राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना ऑनलाइन आवेदन 2023 | Mukhyamantri Kanyadan Yojana Rajasthan

राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2023 ( ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता, लाभ, विशेषताएं, लाभार्थि, ऑनलाइन अप्लाई ) Mukhyamantri Kanyadan Yojana Rajasthan ( online Apply, offline Apply, registration, required documents, benefits, form pdf, Beneficiary, purpose )

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2023: दोस्तों आज के इस आधुनिक युग में भी कई सारे ऐसे लोग हैं जिनके घर बेटी के जन्म होने पर खुशियां जताई नहीं जाती। इसलिए राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार देश की बेटियों के लिए कई सारी नई-नई योजनाएं और अभियान निकालती रहती है। वैसे में राजस्थान सरकार का यह कदम बहुत ही सराहनीय है। राजस्थान सरकार ने बेटी के विवाह पर कन्यादान देने की योजना निकाली है। जिसमें राजस्थान सरकार कन्याओं को आर्थिक रूप से सहायता करने वाली है।

आज के इस लेख Mukhyamantri Kanyadan Yojana Rajasthan में आप लोगों को इस योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें जानने को मिलेगी। जैसे कि इस योजना के लिए आवेदन कैसे करें?, योजना के लिए पात्रता क्या है?, इस योजना के अंतर्गत कितना लाभ मिलता है?, योजना का उद्देश्य क्या है, जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं? इत्यादि। तो आपसे यह निवेदन है कि इस लेख को आप अंत तक जरूर पढ़ें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Mukhyamantri Kanyadan Yojana rajasthan

खास सूचना: अगर आप कोई भी सरकारी योजना की जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हो तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल को जरूर से ज्वाइन करें।

Table of Contents

राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2023 | Mukhyamantri Kanyadan Yojana Rajasthan

इस योजना से जुड़ी कुछ सामान्य जानकारी नीचे बताई गई है। जिसे आप जरूर से पढ़ें।

Important Points of Mukhyamantri Kanyadan Yojana Rajasthan

योजना का नामMukhyamantri Kanyadan Yojana
किसने शुरू करीराजस्थान सरकार
विभागसामाजिक न्याय और आधिकारिता विभाग
लाभार्थीराज्य की कन्याएं
लाभआर्थिक सहायता (कन्यादान)
हेल्पलाइन नंबर1800-180-6127
आधिकारिक वेबसाइटwww.sje.rajasthan.gov.in/
टेलीग्राम चैनलयहां क्लीक करें

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना क्या है

राजस्थान सरकार ने कन्या के विवाह पर कन्यादान देने के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना शुरू की है। राज्य की बेटियों को आर्थिक रूप से सहायता मिल शके इसीलिए यह योजना चालू की गई है। राजस्थान सरकार का मानना है कि इस योजना से कन्या के परिवार को बहुत बड़ा फायदा मिल सकता है। इस योजना में आवेदन करने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीका चुन सकते हो। जिसकी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।

इस योजना के अंतर्गत जो भी कन्या रजिस्ट्रेशन करेंगी उसको तकरीबन 20,000 से लेकर 50,000 तक की राशि राजस्थान सरकार की तरफ से मिलेगी। यह राशि डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधा लाभार्थी के बैंक अकाउंट में जमा करवाई जाएगी। लेकिन उससे पहले आपको इस योजना का उद्देश्य और लाभार्थी की पात्रता जानना बहुत ही जरूरी होता है। जिसको विस्तार से नीचे समझाया गया है।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के पीछे राजस्थान सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य की बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे वह अपनी शादी में अपना खर्चा निकाल पाए। यह स्वाभाविक है कि इस योजना का लाभ बीपीएल कार्ड धारकों को, अनुसूचित जाति की कन्या को, और आर्थिक रूप से निर्बल परिवार की कन्याओं को लाभ मिलेगा। राजस्थान सरकार की आर्थिक सहायता की मदद से ना कि केवल कन्या को फायदा होगा बल्कि उसके परिवार को भी फायदा मिलने वाला है। राजस्थान सरकार का यह मानना है कि गरीब परिवार को अपनी कन्या के विवाह के लिए किसी और पर निर्भर न रहना पड़े उस हेतुसर इस योजना का प्रारंभ किया गया है।

Rajasthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana के तहत 24 करोड़ के अतिरिक्त बजट को दी गई मंजूरी

