इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना लिस्ट कैसे देखें और नाम कैसे जोड़े | Indira Gandhi Smartphone Yojana List (IGSY List Kaise Dekhe)

( Indira Gandhi Smartphone Yojana List Kaise Dekhe | IGSY List PDF | इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे जोड़े | IGSY – Indira Gandhi Smartphone Yojana List PDF in Hindi | फ्री मोबाइल योजना लिस्ट चेक ऑनलाइन | मुख्यमंत्री मोबाइल वितरण योजना list )

IGSY List PDF 2023: दोस्तों जैसे कि हम सब जानते हैं कि अशोक गहलोत की सरकार द्वारा महिलाओं को सरकारी योजनाओं तक पहुंच बनाने के लिए इंदिरा गांधी फ्री मोबाइल योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत बहुत जल्द ही पात्र महिलाओं को निशुल्क मोबाइल प्रदान किया जाएगा। जिसके अंतर्गत Indira Gandhi Smartphone Yojana List भी रेडी की जा चुकी है। जिसे आप ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हो।

तो आइए इस आर्टिकल के जरिए आपको “इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना लिस्ट कैसे देखें?” की जानकारी से अवगत कराते है। ताकि आप भी बहुत जल्द इस योजना के तहत अपना नाम चेक और यदि आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो अपना नाम जोड़कर Free Smartphone का लाभ उठा सकें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Indira Gandhi Smartphone Yojana List IGSY List Kaise Dekhe | इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना लिस्ट कैसे देखें

Table of Contents

इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना लिस्ट कैसे देखें? (Indira Gandhi Smartphone Yojana List 2023)

दोस्तों जैसे कि हम सबको मालूम है कि 10 अगस्त के दिन से इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत कैंप की शुरुआत हो चुकी है। IGSY Rajasthan के तहत पहले चरण में 40,00,000 लाभार्थी पात्रता युक्त महिलाओं को फ्री मोबाइल फोन वितरित किए जाएंगे। इसीलिए सरकार द्वारा इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना लिस्ट ऑनलाइन दर्ज की गई है ताकि वहां से लाभार्थी महिला फ्री मोबाइल लिस्ट में अपना नाम चेक कर फ्री मोबाइल योजना कैंप पर आकर फ्री स्मार्टफोन का लाभ उठा सकें।

(IGSY) Indira Gandhi Smartphone Yojana List (इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की पात्रता)

  • राजस्थान की जो भी छात्राएं कक्षा 9 से लेकर 12वीं कक्षा में सरकारी विद्यालयों में पढ रही होगी उन्हें इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के पहले चरण के अंतर्गत मोबाइल वितरण योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इसके अलावा उच्च शैक्षणिक संस्था जैसे कि पॉलिटेक्निक, आईटीआई और महाविद्यालय में पढ़ रही छात्राओं को भी पहले चरण में लाभान्वित किया जाएगा।
  • जो महिलाएं विधवा होगी या फिर एकल नारी पेंशन प्राप्त कर रही होगी उन्हें भी पहले चरण में पात्रता प्रदान की गई है।
  • मनरेगा योजना के तहत जो भी महिलाएं प्रथम 100 कार्य दिवस वर्ष 2022-23 के दौरान पूर्ण कर चुकी होगी उन्हें लाभ मिलेगा।
  • इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत जो महिलाएं वर्ष 2022-23 के दौरान 50 कार्य दिवस पूर्ण कर चुकी होगी उन्हें भी फ्री मोबाईल का लाभ मिलेगा।

यहाँ से जान लीजिए स्मार्टफोन खो जाने या फिर चोरी हो जाने पर सबसे पहले क्या करना होता है। ताकि आप अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित रख सकें।

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना में जरूरी दस्तावेज की सूची

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • कॉलेज या फिर स्कूल का आईडी कार्ड (छात्राओं के लिए)
  • पीपीओ नंबर (विधवा एवं एकल महिलाओं के लिए)

Indira Gandhi Smartphone Yojana List Highlights

🟠 योजना का नाम🟢 इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना (IGSY)
🟠 शुरू की गई🟢 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा
🟠 कब मिलेगा स्मार्टफोन🟢 10 अगस्त, 2023
🟠 दुसरा चरण कब शुरू होगा🟢 विधानसभा चुनाव के बाद काँग्रेस की सरकार बनने पर
🟠 राज्य🟢 राजस्थान
🟠 उद्देश्य🟢 महिलाओ को सशक्त बनाना
🟠 लाभार्थी🟢 सरकारी स्कूल व कॉलेज की छात्राएं के साथ चिरंजीवी योजना की मुख्य महिला
🟠 लाभार्थियों की संख्या LIVE🟢 22 लाख से अधिक
🟠 आवेदन प्रोसेस🟢 कैंप पर जाकर
🟠 IGSY List Official Website🟢 https://igsy.rajasthan.gov.in/home/dptHome/1268
🟠 टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए🟢 यहां क्लिक करें

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना ज़ोन में आपको क्या करना होगा यह आप इस लिंक के जरिए जान सकते हो।

(IGSY) Indira Gandhi Smartphone Yojana List Kaise Dekhe (इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना लिस्ट देखने की प्रक्रिया)

स्टेप 1: सबसे पहले आपको IGSY Official Website पर जाना होगा।

स्टेप 2: जैसे ही आप ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करेंगे तो आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।

