शुरू हुई मुख्यमंत्री सबल योजना हिमाचल प्रदेश: जानें क्या है लाभ | HP Mukhyamantri Sabal Yojana in Hindi 2023

(HP Mukhyamantri Sabal Yojana Kya hai 2023 | CM सबल योजना का उद्देश्य | मुख्यमंत्री सबल योजना एचपी | लाभ एवं विशेषताएं | दो चैटबॉट्स का हुआ शुभारंभ | पात्रता | Mukhyamantri Sabal Yojana Online Apply)

HP CM Sabal Yojana in Hindi 2023: दोस्तों हम अक्सर ऐसा देखते हैं कि जो बच्चे दिव्यांग होते हैं यानी कि जिन बच्चों को विशेष देखभाल की आवश्यकता रहती है वह अच्छी शिक्षा प्राप्त करने से असमर्थ रह जाते हैं। क्योंकि ऐसे बच्चों की शिक्षा के लिए ना ही किसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है और ना ही शिक्षकों को इस प्रकार से तैयार किया जाता है। इसीलिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक नई योजना शुरू की है जिसका नाम मुख्यमंत्री सबल योजना हिमाचल प्रदेश है। CM Sabal Yojana के माध्यम से ऐसे बच्चों को दूसरे बच्चो को तरह ही शिक्षा के लिए जरूरी सहायता दी जाएगी।

यदि आप भी हिमाचल प्रदेश राज्य के निवासी है और आप या फिर आपका बच्चा सीएम सबल योजना का लाभ उठाना चाहता है तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े ताकि आप भी इस योजना से जुड़ी सारी जानकारी से अवगत हो सके। तो आईए जानते हैं कि क्या है मुख्यमंत्री सबल योजना?

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
HP Mukhyamantri Sabal Yojana in Hindi | मुख्यमंत्री सबल योजना क्या है

मुख्यमंत्री सबल योजना क्या है? (HP Mukhyamantri Sabal Yojana in Hindi 2023)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 4 सितंबर के दिन अपने गृह क्षेत्र जिला हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री संबल योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के जो भी बच्चे दिव्यांग यानी कि विकलांग है उन्हें उनकी जरूरत के हिसाब से सहायता उपकरण वितरित किए जाएंगे। ताकि कुदरत की ओर से उन्हें मिली कमी को विशेष क्षमता के तौर पर उजागर किया जा सके। सीएम सबल योजना एचपी के कारण उन बच्चों को भी अब समावेशी शिक्षा का लाभ प्राप्त हो सकेगा जो किसी न किसी कारण की वजह से शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हो जाते थे।

Himachal Pradesh Mukhyamantri Sabal Yojana 2023 के अंतर्गत शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हमीरपुर जिले के 120 से अधिक विकलांग बच्चों को सहायता उपकरण वितरित भी किए गए। इस योजना के कारण अब शारीरिक चुनौती का सामना कर रहे बच्चे दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा रूप साबित होने वाले हैं। ‌

Quick Look – CM Sabal Yojana Kya hai

योजना का नाममुख्यमंत्री सबल योजना
शुरू की गईसीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा
सबल योजना कब शुरू हुई4 सितंबर, 2023 के दिन
राज्यहिमाचल प्रदेश
उद्देश्यदिव्यांग बच्चों की शारीरिक क्षमता को बाधारूप बनने से रोकना
लाभार्थीराज्य के दिव्यांग बच्चे
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटजल्द शुरू होगी
टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिएयहां क्लिक करें

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सबल योजना का उद्देश्य (Objective)

हम जानते हैं कि हमारे समाज में कई सारे दिव्यांग बच्चों कुदरत की ओर से उन्हें मिली कमी के कारण वह शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ने से रुकावट का सामना करते हैं। किंतु जब से हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार बनी है तो वह दिव्यांग बच्चों के लिए अपार प्रेम रखते हैं जिसकी वजह से उन्होंने मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता योजना की भी शुरुआत की है और अब मुख्यमंत्री सबल योजना के अंतर्गत ऐसे बच्चों को उनकी जरूरत के हिसाब से सहायता उपकरण वितरण उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य के साथ इस योजना को अमल में लाया गया है।

Mukhyamantri Sabal Yojana Implementation (क्रियान्वयन)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा इस योजना के पहले चरण में केवल सोलन, शिमला और हमीरपुर जिले के 400 स्कूलों में शुरू किया गया है। इन स्कूलों के जितने बच्चे को दिव्य शक्ति वाले है उन्हे पहले लाभान्वित किया जाएगा। इनमे से हमीरपुर जिले के चार ब्लॉक नादौन, बिझड़ी, गलोड और हमीरपुर के 147 स्कूलों में इस Mukhyamantri Sabal Yojana को लागू किया गया है। जब इस योजना को इन जिलों में सफल बनाया जाएगा उसके बाद प्रदेश के जितने भी बच्चे जो दिव्यांग है यानी की शारीरिक चुनौतियों का सामना कर रहे है उन्हे लाभान्वित किया जाएगा।

