झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना: आवेदन कर पाइए 25 लाख तक का लोन और सब्सिडी भी | Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana Application in Hindi

( Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana Application Jharkhand | मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से लोन लेने के लिए कैसे करें आवेदन? | पात्रता एवं जरूरी दस्तावेज | लाभ एवं विशेषताएं | Official Website | helpline number | लाभार्थी | Subsidy Amount )

Jharkhand Rojgar Srijan Yojana Registration 2023: दोस्तों चाहे कोई भी राज्य सरकार हो वह अपने राज्य में बेरोजगारी के दर को कम से कम करने के लिए निरंतर प्रयास करती है। इसी क्रम में झारखंड राज्य सरकार द्वारा भी एक प्रयास ऐसा किया गया है कि जिसके अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए आर्थिक सहायता के तौर पर बैंक लोन के तहत सब्सिडी प्रदान की जाती है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना है। Jharkhand Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2023 का लाभ उठाकर राज्य का युवा स्वरोजगार शुरू कर सकते है।

तो आइए इस आर्टिकल के जरिए हम आपको झारखंड रोजगार योजना के बारे में सारी जानकारी से अवगत कराते है। जैसे की आप आवेदन कैसे करेंगे?, क्या क्या डॉक्यूमेंट्स लगेंगे?, पात्रता क्या होनी चाहिए? आदि। तो बिना समय बर्बाद किए इस योजना की जानकारी प्राप्त करते है। ताकि आपको भी आसानी लोन मिल सकें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana Application in Hindi | झारखंड रोजगार योजना

Table of Contents

झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना क्या है? (Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana Jharkhand in Hindi)

इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा की गई है जिसका लाभ उठाकर झारखंड के युवा बेरोजगार जिनकी आयु अधिकतम 45 वर्ष है वह बैंक से लोन प्राप्त कर सकता है। जिसका उपयोग वह स्वरोजगार के लिए करेगा यानी कि स्वरोजगार स्थापित करने हेतु इस लोन का उपयोग कर सकता है। झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत अधिकतम 25 लाख का ऋण युवाओं को दिया जाता है। ताकि वह अपने पसंदीदा क्षेत्र में स्वरोजगार शुरू कर सके। इसके अलावा आप इस योजना के माध्यम से आपने जो भी उद्यम शुरू किया है उसमें यदि आप वाहन खरीदना चाहते हैं तो इसकी सुविधा भी झारखंड सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई गई है।

Jharkhand Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2023 के अंतर्गत अब युवा आवेदकों को उनके द्वारा ली गई लोन पर झारखंड सरकार 25% की बजाय 40% तक का अनुदान (Subsidy) भी प्रदान करती है। यहां पर हम आपको बता देना चाहते हैं कि सब्सिडी के तौर पर युवाओं को 40% या फिर अधिकतम 5 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाती है।

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana Latest News

इस विभाग से आपको लेटेस्ट जानकारी मिलेगी।

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से वर्ष 2023-24 में 2 लाख युवाओं को मिलेगा ऋण

17th June, 2023: झारखंड सरकार द्वारा अब मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को लोन उपलब्ध करवा कर स्वरोजगार से जोड़ने का फैसला लिया है। इसके लिए इस वर्ष के दौरान सरकार 2 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ेगी। पिछले दो वर्षों में तकरीबन 6200 युवाओं को ही योजना का लाभ प्राप्त हुआ था। किंतु अब इसकी संख्या बढ़कर 2 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य झारखंड सरकार ने रखा है।

Quick Look – CM Rojgar Srijan Yojana 2023

🟠 योजना का नाम🟢 मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना
🟠 शुरू की गई🟢 सीएम हेमंत सोरेन जी द्वारा
🟠 राज्य🟢 झारखंड
🟠 उद्देश्य🟢 बेरोजगार युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़ना
🟠 लाभार्थी🟢 झारखंड के बेरोजगार युवा
🟠 लोन अमाउन्ट🟢 25 लाख रुपए
🟠 सब्सिडी🟢 लोन का 40% या फिर अधिकतम 5 लाख रुपए
🟠 आवेदन करने का तरीका🟢 ऑफलाइन
🟠 ऑफिशियल वेबसाइट🟢 जल्द शुरू हो सकती है
🟠 टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए🟢 यहाँ क्लिक करें

झारखंड रोजगार योजना का उद्देश्य (Objective)

झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का एकमात्र लक्ष्य यही है कि प्रदेश में जल्द से जल्द बेरोजगारी के दर को कम किया जाए। इसलिए सरकार द्वारा राज्य में जो भी बेरोजगार युवा है उन्हें बैंक के माध्यम से लोन उपलब्ध करवाया जाता है जिस पर राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी भी प्रदान की जाती है। हम आपको बतलाना चाहते हैं कि इस योजना के माध्यम से यदि आप अधिकतम ₹50000 तक का लोन उठाते हैं तो आपको बिना गारंटी दिए लोन प्रदान किया जाएगा।

क्या आपको मालूम है की केंद्र सरकार द्वारा एक पोर्टल शुरू किया गया है जिसका नाम संचार साथी पोर्टल है। जिसके माध्यम से आप अपने चोरी हो चुके या फिर खो चुके फोन को ब्लॉक कर सकते हो।

