मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान क्या है? सर्टिफिकेट के लिए कैसे करना होगा रजिस्ट्रेशन? | Meri Mati Mera Desh Registration Certificate Download (Meri Mitti Mera Desh)

( Meri Mati Mera Desh Abhiyan Online Registration | मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम क्या है | मेरी मिट्टी मेरा देश ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Meri Maati Mera Desh Certificate Download in Hindi | Meri Mati Mera Desh Important Date | उद्देश्य | लाभ एवं विशेषताएं | मेरी माटी मेरा देश सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें )

Meri Mati Mera Desh Registration 2023: दोस्तों भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अब तक कई ऐसे अभियान शुरू किए जा चुके हैं जिसमें सामान्य जनता उस अभियान को सफल बनाने के लिए जुट चुकी थी। जैसे कि हर घर तिरंगा अभियान, सेल्फी विथ डॉटर अभियान, स्वच्छ भारत अभियान, दिया जलाओ अभियान आदि। इस बार 15 अगस्त को सफल बनाने के लिए फिर से एक बार पीएम मोदी द्वारा एक नया अभियान शुरू करने का ऐलान किया गया है जिसका नाम मेरी माटी मेरा देश अभियान है। Meri Mitti Mera Desh 2023 को शुरू करने की एक खास वजह यह है कि भारत देश को आजाद करने से लेकर अब तक जो भी जवान शहीद हुए हैं उनके सम्मान के रूप में इस अभियान को शुरू किया जा रहा है।

क्या आप भी मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम से जुड़ना चाहते हैं और अपना सहयोग देना चाहते हैं तो आपके लिए यह आर्टिकल बहुत काम आ सकता है। क्योंकि इस आर्टिकल के जरिए हमने आपको Meri Maati Mera Desh Registration कैसे करें? के साथ साथ Meri Mati Mera Desh Certificate Download Kaise Karein? की पूरी जानकारी दे रखी है। तो आइए जानते है की क्या है मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम?

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Meri Mati Mera Desh Registration Certificate Download | मेरी माटी मेरा देश अभियान क्या है

Table of Contents

मेरी माटी मेरा देश अभियान क्या है? (Meri Mati Mera Desh Abhiyan in Hindi 2023)

दोस्तों पीएम मोदी ने 30 जुलाई रविवार के दिन जो “मन की बात” को रेडियो पर रखा तब उन्होंने मेरी माटी मेरा देश अभियान को शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि हमारे वीर शहीदों को सम्मान देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन करना अति आवश्यक है। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आजादी का अमृत महोत्सव को जन जन तक पहुंचाने के लिए Meri Mati Mera Desh Karyakram बहुत लाभकारी साबित होगा। मेरी मिट्टी मेरा देश के तहत भारत में कोने-कोने से लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

हम आपको बता देना चाहते हैं कि Meri Mitti Mera Desh (मेरी मिट्टी मेरा देश) पूरे देश में 9 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक चलाया जाएगा। जिसमें पूरे भारत भर में अलग-अलग जगहों पर शहीदों को सम्मान दिलाने हेतु अलग अलग तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि पिछले वर्ष 15 अगस्त के दिन हर घर तिरंगा जैसे अभियान को सफल बनाया गया था ऐसा ही यह मेरी माटी मेरा देश अभियान इस वर्ष भी शुरू रहेगा। जिसके कारण हमें अपनी आजादी को दिलाने में वीर शहीदों ने जो बलिदान दिया है वह हम सबको याद रहेगा।

भारत सरकार की ओर से गोबर धन योजना शुरू की जाएगी। जिसके कारण किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी और ग्रामीण इलाके स्वच्छ भी रहेंगे।

Quick Look – मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान 2023

🟠 अभियान का नाम🟢 मेरी माटी मेरा देश अभियान
🟠 आर्टिकल का विषय🟢 Meri Mati Mera Desh Registration Certificate
🟠 किसके द्वारा शुरु किया आया🟢 पीएम मोदी जी द्वारा
🟠 मेरी माटी मेरा देश आरंभ तिथि🟢 09 अगस्त, 2023
🟠 Last Date🟢 30 अगस्त, 2023
🟠 उद्देश्य🟢 देश के शहीद वीर – वीरांगनाओं को सम्मान देना
🟠 Meri Mati Mera Desh Website🟢 https://merimaatimeradesh.gov.in/
🟠 Meri Mati Mera Desh Helpline Number🟢 1800-203-7499
🟠 टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए🟢 यहां क्लिक करें

