[MJPJAY Card] महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना 2023: सबको मिलेगा लाभ, देखें नई अपडेट व हॉस्पिटल लिस्ट | Mahatma Jyotirao Phule Jan Arogya Yojana Online Apply in Hindi

( MJPJAY Card Apply Online 2023 | Mahatma Jyotirao Phule Jan Arogya Yojana Online Registration | महात्मा ज्योतिराव फूले जन आरोग्य योजना अपडेट | लाभ एवं विशेषताएं | आधिकारिक वेबसाइट | हेल्पलाइन नंबर | पात्रता एवं कागदपत्रे | MJPJAY Hospital List | महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना महाराष्ट्र माहिती | Official Website | Helpline Number )

महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना (MJPJAY) 2023: दोस्तों महाराष्ट्र सरकार की ओर से इस योजना को सबसे पहले वर्ष 2012 में शुरू किया गया था उसके पश्चात इस योजना के अंतर्गत निरंतर कुछ ना कुछ बदलाव होता जा रहा है। जिसमें से एक बदलाव यह भी है कि पहले जब इस योजना को शुरू किया गया था तब इसका नाम राजीव गांधी जीवनदायनी आरोग्य योजना (RGJAY) था। किंतु उसके पश्चात वर्ष 2017 में योजना का नाम बदलकर महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना (MJPJAY) रखा गया है। अब यह योजना महाराष्ट्र की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस योजना बन चुकी है।

तो आज हम आपको Mahatma Jyotirao Phule Jan Arogya Yojana 2023 से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। जैसे की योजना में Hospital List Kaise Dekhe?, MJPJAY Online Registration कैसे करें? और योजना से जुड़ी नवीनतम अपडेट (Latest News) की जानकारी भी प्रदान करेंगे। तो चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Mahatma Jyotirao Phule Jan Arogya Yojana Online Apply in Hindi | [MJPJAY Card] महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना

Table of Contents

महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना माहिती (Mahatma Jyotirao Phule Jan Arogya Yojana MJPJAY in Hindi 2023)

महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना एक ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत महाराष्ट्र के लोगों को कैशलेस चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। हम आपको बता देना चाहते हैं कि सबसे पहले इस योजना के अंतर्गत किडनी प्रत्यारोपण हेतु ढाई लाख रुपए की सहायता प्रदान की जाती थी जिसे बढ़ाकर 300000 कर दी गई और समग्र परिवार पर होने वाले इलाज का खर्चा डेढ़ लाख रुपए तक का था जिसे बढ़ाकर 200000 कर दिया गया था। Mahatma Jyotirao Phule Jan Arogya Yojana (MJPJAY) का लाभ उठाकर महाराष्ट्र के नागरिक 1000 से ज्यादा बीमारी का इलाज निशुल्क करवा सकते हैं।

MJPJAY News: महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना नवीनतम अपडेट

इस सेक्शन के जरिए आप इस योजना से जुड़ी सभी नवीनतम खबरों की जानकारी प्राप्त होगी।

Big Change: अब महाराष्ट्र के सभी लोगो को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा का लाभ

23rd June, 2023: हम आपको बता देना चाहते हैं कि इस दिन केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया महाराष्ट्र के दौरे पर थे तब उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा अब महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के अंतर्गत किसी भी क्राइटेरिया को ना मानते हुए महाराष्ट्र के सभी लोगों को योजना का लाभ देने की जानकारी दी गई है। यानी कि किसी भी तरह का पक्षपात अब इस योजना के तहत नहीं किया जाएगा। इस निर्णय के चलते MJPJAY Scheme सबसे बड़ी यूनिवर्सल हेल्थ केयर योजना बन चुकी है। इस तरह की योजना से लाभ देने वाला महाराष्ट्र राज्य देश का पहला राज्य है।

Quick Look – MJPJAY Card

🟠 योजना का नाम🟢 महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना (MJPJAY)
🟠 कब शुरू हुई🟢 वर्ष 2012
🟠 योजना को फिर से कब शुरू किया गया🟢 01 अप्रैल, 2017
🟠 राज्य🟢 महाराष्ट्र
🟠 उद्देश्य🟢 कैशलेस चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाना
🟠 लाभार्थी🟢 महाराष्ट्र के नागरिक
🟠 आवेदन प्रक्रिया🟢 ऑनलाइन/ऑफलाइन
🟠 आधिकारिक वेबसाइट🟢 https://www.jeevandayee.gov.in/MJPJAY/
🟠 टेलीग्राम चैनल से जुड़ने हेतु🟢 यहां क्लिक करें

महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना का उद्देश्य (Objective)

