राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार में आवेदन कर जीते 2 से 5 लाख रुपए | National Gopal Ratna Award Apply Online in Hindi

( National Gopal Ratna Award Apply Online 2023 | नेशनल गोपाल रत्न अवार्ड आवेदन कैसे करें | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Last Date | गाय की पंजीकृत नस्ले लिस्ट | भैंस की पंजीकृत नस्ले की लिस्ट | How to Apply | National Gopal Ratna Award Winner List 2023 | पात्रता एवं जरूरी दस्तावेज | हेल्पलाइन नंबर | Official Website | Registered Cattle/Buffalo Breed List )

National Gopal Ratna Award Registration 2023: दोस्तों भारत में किसानों की और पशुपालकों की आय को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं। इसी के चलते पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा किसानों और पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए नए-नए पुरस्कार भी प्रदान किए जाते हैं। हाल ही में पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू किए जा चुके हैं। यदि आप भी National Gopal Ratna Award Apply Online 2023 कर ₹500000 का इनाम जीतना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में दी गई लिंक के माध्यम से आवेदन जरूर करें।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको नेशनल गोपाल रत्न अवॉर्ड 2023 से जुड़ी सारी जानकारियों ऐसे अवगत कराएंगे। जैसे कि आप ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकेंगे?, आवेदन के लिए क्या-क्या पात्रता होनी चाहिए?, गाय और भैंस के नस्लों की लिस्ट भी इसी आर्टिकल के जरिए प्रदान करेंगे।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
National Gopal Ratna Award Apply Online in Hindi, winner list breed list | राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार क्या है? (National Gopal Ratna Award Details in Hindi 2023)

भारत में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबसे पहले वर्ष 2014 में राष्ट्रीय गोकुल मिशन (RGM) शुरू किया गया था। इसी के तहत ही राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार को शुरू किया गया है। जिसका एकमात्र मकसद यही है कि भारत में किसान एवं पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान और पशुपालक आत्मनिर्भर हो सकें। आपको बता देना चाहते हैं कि नेशनल गोपाल रत्न अवार्ड के अंतर्गत किसान एवं पशुपालकों के साथ-साथ डेरी उत्पाद संगठन एवं एफपीओ को भी प्रोत्साहित किया जाता है।

National Gopal Ratna Award 2023 के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा 15 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार्य किए जाएंगे जो की आधिकारिक वेबसाइट awards.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए है। यदि आप किसान है या फिर पशुपालक है इसके अलावा सहकारी डेयरी संगठन या फिर FPO से जुड़े हुए हैं और नेशनल गोपाल रत्न अवॉर्ड ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को आगे जरूर पढ़ें।

Quick Look – Gopal Ratna Award 2023

अवार्ड का नामराष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार
शुरू किया गयाभारत सरकार द्वारा
विभागपशुपालन और डेयरी विभाग
उद्देश्यपशुपालकों, एफपीओ, कृत्रिम गर्भाधान टेक्नीशियन आदि को प्रोत्साहित करना
आर्थिक लाभ2 लाख से 5 लाख रुपए
आवेदन करने का तरीकाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://awards.gov.in/
टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिएयहां क्लिक करें

Gopal Ratna Award का उद्देश्य (Objective)

National Gopal Ratna Award शुरू करने का एकमात्र उद्देश्य यही है की डेयरी विभाग से जुड़ी विविध संस्थाओं एवं पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना है। हम आपको बता देना चाहते हैं कि डेयरी विभाग से जुड़ा कोई भी कार्य अगर कोई कर रहा है तो वह इस अवार्ड के लिए आवेदन कर सकेगा।

गोपाल रत्न पुरस्कार में श्रेणिया

मुख्यतः नीचे बताई गई श्रेणी को ही इस पुरस्कार के लिए लाभान्वित किया जाएगा।

  1. रजिस्टर्ड स्वदेशी गाय/भैंस की नस्ल को पालने वाला किसान एवं पशुपालक
  2. सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति (DCS)/डेरी किसान उत्पादक संगठन (FPO)/दूध उत्पादक कंपनी (MPC)
  3. सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (AIT)

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई PM PRANAM Scheme क्या है इसकी जानकारी के लिए क्लिक करें।

Important Dates: गोपाल रत्न अवार्ड

दोस्तों यदि आप राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको नीचे बताई गई महत्वपूर्ण तिथियां को ध्यान में रखना जरूरी है।

