नंदी पोर्टल क्या है? लाभ एवं Online Registration for NOC की प्रक्रिया | Nandi Portal in Hindi 2023 for Granting NOC for Veterinary Drugs and Vaccine

( Nandi Portal Online Registration in Hindi 2023 | नंदी पोर्टल क्या है | Nandi Portal Login @ Nandi.gov.in/dahd | Nandi Portal Full Form | लाभ एवं विशेषताएं | Online Apply for NOC through Nandi Portal | Offcial Website | Contact Details )

What is Nandi Portal 2023: दोस्तों भारत सरकार द्वारा पशुपालन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पशुपालकों को लाभ हो इस प्रकार की कई सारी सरकारी योजना शुरू की जाती है। ताकि पशुपालकों को पशुपालन व्यवसाय से अच्छी आमदनी प्राप्त हो सके। अब दोस्तों भारत सरकार द्वारा पशुधन उद्योग को भी बढ़ावा देने के लिए एक नया पोर्टल शुरू किया है जिसका नाम नंदी पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से पशुधन उद्योग के लिए व्यापारी नए नए संशोधनों का मैन्युफैक्चरिंग करने के लिए सरकार से NOC प्राप्त कर सकेंगे।

दोस्तो, आज इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Nandi Portal से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी जैसे की Nandi Portal Online Registration and Login कैसे करें?, इस पोर्टल से क्या लाभ होंगे?, DAHD NOC को कैसे निकालें? आदि। तो चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Nandi Portal in Hindi 2023 for Granting NOC for Veterinary Drugs and Vaccine | नंदी पोर्टल क्या है

नंदी पोर्टल क्या है? (Nandi Portal in Hindi 2023)

इस पोर्टल को भारत सरकार द्वारा 26 जून के दिन शुरू किया गया है। हम आपको बताना चाहते हैं कि नंदी पोर्टल को CDSCO (Central Drugs Standard Control Organization) और CDAC (Centre for Development of Advanced Computing) के माध्यम से विकसित किया गया है। भारत में DAHD (Department of Animal Husbandry and Dairying) विभाग पशुओं को हो रही बीमारी और उसका प्रोटेक्शन के साथ-साथ पशु की संख्या में बढ़ोतरी हो उसकी जिम्मेदारी रखता है।

Nandi Portal 2023 के शुरू होने से कोई भी संस्था या फिर प्राइवेट इकाई पशुधन उद्योग से जुड़ी नई दवाइयां, वैक्सीन या फिर पशुधन उद्योग से जुड़े किसी प्रोडक्ट को मैन्युफैक्चर करना चाहती है या फिर ट्रेडिंग से जुड़ा व्यवसाय शुरू करना चाहती है तो उन्हें नंदी पोर्टल के माध्यम से बहुत ही आसानी से एनओसी (No Objection Certificate) उपलब्ध करवाई जाएगी।

Quick Look – Nandi Portal Details

🟠 पोर्टल का नाम🟢 नंदी पोर्टल
🟠 Nandi Portal Full Form🟢 NOC Approvals for New Drugs and Inoculation Portal
🟠 शुरू किया गया🟢 भारत सरकार द्वारा
🟠 कब शुरू हुआ🟢 26 जून, 2023 के दिन
🟠 उद्देश्य🟢 पशुधन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जल्द से जल्द NOC की सुविधा उपलब्ध करवाना
🟠 लाभार्थी🟢 पशुधन उद्योग से जुड़े नागरिक
🟠 आवेदन प्रक्रिया🟢 ऑनलाइन
🟠 Official Website🟢 https://nandi.gov.in/
🟠 टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए🟢 यहां क्लिक करें

नन्दी पोर्टल का उद्देश्य (Objective)

भारत सरकार द्वारा DAHD विभाग के लिए शुरू किया गया नंदी पोर्टल का एकमात्र उद्देश्य यही है की जो भी संस्था द्वारा पशुधन उद्योग के विकास के लिए कोई भी नवीनतम प्रोडक्ट या फिर सर्विस को शुरू करने हेतु जो NOC की जरूरत पड़ती है उसे इस Nandi Online Portal के माध्यम से जल्द से जल्द NOC उपलब्ध करवाई जाए। ऐसा करने से भारत को आने वाले समय में पशुधन प्रोडक्ट (Veterinary Products) के लिए मैन्युफैक्चरिंग हब बनाया जा सके। मतलब है की पशुधन उद्यमों को अधिक से अधिक सुविधा का लाभ प्रदान किया जाए। इतना ही नहीं बल्कि इससे पशुओं के स्वास्थ्य को भी सुधारा जा सकेगा।

