का सामना लाभार्थी को ना करना पड़े।
  • Svadeshi Gau Samvardhan Yojana को पहले चरण में यूपी के 18 मंडल के जनपदों में शुरू किया जाएगा उसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश में इस योजना को लागू किया जाएगा।

स्वदेशी गौ संवर्धन योजना में पात्रता (Eligibility)

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का किसान या फिर पशुपालक होना अनिवार्य हैं।
  • आवेदक के पास गाय को पालने के लिए उचित जगह होनी जरूरी है।
  • आवेदक के पास पहले से ही 2 या फिर इससे अधिक स्वदेशी गाय नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक द्वारा दूसरे राज्य से खरीदी गई उन्नत नस्ल की गाय होना जरूरी हैं।

आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज

  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाते की जानकारी
  • मोबाइल नंबर

यूपी सरकार की नंदिनी कृषक बीमा योजना का लाभ राज्य के किसान एवं पशुपालक उठा सकते है।

Svadeshi Gau Samvardhan Yojana में आवेदन करने की प्रक्रिया

जो भी किसान या फिर पशुपालक स्वदेशी गौ संवर्धन योजना का लाभ उठा कर सरकार से सब्सिडी प्राप्त करना चाहता है उन्हें फिलहाल थोड़ा सा इंतजार करना होगा क्योंकि सरकार द्वारा इस योजना की घोषणा मात्र की गई है इस योजना में आवेदन से जुड़ी किसी भी जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया। किंतु जैसे ही सरकार की ओर से योजना में आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाती है तो तुरंत ही हम आपको सबसे पहले इसी आर्टिकल के जरिए अपडेट प्रदान करेंगे। और इस अपडेट को आप सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमसे व्हाट्सएप या फिर टेलीग्राम पर जुड़ सकते हैं।

हेल्पलाइन की जानकारी

दोस्तों सरकार द्वारा इस योजना से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर को जारी नहीं किया गया किंतु यदि आपको इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करनी है तो आप अपने जनपद के पशुपालन विभाग की ऑफिस में सरकारी अधिकारी का संपर्क कर सकते हैं जो आपको इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी प्रदान कर सकते हैं।

होम पेजयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाईटजल्द शुरू होगी
यूपी की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

योजनाएं और भी बाकी है…

FAQs: Swadeshi Gau Samvardhan Yojana

प्रश्न: स्वदेशी गौ संवर्धन योजना के माध्यम से किसानों को कितनी सब्सिडी मिलेगी?

उत्तर: कुल व्यय के 40% या फिर अधिकतम 80 हजार रुपए

प्रश्न: स्वदेशी गौ संवर्धन योजना किस राज्य में शुरू की गई है?

उत्तर: उत्तर प्रदेश

प्रश्न: कितनी गाय खरीदने पर स्वदेशी गौ संवर्धन योजना का लाभ मिलेगा?

उत्तर: 2 गाय

प्रश्न: Swadeshi Gau Samvardhan Yojana की अधिक जानकारी के लिए कहा कान्टैक्ट करें?

उत्तर: अपने जनपद के पशुपालन विभाग की कार्यालय पर

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now