क्रमांकइवेंटImportant Date
01Registration Starts15 August, 2023
02Last Date Of Registration15 September, 2023
03Result Date26 November, 2023

Gopal Ratna Award Benefits (पुरस्कार राशि)

दोस्तों इस अवार्ड के तहत प्रथम तीन स्थान पर आने वाले किसान या फिर संगठन को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है जिसकी पूरी जानकारी नीचे दे रखी है।

  • प्रथम स्थान आने पर ₹500000
  • द्वितीय स्थान आने पर ₹300000
  • तृतीय स्थान आने पर ₹200000

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही सीनियर सिटिज़न सैविंग स्कीम के जरिए फिलहाल वरिष्ठ नागरिकों को 8% से ज्यादा ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

National Gopal Ratna Award 2023 Winner List in Hindi

दोस्तों हर वर्ष गोपाल रत्न अवार्ड के तहत प्रथम तीन पुरस्कार प्राप्त करने वाले को विजेता घोषित किया जाता है। इस वर्ष भी 26 नवंबर के दिन National Gopal Ratna Award 2023 Winner List जारी की जाएगी। जैसे ही विनर लिस्ट जारी की जाती है तुरंत ही हम आपको नीचे दिए गए टेबल से अपडेट प्रदान करेंगे।

पुरस्कारWinner List 2023
प्रथम पुरस्कारजल्द घोषित होगा
द्वितीय पुरस्कारजल्द घोषित होगा
तृतीय पुरस्कारजल्द घोषित होगा

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए पात्रता (Eligibility)

  • आवेदक भारत का मूल निवासी होना जरूरी है।
  • आवेदक किसान या फिर पशुपालक होना जरूरी है।
  • कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन भी आवेदन के लिए पात्र होंगे।
  • इसके अलावा एफपीओ संस्था, दुग्ध उत्पादक कंपनी और डेयरी सहकारी समिति भी आवेदन के लिए पात्र होंगे।
  • आवेदक किसान या फिर पशुपालक के पास नीचे बताई गई उन्नत नस्ल की गए या फिर भैंस होनी जरूरी है।
  • यदि कोई एफपीओ दुग्ध उत्पादक कंपनी या फिर डेयरी सहकारी समिति आवेदन कर रही है तो यह ध्यान में रखना होगा कि वह प्रतिदिन 100 लीटर दुग्ध एकत्रित करती होनी चाहिए और कम से कम उनके तहत 50 किसान जुड़े हुए होने चाहिए।
  • दुग्ध उत्पादक कंपनी निम्नलिखित धारा से जुड़ी हुई होनी चाहिए। ‌
    • Company Act
    • Cooperative Act
  • यदि कोई कृत्रिम गर्भाधान टेक्नीशियन आवेदन कर रहा है तो उसने कम से कम इस क्षेत्र में 90 दिन की ट्रेनिंग की होनी चाहिए।

भारत सरकार द्वारा विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना को शुरू किया जा चुका है।

Gopal Ratna Award Registered Breed List

यदि आप किसान है तो नीचे दिए गए टेबल से आप गाय और भैंस की पंजीकृत नस्लों की जानकारी देख सकते हैं।

Registered Cattle Breed List 2023

क्रमांकगाय की नस्लराज्य का नाम
01अमृत महलकर्नाटक
02बछौरबिहार
03बरगुडतमिलनाडु
04डांगीएमपी और महाराष्ट्र
05देवनीमहाराष्ट्र और कर्नाटक
06गावलावएमपी और महाराष्ट्र
07गिरगुजरात
08हल्लीकरकर्नाटक
09हरियाणायूपी, हरियाणा और राजस्थान
10कंगायमतमिलनाडु
11कांकरेजगुजरात और राजस्थान
12केनकथायूपी और एमपी
13खिरीगढ़यूपी
14खिल्लरमहाराष्ट्र और कर्नाटक
15कृष्णा घाटीकर्नाटक
16मालवीएमपी
17मेवातीहरियाणा, यूपी और राजस्थान
18नागौरीराजस्थान
19निमाड़ीएमपी
20ओंगोलआंध्र प्रदेश
21पोनवारयूपी
22पुंगनूरआंध्र प्रदेश
23राठीराजस्थान
24रेड कंधारीमहाराष्ट्र
25रेड सिंधीमात्र संगठित खेतों पर
26साहिवालपंजाब और राजस्थान
27सिरीपश्चिम बंगाल और सिक्किम
28थरपारकरराजस्थान
29अंबलाचेरीतमिल नाडु
30वेचूरकेरल
31मोटूओडिशा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़
32घूमुसरीओडिशा
33बिंझरपुरीओडीशा
34खारियरओडीशा
35पुलिकुलमतमिलनाडु
36कोसलीछत्तीसगढ़
37मलनाड गिद्दाकर्नाटक
38बेलाहीचंडीगढ़ और हरियाणा
39गंगातीरीयूपी और बिहार
40बद्रीउत्तराखंड
41लखिमीअसम
42लद्दाखीजम्मू और कश्मीर
43कोंकण कपिलामहाराष्ट्र और गोवा
44पोडाथूरपूतेलंगाना
45नारीगुजरात और राजस्थान
46डगरीगुजरात
47थुथोनागालैंड
48श्वेता कपिलागोवा
49हिमाचली पहाड़ीहिमाचल प्रदेश
50पूर्णियाबिहार
51कठाणीमहाराष्ट्र
52संचोरीराजस्थान
53मसीलममेघालय