सरकार के द्वारा किसानों के लिए प्रधानमंत्री प्रणाम योजना को भी मंजूरी दी गई है। जिससे किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर मोड़ा जाएगा।

Nandi पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं (Benefits and Features)

  • Nandi पोर्टल पशुधन विकास उद्योग से जुड़े व्यापारी और पशुपालकों के बीच की एक कड़ी है। जो भारत को वेटरनरी प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग में अव्वल नंबर पर लाने में सहायता करेगा।
  • जो भी संस्थाएं एवं कंपनी भारत में पशुधन उद्योग के विकास एवं पशुओं के लिए नए ड्रग्स या फिर वैक्सीन का उत्पादन करना चाहती है उनको नंदी पोर्टल त्वरित एनओसी उपलब्ध करवाएगी।
  • इसकी वजह से भारत में सरकारी विभाग और आवेदक (Company) के बीच का समन्वय और भी बढ़ेगा।
  • NOC Approvals for New Drugs and Inoculation Portal को CDAC और CDSCO दोनो द्वारा विकसित किया गया है।
  • इस पोर्टल पर आसानी से किसी भी कम्पनी जो पशुओं के लिए दवाइया, टीकाकरण या पशु उद्योग से जुड़ी सेवाओं का निर्माण करती है वह NOC के लिए Online Registration कर सकेगी। जिसकी पूरी जानकारी इसी लेख में बताई गई है।
  • यह Nandi Portal आवेदक द्वारा किए गए आवेदनों का एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने में भी सहायता करता है।
  • इसके अलावा आवेदक इस पोर्टल के माध्यम से अप्रूवल प्राप्त प्रमाण पत्र को आसानी से ऑनलाइन प्रिंट भी करवा सकता है।
  • यह पोर्टल एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन और एनओसी प्राप्त करने के बीच के समय को भी कम करने में सहायता प्रदान करता है।
  • इस पोर्टल के कारण भविष्य में पशुओं के उपचार से जुड़ी नई नई दवाइयां, टीकों और अन्य सेवाओं का निर्माण करने वाली कंपनियों के कारण भारत Veterinary Products Manufacturing में पहले नंबर पर आ सकता है।
  • दोस्तों, यह पोर्टल डिजिटल इंडिया को प्रदर्शित करता है।

किसे मिलेगा Nandi Portal का लाभ? (Eligibility)

दोस्तों जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि इस पोर्टल को डिपार्टमेंट ऑफ एनिमल हसबेंडरी एंड डेयरिंग विभाग की ओर से शुरू किया गया है तो जाहिर सी बात है कि इस पोर्टल का लाभ भारत के स्थाई निवासी लोगों को ही प्राप्त होगा। खासकर के वो लोग जो पशुधन उद्योग से जुड़े हैं या फिर जुड़ना चाहते हैं चाहे वह किसी भी माध्यम से जैसे कि पशुओं के लिए कोई नवीनतम ड्रग्स का मैन्युफैक्चरिंग/आयात करना, टीकाकरण का मैन्युफैक्चरिंग/आयात करना या फिर पशुधन उद्योग से जुड़ी नवीनतम सेवाओं को प्रदान करना आदि जैसे कारणों के लिए लगते एनओसी का अप्रूवल प्राप्त करना चाहते लोगों को नंदी पोर्टल का लाभ प्राप्त होगा यानी कि उसे ही पात्रता दी गई है।

भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र की शुरू की गई है। जिससे किसानों को काफी फायदा होने वाला है।

NOC Approval के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • Letter from CDSCO to examine the proposal from the angle of essentiality and desirability of the Product
  • Duly Filled DAHD Checklist
  • Detailed Dossier along with supporting documents as specified in the DAHD Checklist and Other Documents as necessary
  • Test Reports
  • Company Details
  • Mobile Number

नंदी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (Nandi Portal Online Registration Procedure)

दोस्तों हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि यदि आप नंदी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको CDSCO Portal पर ही Online Registration करना होगा। इसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके नंदी पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं। जिसकी पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको CDSCO Portal पर विजिट करना होगा।

स्टेप 2: जैसे ही आप ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करेंगे तो आप सीडीएससीओ पोर्टल के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।