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने mukhyamantri kanyadan yojana के अंतर्गत इस साल 2022-23 के दौरान 24 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट को 01 सितंबर 2022 गुरुवार के दिन मंजूरी दे दी गई है। इससे पहले इसी साल 2022-23 के दौरान 48 करोड़ रुपयेकी मंजूरी मिली थी। जिसमे से 47 करोड़ से ज्यादा रुपये इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को प्रदान किए जा चुके है। और अब इस नई मंजूरी के कारण और 24 करोड़ रुपये लाभार्थी के बैंक खाते में जमा करें जायेंगे। जिसके कारणराजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को और ज्यादा गति मिल पाएगी। और अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिल पाएगा।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की पात्रता

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में लाभ लेने के लिए पात्रता की सूची नीचे दी गई है।

  • इस योजना में लाभ लेने वाली कन्या राजस्थान राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • इस योजना में आवेदन कर्ता विवाह होने वाली या फिर विवाहित कन्या के माता-पिता होने चाहिए।
  • इस योजना में लाभ लेने वाली कन्या की आयु 18 साल से ऊपर होनी चाहिए।
  • आवेदन कर्ता किन्ही दो कन्या संतान के लिए ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • सभी वर्गों की कन्याओं को लाभ मिलेगा परंतु कन्या का परिवार बीपीएल कार्ड धारक होना चाहिए या फिर आस्था कार्डधारी होना चाहिए या फिर आर्थिक रूप से कमजोर होना चाहिए।
  • महिला खिलाड़ी इस योजना के लिए पात्र है।
  • ऐसी कन्या जिसके माता-पिता दोनों का देहांत हो चुका हो वह भी इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • यदि कन्या के माता पिता दोनों में से कोई भी जीवित नहीं है और परिवार में किसी अन्य सदस्य की आय वार्षिक 50,000 से कम है वह भी इस योजना का लाभ उठा सकती है।
  • विधवा महिला की बेटियों को नीचे दिए गए नियमों से इस योजना का लाभ मिल सकता है।
  • ऐसी महिला जिसके पति की मृत्यु हो गई हो और उसने पुनर्विवाह नहीं किया हो।
  • विधवा की वार्षिक आय सभी स्त्रोत से 50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • विधवा महिला के परिवार में 25 वर्ष या फिर इससे अधिक आयु का कोई भी कमाने वाला सदस्य नहीं होना चाहिए।

Benefits of Mukhyamantri Kanyadan Yojana | मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लाभ

क्रमश्रेणीलाभ (राशि)
01अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अल्पसंख्यक वर्ग के बीपीएल परिवारों की 18 वर्ष से अधिक आयु की कन्याओं के विवाह पर मिलने वाली राशिइस श्रेणी की सभी कन्याओं को ₹31000 मिलेंगे। इसके अतिरिक्त कन्या ने दसवीं पास की है तो उसको ₹10000 अधिक यानी कि कुल राशि ₹41000 मिलेगी। अगर कन्या स्नातक पास है तो उसको ₹20000 अधिक यानी कि कुल राशि ₹51000 मिलेगी।
02अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अल्पसंख्यक वर्ग के बीपीएल परिवारों को छोड़कर शेष सभी वर्गों के बीपीएल परिवारों अंत्योदय परिवार आस्था कार्ड धारी परिवार आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाओं कि 18 वर्ष या इससे अधिक आयु की कन्याओं के विवाह पर मिलने वाली राशिइस श्रेणी में सभी कन्याओं को ₹21000 मिलेंगे। इसके अतिरिक्त अगर कन्या दसवीं पास है तो अधिक ₹10000 मिलेंगे। यानी कि कुल राशि ₹31000 मिलेगी। अगर कन्या स्नातक पास है तो अधिक ₹20000 मिलेंगे यानी कि कुल राशि ₹41000 मिलेगी।
03विशेष योग्यजन व्यक्तियों की 18 वर्ष या इससे अधिक आयु की कन्याओं के विवाह पर मिलने वाली राशिइस श्रेणी में सभी कन्याओं को ₹21000 मिलेंगे। इसके अतिरिक्त अगर कन्या दसवीं पास है तो अधिक ₹10000 मिलेंगे। यानी कि कुल राशि ₹31000 मिलेगी। अगर कन्या स्नातक पास है तो अधिक ₹20000 मिलेंगे यानी कि कुल राशि ₹41000 मिलेगी।
04महिला खिलाड़ियों के विवाह पर मिलने वाली राशिइस श्रेणी में सभी कन्याओं को ₹21000 मिलेंगे। इसके अतिरिक्त अगर कन्या दसवीं पास है तो अधिक ₹10000 मिलेंगे। यानी कि कुल राशि ₹31000 मिलेगी। अगर कन्या स्नातक पास है तो अधिक ₹20000 मिलेंगे यानी कि कुल राशि ₹41000 मिलेगी।
05पालनहार में लाभार्थियों में कन्या जो 18 वर्ष या इससे अधिक आयु की कन्याओं के विवाह पर मिलने वाली राशिइस श्रेणी में सभी कन्याओं को ₹21000 मिलेंगे। इसके अतिरिक्त अगर कन्या दसवीं पास है तो अधिक ₹10000 मिलेंगे। यानी कि कुल राशि ₹31000 मिलेगी। अगर कन्या स्नातक पास है तो अधिक ₹20000 मिलेंगे यानी कि कुल राशि ₹41000 मिलेगी।

राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाती प्रमाण पत्र
  • बीपीएल कार्ड (लागू हो तो ही)
  • कन्या की तरफ से विवाह कार्ड
  • विवाह प्रमाण पत्र (विवाह हो चुके हो तो ही)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वर और कन्या के आयु का प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की पासबुक
  • मोबाइल नंबर

How to Apply in Mukhyamantri Kanyadan Yojana

Mukhyamantri Kanyadan Yojana में आप दो तरह से आवेदन/रजिस्ट्रेशन कर सकते हो। ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन।

Mukhyamantri Kanyadan Yojana Offline Apply (Registration)

  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में ऑफलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको नजदीक ई मित्र पर जाना होगा।
  • जहां पर ई मित्र के संचालक को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में आवेदन के अंतर्गत जानकारी देनी होगी।
  • इसके पश्चात ई मित्र पर ही आपको एक फॉर्म दिया जाएगा।
  • इस फॉर्म को भरने के बाद आपको वहां पर ही संचालक को जमा कराना होगा।
  • साथ ही साथ इस योजना से जुड़े सभी दस्तावेज इस फॉर्म में अटैच करना होगा।
  • आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर दिया जाएगा।
  • इस रेफरेंस नंबर की मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जान सकते हो।

इस प्रोसेस का अनुसरण करके आप राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आवेदन कर सकते हो।

Mukhyamantri Kanyadan Yojana Online Apply (Registration)

राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहां पर इस योजना के अंतर्गत फॉर्म प्राप्त करना होगा। इस फॉर्म का प्रिंट निकाल कर उसे सही तरह से भरने के बाद इसमें मांगे गए सभी डाक्यूमेंट्स को इस फॉर्म के साथ जोड़ना होगा। यह सभी प्रक्रिया करने के बाद आपको एक एक कर के सभी डाक्यूमेंट्स सबमिट करने होंगे। इस तरह से आप इसी योजना में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हो। ऑनलाइन आवेदन संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हो।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कन्या के विवाह के 1 महीने पहले से लेकर विवाह के 15 दिन बाद तक ही आवेदन कर सकते हो।

राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की लिस्ट कैसे देखें? (CM Kanyadan Yojana List )

स्टेप 1: सबसे पहले आपको जन सूचना पोर्टल पर जाना होगा।

स्टेप 2: अब आपको इस पोर्टल के होम पेज पर “Click Here for Beneficiaries of Schemes” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।

स्टेप 3: अब आपकी स्क्रीन पर जो नया पेज खुले उसमे आपको “Social Justice and Empowerment” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।

स्टेप 4: उसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर आपको “CM Kanyadan Yojana” का विकल्प ढूंढकर उस पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 5: अब आपको जिले का चयन, ब्लॉक का चयन दर्ज कर देना है। उसके बाद आपकी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की लिस्ट दिखाई देगी।

इस प्रकार से आप मुख्यमंत्री कन्यादान योजना लिस्ट Rajasthan देख सकते हो।

Mukhyamantri Kanyadan Yojana Form

अगर आप इस योजना का फॉर्म प्राप्त करना चाहते हो तो नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर के प्राप्त कर सकते हो।

होम पेजयहां क्लीक करें
टेलीग्राम चैनलयहां क्लीक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लीक करें

और भी पढ़ें:

FAQs: Mukhyamantri Kanyadan Yojana

Que: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना किस राज्य से जुड़ी है?

Ans: राजस्थान

Que: Rajsthan Mukhyamantri Kanyadan Yojana के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स कोन से है?

Ans: आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाती प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड (लागू हो तो ही), कन्या की तरफ से विवाह कार्ड, विवाह प्रमाण पत्र अधिक जानने के लिए इस लेख को पढे।

Que: इस योजना के तहत कितना लाभ मिलता है?

Ans: 21,000 से लेकर 51,000 रुपये

Que: इस योजना का फॉर्म प्राप्त कैसे करें?

Ans: आवेदन फॉर्म की लिंक इस लेख मे दी गयी है।

Que: राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

Ans: 1800-180-6127

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now