[Rs 25,000] हरियाणा देसी गाय सहाय योजना 2023 | Desi Gay Sahay Yojana Haryana (apply, benefits)

( हरियाणा देसी गाय सहाय योजना 2023 ( अप्लाई, फायदे, सबसिडी, देसी गाय खरीदने पर मिलेगी सबसिडी, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, लाभ, आवेदन प्रक्रिया, आर्थिक सहायता राशि, राजिस्ट्रेशन, प्राकृतिक खेती ) ( Desi gay Sahay Yojana Haryana online Apply, Official Website, benefits, Subsidy, Registration process, Natural Farming, how to apply )

Haryana Desi Gay Sahay Yojana 2023: केंद्र एवं राज्य सरकारें किसानों की मदद के लिए कई सारी योजनाएं एवं नई नई सब्सिडी निकालती है। जिससे किसानों को फायदा मिल सके। पिछले कुछ सालों से भारत में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में हरियाणा सरकार का यह स्टेप बहुत ही क्रांतिकारी स्टेप कहलाएगा। जिसमें हरियाणा सरकार प्राकृतिक कृषि करते किसानों को देसी गाय खरीदने पर सब्सिडी देने जा रही है। जिसका नाम हरियाणा देसी गाय सहाय योजना 2023 है। तो चलिए दोस्तों इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि देसी गाय सहाय योजना हरियाणा के किसानों को किस तरह से लाभ देंगी? साथ ही साथ इस योजना से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण चीजों के बारे में भी बात करेंगे। तो आपसे निवेदन है कि इस लेख को आप अंत तक जरूर पढ़ें।

desi gay sahay yojana haryana

Table of Contents

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

हरियाणा देसी गाय सहाय योजना 2023 (Desi Gay Sahay Yojana Haryana)

योजना का नामदेसी गाय सहाय योजना
योजना की घोषणा किसने कीमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
कब घोषणा हुई26 जुन, 2022
उदेश्यदेसी गाय खरीदने पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना
लाभार्थीप्राकृतिक खेती करते किसान
वित्तीय वर्ष2023
राज्यहरियाणा
योजना से जुड़े टेलीग्राम ग्रुप को ज्वॉइन करेंयहां क्लीक करें

हरियाणा देसी गाय सहाय योजना क्या है?

हरियाणा सरकार ने 26 जून, 2022 रविवार के दिन देसी गाय सहाय योजना को लॉन्च किया है। जिसकी घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के ऑडिटोरियम हॉल में की है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राज्य में प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने हेतु हरियाणा के मुख्यमंत्री ने देसी गाय खरीदने पर सब्सिडी देने का ऐलान जारी किया है। जिससे राज्य में प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा दिया जा सके। हरियाणा सरकार का मानना है कि रासायनिक खेती से जमीन बिगड़ रही है साथ ही साथ लोगों का स्वास्थ्य भी दिन-ब-दिन बिगड़ता जा रहा है।

हरियाणा देसी गाय योजना का उद्देश्य

हरियाणा देसी गाय योजना का उद्देश्य प्राकृतिक खेती करते किसानों की संख्या को बढ़ावा देना है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रासायनिक खेती करने से खर्च भी बढ़ता है साथ ही साथ जमीने भी खराब होती जा रही है। जिसकी वजह से भारत में पिछले कुछ सालों से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भारत के कई राज्यों ने अलग-अलग योजनाएं निकाली है।

सबसे ज्यादा प्राकृतिक खेती किए जाने वाला सिक्किम भारत का पहला राज्य है। महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में हरियाणा सरकार ने भी यह सुनिश्चित किया है कि हमारे राज्य में भी प्राकृतिक खेती करते किसानों की संख्या बढ़ाई जाए। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में 50,000 एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का लक्ष्य है।

देसी गाय योजना के तहत प्राप्त होने वाले लाभ

  • प्राकृतिक खेती करते किसानों को देसी गाय खरीदने पर ₹25000 की सब्सिडी मिलने वाली है।
  • गाय की खरीद कीमत के 50% (महतम राशि 25 हज़ार) तक सबसिडी मिलेगी।
  • प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इस योजना के तहत किसानों को जीवामृत का घोल बनाने के लिए 4 बड़े प्लास्टिक के ड्रम भी दिए जाएंगे

हरियाणा देसी गाय सहाय योजना के लाभार्थी की पात्रता

  • लाभार्थी हरियाणा राज्य का रहने वाला होना चाहिए।
  • लाभार्थी किसान होना चाहिए।
  • लाभार्थी प्राकृतिक खेती करने वाला होना चाहिए।
  • लाभार्थी के पास 2 से 5 एकड़ जमीन होनी चाहिए।

हरियाणा देसी गाय सहाय योजना 2023 के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स

हरियाणा देसी गाय योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स की यादी नीचे मुजब है।

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • खेती से जुड़े डाक्यूमेंट्स
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाते की पासबुक
  • प्राकृतिक खेती से जुड़े जरूरी डाक्यूमेंट्स

हरियाणा देसी गाय सहाय योजना आवेदन प्रक्रिया ( Desi Gay Sahay Yojana Haryana Registration )

हरियाणा देसी गाय खरीदने पर मिलने वाली सब्सिडी की घोषणा हाल ही में की गई है। जिसके तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री ने देसी गाय खरीदने पर ₹25000 की सब्सिडी और प्राकृतिक खेती करते किसानों के लिए चार बड़े प्लास्टिक के ड्रम निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। इस योजना के आवेदन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी हरियाणा सरकार ने दी नहीं है। जैसे ही इस योजना के आवेदन से जुड़ी जानकारी हरियाणा सरकार देगी तुरंत ही इस लेख को अपडेट किया जाएगा। तब तक आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े रहें ताकि सबसे पहले जानकारी आपको मिले।

अधिकारिक वेबसाइटN/A
होम पेजयहां पर क्लिक करें
टोल फ्री नंबरN/A
योजना से जुड़े अपडेट जल्दी पाने के लिए टेलीग्राम जॉइन करेंयहां पर क्लिक करें

और भी पढ़ें:

FAQs

Que: देसी गाय खरीदने पर मिलने वाली सबसिडी किस राज्य से जुड़ी है?

Ans: हरियाणा

Que: देसी गाय खरीदने पर कितनी सबसिडी मिलेंगी?

Ans: 25,000 रुपये

Que: हरियाणा देसी गाय सहाय योजना मे क्या लाभ मिलेंगे?

Ans: 1) देसी गाय खरीदने पर 25,000 रुपये की सबसिडी
2) जीवामृत का घोल बनाने के लिए प्लास्टिक के 4 बड़े ड्रम

Que: हरियाणा देसी गाय खरीदने पर किसको लाभ मिलेगा?

Ans: प्राकृतिक खेती करते किसानों को लाभ मिलेगा।

Que: हरियाणा देसी गाय सहाय योजना 2023 का उदेश्य क्या है?

Ans: राज्य मे प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देना हरियाणा सरकार का प्राथमिक उदेश्य है।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now