महाराष्ट्र सरकार की ओर से शुरू की गई महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना का एकमात्र मुख्य उद्देश्य यही है कि प्रदेश के जरूरतमंद लोगों को कैशलेस चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाई जाए ताकि उनका इलाज सही समय पर बिना पैसों की चिंता किए हो सके। इसके अलावा कई परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से वह बड़े ऑपरेशन या फिर किसी थेरेपी के लिए पैसे एकजुट नहीं कर पाते उन सभी लोगों को MJPJAY 2023 का लाभ प्रदान करना है।

ताकि सही समय पर लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। इस योजना के अंतर्गत लगभग दो हजार जितनी बीमारियां कवर की गई है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को Mahatma Phule Jan Arogya Yojana का लाभ प्रदान किया जा सके।

12 करोड़ लोगो को मिलेगा महात्मा फुले जन आरोग्य योजना का लाभ

दोस्तों जैसे कि हाल ही में महात्मा फुले जन आरोग्य योजना के तहत जो सबसे बड़ा बदलाव किया गया है वह यह है कि अब से महाराष्ट्र के सभी लोगों को सभी परिवारों को इस योजना के तहत मिलने योग्य होगा। जबकि पहले कुछ पात्रता नियमों की वजह से इस योजना का लाभ लगभग 2 करोड लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा था। अब इसी योजना का लाभ 12 करोड़ से अधिक लोगों के पास पहुंच सकेगा। इस योजना के अंतर्गत पहेली तकरीबन 900 जितनी बीमारियों का इलाज किया जाता था जिसे बढ़ाकर अब तकरीबन 1900 से अधिक बीमारियों को कवर किया जा रहा है।

5 लाख रुपए का मिलेगा हेल्थ इंश्योरेंस (Universal HealthCare Scheme)

जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि जब योजना की शुरुआत की गई थी तब डेढ़ लाख के सभी परिवार के खर्चे के तौर पर दिए जाते थे जिसे बाद में ₹200000 कर दिया गया किंतु अब महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जून 2023 से मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ₹500000 प्रतिवर्ष तक का हेल्थ इंश्योरेंस महाराष्ट्र के सभी नागरिकों को प्राप्त होने वाला है। हालांकि दोस्तों इस योजना को केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों की वित्तीय मदद से जारी रखा जाएगा जिसमें 60% हिस्सा केंद्र सरकार का रहेगा और 40% का खर्चा राज्य सरकार द्वारा भुगतान किया जाएगा।

सभी लोगो को मिलेंगे MJPJAY Card (Co-Branded Card)

उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि महाराष्ट्र के सभी लोगों को महात्मा फुले जन आरोग्य योजना कार्ड प्रदान किए जाएंगे। जिसे Co-Branded Card या फिर MJPJAY Card बोला जाएगा। आपको बताना चाहते हैं कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसी वर्ष यानी कि वर्ष 2023 के अगस्त महीने तक महाराष्ट्र के 1 करोड़ों लोगों को को ब्रांडेड कार्ड दिए जाएंगे। आने वाले 6 महीनों के भीतर 10 करोड़ महाराष्ट्र के नागरिकों को MJPJAY Card मिल जाएंगे। यहां पर आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि महाराष्ट्र के सभी लोगों के लिए कार्ड को बनवाया जाएगा उसका खर्चा तकरीबन 179 करोड़ आएगा। जिसका भुगतान नेशनल हेल्थ अथॉरिटी द्वारा किया जाएगा।

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana में पात्रता

इस योजना के अंतर्गत राशन कार्ड के कलर के हिसाब से किसानों में महाराष्ट्र के 14 जिलों के किसानों को ही योजना का लाभ प्रदान किया जाता था किंतु अब इसके पात्रता नियमों में बदलाव करके महाराष्ट्र सरकार की ओर से महाराष्ट्र के सभी नागरिकों को महात्मा फूल जन आरोग्य योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र माना गया है।

महात्मा फुले जन आरोग्य योजना कागदपत्रे

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • डॉक्टर की पर्ची जो यह सुनिश्चित करता हो कि आपको कौन सी बीमारी है
  • आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

Mahatma Jyotirao Phule Jan Arogya Yojana (MJPJAY) Online Registration (ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया)

स्टेप 1: सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट की विजिट करनी होगी।

स्टेप 2: ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करने से आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।

स्टेप 3: अब होम पेज पर आपको Registration के विकल्प का चयन कर लेना है।

स्टेप 4: जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें पूछी गई सारी जानकारी आपको ध्यान पूर्वक दर्ज कर लेनी है।