मेरी माटी मेरा देश अभियान का उद्देश्य क्या है? (Objective of Meri Mati Mera Desh)

केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया जा रहा मेरी माटी मेरा देश अभियान का एकमात्र मुख्य उद्देश्य यही है कि शहीद वीरों को एक साथ मिलकर सम्मान दिया जाए। इसीलिए मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम को अगस्त के महीने में शुरू किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान तरह तरह के कार्यक्रम देश के विविध जगहों पर आयोजित किए जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान पंच प्रणों को पूरा करने के लिए शपथ भी ली जाएगी।

भारत सरकार द्वारा वाइब्रन्ट विलेज प्रोग्राम के तहत देश की सीमा पर आते गावों को सुरक्षित करने का एलान किया है। जानिए क्या है वाइब्रन्ट विलेज प्रोग्राम?

Meri Mitti Mera Desh के तहत पंच प्रणों की शपथ क्या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023 में जब लाल किले से तिरंगा लहराया था तब उन्होंने यह जानकारी दी थी कि अगले 25 साल आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पंच प्रण की बात भी रखी थी। जिसे मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पूरा किया जाएगा। इन प्रणों की जानकारी नीचे दे रखी है।

  • हमें साथ मिलकर भारत को विकसित देश में बनाना है।
  • हमारे मन में बसी गुलामी की मानसिकता को जड़ से बाहर निकाल फेंकना है।
  • हम सभी को एकता और एकजुटता के लिए कर्तव्यबद्ध रहना है।
  • देश की रक्षा करने वाले शहीदों का सम्मान करना है।
  • भारत देश को वर्ष 2047 में विकसित देश बनाने का सपना साकार करना है।
  • भारत देश के नागरिक होने के कर्तव्य को निभाकर देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करना है।

7500 कलशों में मिट्टी को लाई जाएगी राजधानी दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह जानकारी दी है कि पूरे देशभर में अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसके अंतर्गत भारत के सभी इलाके से मिलाकर लाखों लोग जुड़ेंगे। उन्होंने आगे बताया कि कलश के अंदर देश के अलग-अलग गांव से ली गई माटी होगी। जिसमें अलग-अलग पौधे का रोपण किया जाएगा। आपको बता देना चाहते हैं कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत कुल 7500 कलशों को तैयार किया जाएगा। जिन्हें एक साथ अमृत कलश यात्रा के तहत देश की राजधानी दिल्ली लाया जाएगा।

इन 7500 कलशों में एक साथ लाई गई माटी और पौधों को नेशनल वॉर मेमोरियल यानी कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के समीप लगाया जाएगा और इस स्थल को अमृत वाटिका के नाम से जाना जाएगा। यह अमृत वाटिका आगे चलकर एक भारत श्रेष्ठ भारत का एक उत्कृष्ट उदाहरण स्थापित करेंगी।

Meri Mati Mera Desh Abhiyan 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान को 9 अगस्त से पूरे देश में चलाया जाएगा। जो कि 30 अगस्त तक चलने वाला है।
  • Meri Maati Mera Desh 2023 के अंतर्गत पूरे भारत के लाखों ग्राम पंचायतों में एक विशेष प्रकार का शिलालेख भी स्थापित किया जाएगा जो इस अभियान का सबूत अगली पीढ़ी को दिखेगा।
  • मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत 7500 कलशों को माटी और पौधे के साथ-साथ देश की राजधानी दिल्ली पहुंचाया जाएगा।
  • इन सभी कलश और माटी को पौधे के साथ राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (National War Memorial) के पास रोपा जाएगा।
  • जिसे आने वाले समय में “अमृत वाटिका” के नाम से जाना जाएगा।
  • Meri Mati Mera Desh Abhiyan 2023 को भारत देश के लाखो करोड़ों लोग सफल बनाने के लिए प्रतिज्ञा लेंगे।
  • Meri Mitti Mera Desh Abhiyan Registration करके आप Meri Mati Mera Desh Certificate Download भी कर सकेंगे।

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में कोन भाग ले सकता है? (पात्रता)