भारत सरकार द्वारा किसानों की आय में बढ़ोतरी करने हेतु गोबर धन योजना को भी शुरू किया है।

Registered Buffalo Breed List 2023

क्रमांकभैंस की नस्ल का नामराज्य
01भदावरीएमपी और उत्तर प्रदेश
02जाफराबादीगुजरात
03मराठवाड़ीमहाराष्ट्र
04मेहसाणागुजरात
05मुराहहरियाणा
06नागपुरीमहाराष्ट्र
07नीली रविपंजाब
08पंढरपुरीमहाराष्ट्र
09सुरतीगुजरात
10टोडातमिलनाडु
11बन्नीगुजरात
12चिल्काओडिशा
13कालाहांडीओडिशा
14लुइत (दलदल)मणिपुर और असम
15बरगुरतमिलनाडु
16छत्तीसगढ़ीछत्तीसगढ़
17गोजरीहिमाचल प्रदेश और पंजाब
18धारवाड़ीकर्नाटक
19मांडाओडिशा
20पूर्णाथाड़ीमहाराष्ट्र

National Gopal Ratna Award Apply Online 2023

नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से गोपाल रत्ना अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। (ऑफिशल वेबसाइट की डायरेक्ट लिंक इस आर्टिकल में आपको आगे मिल जाएगी)

स्टेप 2: जैसे ही आप डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

स्टेप 3: अब होम पेज पर आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 4: अब आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें पूछी गई सभी जरूरी जानकारी आप को ध्यान पूर्वक दर्ज कर देनी है जैसे कि आपका पूरा नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर आदि।

स्टेप 5: अंत में आपको कैप्चा कोड दर्ज करके Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 6: आपका रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने के पश्चात फिर से आपको होम पेज पर National Gopal Ratna Award Apply Online के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 7: अब आपकी स्क्रीन पर Gopal Ratna Award Application Form खुल जाएगा। जिसमे पूछी गई सारी जानकारी दर्ज कर देनी है।

स्टेप 8: उसके पश्चात फिर से आपको Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

इस प्रकार से आप आसानी से National Gopal Ratna Award Apply Online कर सकते हैं।

होम पेजयहां क्लिक करें
Gopal Ratna Award Apply Onlineयहां क्लिक करें
अन्य सरकारी योजनाएंयहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें:

FAQs: Gopal Ratna Award Application

प्रश्न: National Gopal Ratna Award Last Date 2023?

उत्तर: 15 September, 2023

प्रश्न: गोपाल रत्न अवार्ड में कितना इनाम दिया जाता है?

उत्तर: 2 लाख से 5 लाख रुपए

प्रश्न: गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर: सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है। जहा पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके आप आवेदन कर सकते हो। जिसकी स्टेप बाय स्टेप जानकारी इस आर्टिकल में दे रखी है।

प्रश्न: नेशनल गोपाल रत्न पुरस्कार किसके लिए है?

उत्तर: किसान, पशुपालक, FPO, दुग्ध उत्पादक कंपनी, डेयरी सहकारी समिति और कृत्रिम गर्भाधान टेक्नीशियन आवेदन कर सकते है।

प्रश्न: National Gopal Ratna Award Winner List 2023?

Ans: 26 नवंबर के दिन घोषित होगा।

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now