स्टेप 3: अब होम पेज पर ही आपको Login/Sign up के विकल्प पर क्लिक करके Don’t have an Account के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

Nandi Portal Online Registration Procedure

स्टेप 4: अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको Registration का कारण सिलेक्ट करके Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

नंदी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

स्टेप 5: अब आपकी स्क्रीन पर Online Registration Form खुल जाएगा। जिसमे पूछी गई सारी जानकारी आप दर्ज कर देंगे। जैसे की आपका यूजरनेम को चुने, पासवर्ड को बनाए, जेंडर, नाम, एप्लीकेंट का प्रकार, ईमेल आईडी, संस्था का नाम आदि।

CDSCO Portal Online Registration

स्टेप 6: सभी जानकारी दर्ज होने के पश्चात आपको Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

इस प्रकार से आप CDSCO पोर्टल (Nandi Portal) पर Online Registration कर सकते हो।

Nandi Portal Login @ nandi.gov.in

Nandi Portal Login @ nandi.gov.in
  • सबसे पहले आपको नंदी पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। (डायरेक्ट लिंक इस आर्टिकल के अंत में दी गई है)
  • जैसे ही आप डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करेंगे तो नंदी पोर्टल के होम पेज पर पहुच जाएंगे।
  • जहां पर आपको Login के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर Login Box खुल जाएगा। जिसमे आपको CDSCO Portal पर जो ईमेल आईडी और पासवर्ड बनाया था उसको दर्ज कर देना है।
  • उसके पश्चात आपको कैप्चा कोड भी दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद जैसे ही आप Sign In के विकल्प पर क्लिक करेंगे तो आप Nandi Online Portal पर आसानी से Login हो जाएंगे।

How to Apply Online for NOC Approval in Nandi Portal?

स्टेप 1: सबसे पहले आपको ऊपर बताए गए रास्ते से Nandi पोर्टल पर Login कर लेना होगा।

स्टेप 2: Login होने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर डैशबोर्ड खुल जाएगा।

स्टेप 3: अब आपको डैशबोर्ड में ही Apply for DAHD NOC का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक कर देना है।

How to Apply Online for NOC Approval in Nandi Portal?

स्टेप 4: अब आपकी स्क्रीन पर DAHD NOC Application Form खुल जाएगा। जिसमे पूछी गई सारी जानकारी आपको दर्ज कर देनी है।

स्टेप 5: इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज को भी अपलोड कर देना है।

स्टेप 6: अंत मे आपको Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना हैं।

इस प्रकार से आप DAHD NOC Online Apply कर सकते है।

Contact Details

दोस्तों यदि आपको एनओसी अप्रूवल के लिए किसी भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है या फिर किसी शिकायत को दर्ज कराना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए डिपार्टमेंट ऑफ एनिमल हसबेंडरी एंड डेयरिंग विभाग के कांटेक्ट डिटेल्स का उपयोग करके संपर्क कर सकते हैं।

  • Address:- Department of Animal Husbandry and Dairying, Krishi Bhawan, New Delhi – 110001.
  • Time to Contact:- Mon – Sat (09:00 AM to 06:00 PM)
होम पेजयहां क्लिक करें
Nandi Official Websiteयहां क्लिक करें
केंद्र सरकार की अन्य योजनाएंयहां क्लिक करें

दूसरे रीडर्स की मनपसंद योजनाएं:

FAQs: Nandi Online Portal 2023

प्रश्न: नंदी पोर्टल से क्या फायदा है?

उत्तर: इस पोर्टल से DAHD विभाग से जल्द से जल्द NOC को अप्रूव किया जा सकता है।

प्रश्न: नंदी पोर्टल पर DAHD विभाग से जारी किया जाता NOC की जरूरत कब पड़ती है?

उत्तर: जब आप किसी भी वेटरनरी वैक्सीन, ड्रग्स या फिर कोई भी एक्सपेरिमेंट के लिए अप्लाई करते हो तब आपको DAHD NOC की जरूरत पड़ती है।

प्रश्न: नंदी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

उत्तर: हम आपको बता दें की नंदी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं किंतु आप CDSCO पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके उसके ही यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करके Nandi Portal पर Login कर सकते हो। जिसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दे रखी है।

प्रश्न: नंदी पोर्टल की शुरुआत कब हुई?

उत्तर: 26 जून, 2023 के दिन

प्रश्न: नंदी पोर्टल किसके द्वारा शुरु किया गया?

उत्तर: भारत सरकार द्वारा

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now