“अभ्यास हिमाचल” और “शिक्षक सहायता” चैटबॉट्स का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री सबल योजना का शुभारंभ करने के पश्चात दो चैटबॉट्स जिसके नाम “अभ्यास हिमाचल” और “शिक्षक सहायता” है उनका भी विमोचन किया। इस चैटबॉट्स में व्हाट्सएप की तरह ही चैट की सुविधा उपलब्ध होगी। हिमाचल प्रदेश के दिव्यांग बच्चों इन चैटबॉट्स का उपयोग करके वह कहीं से भी किसी भी समय पर स्कूल में पढ़ाए गए लेसन को दोहरा सकेंगे। इन चैटबॉट्स को Swift Chat App पर उपलब्ध करवाया गया है। जिसे पात्र बच्चा गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है।

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हिमगंगा योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत पशुपालकों एवं किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।

HP Mukhyamantri Sambal Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • एचपी मुख्यमंत्री सबल योजना के कारण अब शारीरिक चुनौतियों का सामना कर रहे बच्चो को सहायता मिलेगी।
  • क्योंकी राज्य सरकार की ओर से ऐसे बच्चों को सहायता उपकरण फ्री में उपलब्ध करवाए जाएंगे।
  • सीएम सबल योजना हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत पहले चरण में तीन जिले के 400 स्कूलों में पढ़ रहे दिव्यांग बच्चों को लाभान्वित किया जाना है।
  • जिसमे से हमीरपुर, बिझडी, नादौन और गलोड ब्लॉक के 147 स्कूलों को लाभ मिलेगा।
  • Mukhyamantri Sabal Yojana 2023 के कारण दिव्यांग बच्चे AI यानी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर स्कूल में पढ़ाए गए पाठ का रिवीजन Swift Chat App का उपयोग कर आसानी से कर सकेंगे।
  • इस योजना का शुभारंभ करते वक्त सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा वह मौजूद 120 से अधिक दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरण भी वितरित किए।
  • कुल मिलाकर CM Sambal Yojana HP के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। ताकि वह अपनी शारीरिक क्षमता का विस्तार कर सकें।

Mukhyamantri Sabal Yojana में पात्रता

  • इस योजना का लाभ केवल हिमाचल प्रदेश के बच्चो को ही मिलेगा।
  • जो बच्चे शारीरिक चुनौतियों का सामना कर रहे है यानी की दिव्यांग है ऐसे बच्चों को ही मिलेगा।
  • आवेदक बच्चे के पास दिव्यांग होने का पुख्ता सबूत होना जरूरी है।

संबल योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज (Documents)

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग सर्टिफिकेट
  • शिक्षा का प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज कलरफुल फोटोग्राफ

मुख्यमंत्री सबल योजना में आवेदन कैसे करें? (HP CM Sabal Yojana Apply Online)

यदि आप मुख्यमंत्री सबल योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको फिलहाल थोड़ा सा इंतजार करना होगा क्योंकि सरकार द्वारा इस योजना के पहले चरण में केवल तीन जिलों का चयन नहीं किया गया है। तीन जिलों के 400 स्कूलों के बच्चों को किस प्रकार से आवेदन करना है उसकी जानकारी जल्द ही सरकार द्वारा सार्वजनिक की जाएगी। इस वक्त हम भी आपको इसी वेबसाइट के जरिए सबसे पहले आवेदक से जुड़ी जानकारी स्टेप बाय स्टेप प्रदान करेंगे।

Sabal Yojana Helpline Number

फिलहाल सरकार द्वारा इस योजना से जुदा किसी भी तरह का हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया। किंतु जब भी हेल्पलाइन नंबर की सुविधा जाएगी तुरंत ही हम आपको हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम के जरिए सबसे पहले अपडेट प्रदान करेंगे।

होम पेजयहां क्लिक करें
हिमाचल की अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

योजनाएं और भी है…

FAQs: Himachal Pradesh Sabal Yojana

प्रश्न: हिमाचल प्रदेश सबल योजना से किसे लाभ मिलेगा?

उत्तर: राज्य के दिव्यांग बच्चों को लाभ मिलेगा।

प्रश्न: मुख्यमंत्री सबल योजना किस राज्य में शुरू की गई है?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

प्रश्न: HP Mukhyamantri Sabal Yojana की शुरुआत कब हुई?

उत्तर: 04 सितंबर, 2023

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now