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana के लाभ एवं विशेषताएं (Benefits)

  • मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना झारखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए वरदान रूप साबित हो रही है।
  • योजना के माध्यम से बेरोजगार युवा 25 लाख रुपए तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस ऋण संख्या पर उन्हें झारखंड सरकार की ओर से 40% या फिर अधिकतम 5 लाख रुपए तक की सब्सिडी भी प्रदान की जाती है।
  • वर्ष 2023-24 के तहत सरकार ने 2 लाख युवाओं को योजना का लाभ देने का निश्चय किया है।
  • इसके अलावा झारखंड राज्य सरकार की ओर से युवाओं द्वारा जो भी रोजगार से जुड़ा उद्यम शुरू किया गया है उसमें जरूरत पड़ने पर वाहन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है।
  • यदि आप Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana के तहत 50 हजार रूपए तक का लोन प्राप्त करना चाहते हो तो आपको किसी भी तरह को गारंटी नहीं देनी पड़ेगी।
  • इस योजना का लाभ उठाकर अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी एवं दिव्यांग लोग स्वरोजगार से जुड़कर अपने पैरो पर निर्भर रह सकते है।
  • Jharkhand Rojgar Srijan Yojana के कारण राज्य में बेरोजगारी के दर में कमी आएगी। और ज्यादा से ज्यादा युवा रोजगार से जुड़ सकेंगे।
  • आवेदक को दी जाने वाली लोन की राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी।

योजना के तहत लाभार्थी की सूची

  1. अनुसूचित जाति
  2. अनुसूचित जनजाति
  3. ओबीसी
  4. दिव्यांग युवा
  5. सखि मंडल की महिलाएं
  6. अल्पसंख्यक वर्ग के युवा

Jharkhand Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana के तहत नोडल कार्यालय की सूची

  1. झारखंड राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम
  2. झारखंड राज्य आदिवासी सहकारी विकास निगम
  3. झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम
  4. झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम
  5. जिला कल्याण पदाधिकारी

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना में पात्रता (Eligibility)

  • आवेदक झारखंड का मूल निवासी होने के साथ साथ बेरोजगार होना अनिवार्य है।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक SC/ST, OBC, अल्पसंख्यक वर्ग, दिव्यांग जन या फिर सखी मंडल की महिला होनी चाहिए।
  • आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है।
  • आवेदक के पास आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता होना अनिवार्य है।

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana Application हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • बैंक खाता का विवरण
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर तथा पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना झारखंड के तहत आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

दोस्तों, यदि आप भी मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ उठाकर लोन प्राप्त कर उन पर सब्सिडी का फायदा लेना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

स्टेप 1: सबसे पहले तो आपको Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana Application Form ऊपर बताई गई किसी एक नोडल कार्यालय से प्राप्त कर लेना होगा।

स्टेप 2: अब आपको जो भी आवेदन फॉर्म प्राप्त हुआ है उसमे पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कर लेना हैं।

स्टेप 3: अब सभी जानकारी दर्ज होने के पश्चात आपको प्रूफ के तौर पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी को भी आवेदन फॉर्म के साथ अटैच कर देना हैं।

स्टेप 4: इस तरह से आपका Application Form पूरी तरह से कंप्लीट हो जाएगा। जिसे आपको आपने जहा से भी प्राप्त किया था उसी कार्यालय में फिर से जमा करवा देना हैं।

स्टेप 5: जैसे ही आपका आवेदन जमा हो जाएगा तो आपके आवेदन को चेक किया जाएगा। सही जानकारी मिलने पर आपको लोन भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

इस प्रकार से आप बहुत ही आसानी से Jharkhand Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana Application कर सकते हैं।

Helpline Number

झारखंड सरकार की ओर से फिलहाल किसी भी तरह का हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया। किंतु आप बेफिक्र रहे क्योंकि जब भी सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर की सुविधा शुरू की जाएगी तो तुरंत ही हम आपको इसी आर्टिकल के जरिए अपडेट प्रदान करेंगे। इसीलिए आप इस लेख के साथ जुड़े रहे।

होम पेजयहां क्लिक करे
झारखंड की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

दूसरे रीडर्स की मनपसंद योजनाएं:

FAQs: Rojgar Srijan Yojana Jharkhand 2023

प्रश्न: झारखंड में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत कितना लोन मिलता है?

उत्तर: 25 लाख रुपए

प्रश्न: मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत कितनी सब्सिडी दी जाती है?

उत्तर: 40% या फिर अधिकतम 5 लाख रुपए

प्रश्न: क्या सभी बेरोजगार युवाओं को झारखंड में रोजगार सृजन योजना का लाभ मिलता है?

उत्तर: जी नहीं, इसके लिए सरकार ने पात्रता के नियमो को बनाया है जिसमे से कुछ यह है की आवेदक की आयु 18-45 वर्ष के बीच, परिवार की वार्षिक आय 5 लाख से कम होनी चाहिए। इससे अधिक नियमो की जानकारी इस लेख में दी गई है।

प्रश्न: कितनी लोन पर रोजगार सृजन योजना में गारंटी की जरूरत नहीं होती?

उत्तर: 50 हजार रूपए

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now