स्टेप 5: उसके पश्चात आवेदन फॉर्म में मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को भी अपलोड कर देना है।

स्टेप 6: इस प्रकार से अंत में आपको सबूत के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप आसानी से महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना में ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • इस योजना का लाभ ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सभी लोगों को प्राप्त होता है इसलिए यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं तो आपको अपने नजदीक अस्पताल में जाकर अपनी बीमारी की जांच करानी होगी।
  • यदि आप शहर इलाके में रहते हैं तो आपको अपने बीमारी की जांच शहर के नजदीकी अस्पताल में जाकर करानी होगी।
  • एक बार बीमारी की जांच हो जाने के पश्चात आप जिस तरह की बीमारी है उसके स्पेशल डॉक्टर के पास जाकर फिर से जांच करा लेनी है।‌
  • जैसे ही आप बीमारी का इलाज कराने के लिए किसी भी अस्पताल में जाएंगे तो वहां पर जन आरोग्य मित्र मौजूद होंगे।
  • जो आपके पास से दस्तावेज एकत्र करेगा उनका सत्यापन करेगा।
  • यदि आप के दस्तावेज सत्य होते हैं तो आप का पंजीकरण करने की पूरी प्रक्रिया जन आरोग्य मित्र द्वारा ही की जाएगी।
  • इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना में पंजीकरण करवा सकते हैं।

महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना हॉस्पिटल लिस्ट कोल्हापुर, सातारा, नांदेड़ (MJPJAY Hospital List 2023)

दोस्तों हम आपको बता देना चाहते हैं कि चाहे आप कोल्हापुर, सातारा, नांदेड़ के अलावा किसी भी जिले की हॉस्पिटल लिस्ट को देखना चाहते हैं तो आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

MJPJAY Hospital List
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट की विजिट करें।
  • अधिकारी वेबसाइट के होम पेज पर मुख्य मेनू में Network Hospital के विकल्प का चयन करें।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर MJPJAY Hospital List खुल जाएगी।
  • जिसमें आप जिले के हिसाब से, हॉस्पिटल के नाम के हिसाब से या फिर तालुका के हिसाब से हॉस्पिटल के बारे में मोबाइल नंबर जैसी सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

MJPJAY Portal पर Login करने की प्रक्रिया

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana Login
  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए।
  • ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर मुख्य मेन्यू में Login के विकल्प पर क्लिक करें।
  • उसके पश्चात एक नया पेज खुल जाएगा।
  • जिसमे आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज कर देना है।
  • इसके पश्चात आपको कैप्चा कोड भी दर्ज कर देना होगा।
  • सबसे अंत में आपको Login के विकल्प पर क्लिक करके आप आसानी से Login कर सकते हो।

बेड की उपलब्धता जानने की प्रक्रिया

MJPJAY Bed Occupancy
  • सबसे पहले अपने मोबाइल में किसी भी इंटरनेट ब्राउजर को ओपन करके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • जैसे ही आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुले तो इस पर आपको Hospitals के विकल्प पर Bed Occupancy के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब फिर से आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज में आपसे जो भी जानकारी पूछी जा रही है उसे दर्ज कर देना है। जैसे की Location, Hospital, District, Surgery आदि।
  • इसके पश्चात आपको Get Information के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना हेल्पलाइन नंबर

यदि आपको किसी भी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप नीचे दिए गए नंबर पर कॉल कर सकते हैं। ‌

  • MJPJAY Helpline Number:- 155 388, 1800 233 2200
होम पेजयहां क्लिक करें
MJPJAY Official Websiteयहां क्लिक करें
महाराष्ट्र की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें:

FAQs: MJPJAY Maharashtra 2023

प्रश्न: महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के तहत कितनी बीमारियों का इलाज होता है?

उत्तर: 1900 से ज्यादा

प्रश्न: MJPJAY में कितने लोगो को फायदा होने वाला है?

उत्तर: पूरे महाराष्ट्र को जनता को (~12 करोड़)

प्रश्न: MJPJAY कार्ड (Co-Branded Card) कैसे मिलेगा?

उत्तर: इसके लिए सरकार ने किसी तरह की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं करवाई। किंतु बहुत ही जल्द अपडेट मिलेगा।

प्रश्न: महाराष्ट्र की किस सरकारी योजना में राज्य के सभी लोगो को लाभ मिलता है?

उत्तर: Mahatma Jyotirao Phule Jan Arogya Yojana (MJPJAY)

प्रश्न: MJPJAY से पहले इस योजना का नाम क्या था?

उत्तर: राजीव गांधी जीवनदायनी आरोग्य योजना (RGJAY)

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now