हम आपको बताना चाहते हैं कि मेरी माटी मेरा देश अभियान एक देशव्यापी अभियान है। जिसमें भारत देश का कोई भी नागरिक इस अभियान का हिस्सा बनकर भाग ले सकता है। इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए ना ही कोई आय मर्यादा है, आयु मर्यादा है और किसी भी जात पात की मर्यादा इस कार्यक्रम में नहीं रखी गई।

भारत सरकार महिलाओ को बचत खाता खोलने पर महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के तहत 7.5% का ब्याज प्रदान कर रही है।

मेरी माटी मेरा देश सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें? (Meri Mati Mera Desh Certificate Registration)

स्टेप 1: सबसे पहले आपको Meri Mati Mera Desh Official Website पर विजिट करनी होगी।

स्टेप 2: आधिकारिक वेबसाइट की डायरेक्ट लिंक इस आर्टिकल में आगे दी गई है।

स्टेप 3: जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आप ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।

स्टेप 4: अब होम पेज पर आपको “Take Pledge” का ऑप्शन दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक कर देना है।

स्टेप 5: जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमे भी आपको फिर से “Take Pledge” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 6: अब जो नया पेज खुलेगा उसमे आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, राज्य और जिले को दर्ज कर देना होगा।

स्टेप 7: अब आपको नीचे दी गई शपथ अच्छे से पढ़ लेना है और Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 8: अब नए खुले पेज में आपको पौधे का रोपण करते हुए या फिर हाथ में मिट्टी का दीया हो ऐसा एक सेल्फी अपलोड कर देना है।

स्टेप 9: अपलोड होने के पश्चात आपको Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना है। क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर Meri Maati Mera Desh Certificate दिख जाएगा। जिसे आप डाउनलोड भी कर सकेंगे।

इस प्रकार से आप मेरी माटी मेरा देश अभियान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। दोस्तों, यदि आप छात्र है और आप मेरी मिट्टी मेरा देश पर निबंध लिखना चाहते है तो आप इसकी मदद ले सकते हो।

Conclusion

हमने आपको मेरी माटी मेरा देश (meri mitti mera desh) के बारे में संपूर्ण प्रकार की जानकारी प्रदान कर दी है। किंतु जैसे-जैसे इस अभियान से जुड़ी नई नई अपडेट आएगी उसी प्रकार हम आपको इस आर्टिकल में लेटेस्ट न्यूज़ के सेक्शन से नई नई अपडेट प्रदान करेंगे। इसीलिए इस अभियान से जुड़ी नई नई अपडेट को प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल को समय-समय पर जरूर पढ़ें या फिर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा बन जाए। जहां से भी आपको इस अभियान से जुड़ी नई अपडेट प्रदान की जाएगी।

होम पेजयहां क्लिक करें
Meri Maati Mera Desh Certificateयहां क्लिक करें
अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें:

FAQs: Meri Mitti Mera Desh 2023

प्रश्न: मेरी माटी मेरा देश किस पर आधारित है?

उत्तर: यह अभियान देश के शहीद वीरों को सम्मान देने पर आधारित है।

प्रश्न: Meri Maati Mera Desh Kya hai?

उत्तर: यह एक तरह का अभियान है जिसे पीएम मोदी जी द्वारा शुरू किया गया है। जिसके तहत 7500 कलशों में मिट्टी के साथ पौधे को दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका में रखा जाएगा। यह कलश देश के अलग अलग गावो से आएगा। जिसमे लाखो लोग जुड़ेंगे।

प्रश्न: Meri Mati Mera Desh की टैगलाइन क्या है?

उत्तर: माटी को नमन, वीरों का वंदन (Maati Ko Naman, Veeron Ka Vandan)

प्रश्न: मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान कब तक चलेगा?

उत्तर: 30 अगस्त, 2023

प्रश्न: Meri Mati Mera Desh Registration Kaise Karein?

उत्तर: इस अभियान में रजिस्ट्रेशन के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है। जिसकी अधिक जानकारी इस आर्टिकल में दे रखी है।

प्रश्न: Meri Maati Mera Desh Official Website?

उत्तर: https://merimaatimeradesh.gov.in/

प्रश्न: मेरी माटी मेरा देश के तहत अमृत वाटिका का निर्माण कहां पर होगा?

उत्तर: दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now