स्टेप 3: अब होम पेज पर आपको मुख्य मेनू में “सिटीजन कॉर्नर” का विकल्प दिखाई देगा।

स्टेप 4: इस विकल्प में आपको “लाभार्थियों की सूची” के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 5: अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।

स्टेप 6: इस पेज पर आपको कुछ जानकारी देनी होगी जैसे की आपका जिला, योजना का नाम, लाभार्थी की श्रेणी आदि।

स्टेप 7: यह सभी जानकारी दर्ज होने के पश्चात आपको ग्रीन कलर के “ढूंढे” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।

स्टेप 8: जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर Indira Gandhi Smartphone Yojana List PDF दिख जाएगी। इस IGSY List PDF Download भी कर सकते हैं।

यदि आप इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना की लाभार्थी है और यह जानना चाहती है की आपके बजट में सबसे अच्छा मोबाईल कोन सा है? तो आप IGSY Top 5 Smartphone List देख सकती है।

यदि आप इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना से जुड़े 9 अनसुने प्रश्नों के उत्तर देखना चाहते है तो इस योजना के नाम पर क्लिक कर सकते हो, जैसे की 9 महीने के पश्चात इंटरनेट डाटा रिचार्ज के पैसे कौन देगा?, निर्धारित किए गए स्मार्टफोन के पैसे से कम कीमत वाला स्मार्टफोन खरीदने पर बाकी के पैसे कब और किसे मिलेंगे? आदि।

Indira Gandhi Smartphone Rajasthan List देखने का दूसरा तरीका

स्टेप 1: Indira Gandhi Smartphone Rajasthan List देखने के लिए सबसे पहले आपको जन सूचना पोर्टल पर विज़िट करना होगा।

स्टेप 2: होम पेज पर आपको Schemes के विकल्प में जाकर “योजनाओ को ढूँढे” के विकल्प में चिरंजीवी योजना सर्च कर लेना है।

स्टेप 3: अब आपको Chiranjeevi Yojana Beneficiaries Details के विकल्प का चयन कर लेना है।

स्टेप 4: उसके पश्चात आपको अपना क्षेत्र (शहरी या ग्रामीण) चुनने के बाद अपने जिले का चयन कर लेना है।

स्टेप 5: उसके पश्चात आपको “खोजे” के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 6: अब आपकी स्क्रीन पर जिलेवार इंदिरा गांधी स्मार्टफोन राजस्थान लिस्ट खुल जाएगी। जिसमे आपको अपना ब्लॉक और गाँव का चयन कर लेना है।

इस प्रकार से आप Indira Gandhi Smartphone Rajasthan List 2023-24 चेक कर सकेंगे।

Note: हम आपको बता देना चाहते है की जो भी महिलाएं इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना के पहले चरण में लाभान्वित नहीं हुई है यानि की बाकी बची 1 करोड़ महिलाओ को फ्री स्मार्टफोन लेने के लिए Free Mobile Guarantee Card आवश्यक हो गया है। आप लिंक पर क्लिक करके गारंटी कार्ड से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकती है।

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे जोड़े?

यदि आपने ऊपर बताई गई प्रोसेस को फॉलो करके इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना लिस्ट में अपना नाम चेक किया और आपका नाम लाभार्थियों की सूची में नहीं है तो आप अपना नाम जुड़वाने के लिए सरकार द्वारा जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल करने के पश्चात आपको अपनी सामान्य जानकारी देनी होगी और यदि आप पात्रता रखती होगी तो आपका नाम Indira Gandhi Smartphone Yojana List में जोड़ दिया जाएगा।

इस योजना से स्मार्टफोन मिलने के पश्चात आप राजस्थान सरकार की ओर से चलाई जा रही वर्क फ्रॉम होम योजना का लाभ भी उठा सकती है।

Conclusion

हमने आपको इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना लिस्ट ऑनलाइन चेक करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया है। यदि आप इस प्रक्रिया को जब फॉलो करे तब ऐसा हो सकता है कि आधिकारिक वेबसाइट मेंटेनेंस पर हो। इसलिए आप समय-समय पर इस आर्टिकल में दी गई आधिकारिक वेबसाइट को जरूर चेक करें। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आता है तो आप अपने नजदीकी दोस्तों के साथ व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

होम पेजयहां क्लिक करें
राजस्थान की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें:

FAQs: IGSY – Indira Gandhi Smartphone Yojana List PDF Online

प्रश्न: इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना लिस्ट कैसे देखें?

उत्तर: लिस्ट देखने के लिए आपको पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होता है। जिसमे आपको लाभार्थियों की सूची का विकल्प मिलता है। जिससे आप इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना लिस्ट देख सकते हो। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते है।

प्रश्न: फ्री मोबाइल मिलना कब शुरू होगा?

उत्तर: 10 अगस्त, 2023 से

प्रश्न: फ्री मोबाइल योजना में इंटरनेट के लिए कितने पैसे दिए जाएंगे?

उत्तर: वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 675 रुपए और उसके पश्चात 900 रुपए प्रति वर्ष दिए जाएंगे।

प्रश्न: क्या इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन के लिए गारंटी कार्ड अनिवार्य है?

उत्तर: जी हा, दूसरे चरण की 1 करोड़ महिलाओ के लिए अनिवार्य है।

प्रश्न: इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन दूसरी लिस्ट कैसे देखें?

उत्तर: उसकी जानकारी फिलहाल सरकार द्वारा जारी नहीं की गई। जैसे ही गारंटी कार्ड का वितरण समाप्त हो जाएगा उसके पश्चात ही जारी की जाएगी।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now